Advertisement

हरदोई: संडीला में मासूम का अपहरण, बहू बनकर आई महिला निकली ठग

hardoi sandila baby kidnapping husband wife arrest

हरदोई जिले के संडीला कस्बे में जो हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यह सिर्फ चोरी या अपहरण का मामला नहीं है, बल्कि उस भरोसे की हत्या है, जो इंसान अपनों पर करता है।

जिस महिला को घर की बहू समझकर परिवार ने सिर आंखों पर बैठाया था, उसी महिला ने लालच और झूठे रिश्ते के दम पर घर का सबसे मासूम सदस्य एक महीने का बच्चा उठा लिया और फरार हो गई।

यह घटना सामने आने के बाद गांव में हर कोई सन्न है। लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं कोई इंसान इतनी बेरहमी कैसे कर सकता है?

शादी के नाम पर घर में बनाई जगह

यह मामला 4 दिसंबर 2025 को तब सामने आया, जब संडीला थाना क्षेत्र के बेगमगंज गांव के निवासी विजय कुमार थाने पहुंचे। विजय ने पुलिस को बताया कि करीब आठ महीने पहले उसकी शादी लखनऊ की रहने वाली मोहिनी से आर्य समाज मंदिर में हुई थी। शादी के बाद मोहिनी उसी के साथ घर में रहने लगी थी।

धीरे-धीरे मोहिनी घर के हर सदस्य की चहेती बन गई। वह खुद को जिम्मेदार बहू की तरह पेश करती थी। घर के कामों में हाथ बंटाना, रिश्तों की बातें करना, सब कुछ ऐसा था कि किसी को शक करने का मौका ही नहीं मिला। परिवार वालों को लगा कि घर में एक नई बहू आई है, जो सबको जोड़कर रखेगी।

एक रात ने बदल दी पूरी जिंदगी

लेकिन 3 दिसंबर की रात ने सब कुछ उलट कर दिया। विजय ने पुलिस को बताया कि, उस रात परिवार के सब लोग रोज़ की तरह सो गए थे।

किसी को अंदाजा नहीं था कि सुबह उठते ही घर में कोहराम मच जाएगा। जब नींद खुली तो मोहिनी घर में नहीं थी। पहले लगा कि शायद कहीं पास ही गई होगी, लेकिन थोड़ी देर बाद जब विजय की बहन का एक महीने का बच्चा भी नजर नहीं आया, तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

घर की अलमारी देखी गई तो वहां से गहने गायब थे। दो मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी गायब था। तब जाकर साफ हो गया कि मोहिनी सिर्फ घर छोड़कर नहीं गई है, बल्कि पूरी साजिश के तहत सब कुछ समेटकर भागी है।

पूरी रात तड़पता रहा परिवार

घर वालों ने बिना देर किए मोहिनी को ढूंढना शुरू किया। रिश्तेदारों को फोन किया और आसपास के गांवों में खबर दी गई, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।

इन सब में सबसे बुरा हाल बच्चे की मां का था। एक महीने का मासूम बच्चा, जिसकी दुनिया सिर्फ मां की गोद तक सीमित होती है, वह अचानक गायब हो गया।

पूरी रात घर में कोई सो नहीं सका। हर किसी की आंखें दरवाजे पर टिकी थीं कि शायद बच्चा वापस आ जाए।

इसे भी पढ़ें – हरदोई: सवायजपुर सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर, दावत से लौट रहे थे
इसे भी पढ़ें – हरदोई: बेनीगंज में प्रेमी जोड़े की मौत से पूरे इलाके में मातम, दोनों घरों में कोहराम

पुलिस ने संभाली कमान

सुबह होते ही विजय सीधे संडीला थाने पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बताई। मामला बेहद संवेदनशील था, क्योंकि इसमें मासूम बच्चे का अपहरण शामिल था। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मुकदमा दर्ज किया और तुरंत जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने नए कानून BNS की गंभीर धाराएं लगाईं और एक से ज्यादा टीमें गठित की। मोबाइल लोकेशन, संपर्क सूत्र और पुराने रिकॉर्ड खंगाले जाने लगे। ताकि आरोपी का पता लगा सके

लखनऊ से हुआ बड़ा खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। पता चला कि मोहिनी अकेली नहीं थी। उसके साथ अमित नाम का युवक भी इस पूरे खेल में शामिल था। पुलिस ने दोनों की लोकेशन ट्रैक की और आखिरकार उन्हें लखनऊ के भमरौली विहार कॉलोनी से पकड़ लिया।

जब पुलिस वहां पहुंची, तो राहत की बात यह रही कि मासूम बच्चा दोनों के पास सुरक्षित था। पुलिस ने तुरंत बच्चे को अपने कब्जे में लिया और बाद में उसे परिवार को सौंप दिया। माँ ने अपने बच्चे को देखते ही तुरंत अपने गले लगा लिया

नकली पत्नी, असली साजिश

पूछताछ में पूरा सच सामने आया। पुलिस के अनुसार, मोहिनी का असली नाम मोनिका है और वह अमित की पत्नी है। यानी विजय से की गई शादी सिर्फ एक दिखावा थी। मकसद था घर में भरोसा बनाना और सही मौके मिलते ही इस घटना को अंजाम देना।

आरोपियों के पास से चोरी किए गए गहने, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद कर ली गई।

गांव में डर और गुस्सा

इस घटना के बाद गांव में गुस्से और डर का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि अब किसी पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है। परिवार ने राहत की सांस जरूर ली है कि बच्चा सुरक्षित मिल गया, लेकिन जो मानसिक दर्द उन्हें झेलना पड़ा, वह दर्द जिंदगी भर नहीं भूल पायेगें।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। ताकि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिल सके

इसे भी पढ़ें – हरदोई: हरपालपुर पिटाई के बाद अधेड़ की मौत, रिपोर्ट में Heart Attack निकला कारण
इसे भी पढ़ें – तिउर शाहाबाद, हरदोई : बारात में डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने मामला कराया शांत

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *