बॉलीवुड में आजकल सिर्फ फिल्म की कहानी ही नहीं, उनके कलाकारों की फीस भी लोगों के बीच में चर्चा का बड़ा मुद्दा बानी हुई हैं। जब कोई बड़ी फिल्म रिलीज होती है तो लोग ये चीज़ जानना चाहते है की उनके पसंदीदा स्टार ने फिल्म की कास्टिंग में कितने रूपये लिए हैं। ऐसी ही एक फिल्म है Dhurandhar 2: The Revenge, जोकि 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई हैं। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ कमाई के मामले में भी चर्चा में बनी हुई है।
फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिला है। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार दिखकर लोग सोशल मीडिया और गूगल पर बार-बार सर्च कर रहे हैं कि Dhurandhar 2 me Ranveer Singh ki fees kitni hai और इस फिल्म की पूरी कास्ट टीम को कितने पैसे मिले। इससे साफ पता चलता हैं कि लोगों को फिल्म के साथ-साथ स्टार्स की कमाई में भी दिलचस्पी है। जो कहीं न कहीं बिज़नेस से भी जुड़ा हुआ है।
सबसे ज्यादा यही सवाल पूछा जा रहा है कि Dhurandhar 2: The Revenge में Ranveer Singh ने कितनी फीस ली हैं और बाकी कलाकारों ने कितने पैसे लिए हैं। साथ ही कई लोग Dhurandhar 2 full cast fees list in Hindi भी सर्च कर रहे हैं, ताकि उन्हें पूरी जानकारी एक ही जगह मिल सके।
Table of Contents
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि इस फिल्म में किस कलाकार ने कितनी फीस ली है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां पर हम आपको आसान भाषा में और पूरी डिटेल के साथ बतायेगें ताकि आपको Dhurandhar 2 Me Kis Actor Ko Kitne Paise Mile से जुड़ी सारी बातें समझ आ सके।
Dhurandhar 2 में Ranveer Singh की फीस: कितना कमाया इस फिल्म से?
सबसे पहले बात करते हैं इस फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की। रणवीर सिंह आज के टाइम में बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उनकी फिल्मों का बजट भी अन्य फिल्मों से बड़ा होता है और उनको फीस भी उसी हिसाब से दी जाती हैं। और लोगों की बात करें तो लोग रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार :-
रणवीर सिंह ने इस फिल्म Dhurandhar 2 The Revenge में लगभग ₹50 करोड़ रुपये की फीस ली है
और कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फीस ₹40-50 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है
आपको सीधी भाषा में कहें तो Ranveer Singh इस फिल्म के सबसे महंगे कलाकार हैं। उन्हें इस फिल्म में बाकी सभी एक्टर्स से ज्यादा फीस दी गई है जिससे आप पता कर सकते हो की उनकी पॉपुलैरिटी और स्टार पावर क्या हैं। इस फिल्म कहानी भी उनके किरदार के आसपास ही घूमती हैं इसलिए इस फिल्म में उनकी फीस सबसे ज्यादा होना स्वाभाविक है।
अब हम आपको बताते हैं की Dhurandhar 2 The Revenge की पूरी कास्ट टीम को कितनी फीस मिली हैं?
इसे भी पढ़ें – Mardaani 3 Budget: रानी मुखर्जी और किसने ली कितनी फीस
Dhurandhar 2 The Revenge में Sanjay Dutt ने कितनी फीस ली
संजय दत्त इस फिल्म में एक मजबूत किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका फिल्म की कहानी में काफी जरूरी है जिससे फिल्म ओर ज्यादा दमदार लगने लगती हैं। उन्होंने अपने रोल को अच्छे तरीके से निभाया है जोकि फिल्म में दर्शकों को साफ दिखाई दे रहा हैं।

Sanjay Dutt की फीस: ~₹10 करोड़
किरदार: चौधरी असलम
फिल्म में उनका रोल काफी दमदार और प्रभावशाली बताया जा रहा है जिससे दर्शकों ने काफी पसंद किया हैं
Dhurandhar 2 The Revenge में R. Madhavan ने कितनी फीस ली
आर माधवन इस फिल्म में एक गंभीर किरदार निभाते हुए दिख रहे हैं। उनका रोल फिल्म की कहानी में काफी अहम है और आर माधवन अपने इस रोल को बहुत ही आसान और नेचुरल तरीके से निभाते नजर आ रहे हैं।
फिल्म में उनकी एक्टिंग नेचुरल लगती है जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं और इससे फिल्म की कहानी भी अच्छे से आगे बढ़ती है।
R. Madhavan की फीस: ~₹9 करोड़
किरदार: अजय सान्याल
Dhurandhar 2 The Revenge में Akshaye Khanna की फीस
अक्षय खन्ना इस फिल्म में छोटे रोल में नजर आते हैं, लेकिन दर्शकों को फिल्म में उनका काम अच्छा लगता है। और उनका अंदाज बाकी किरदारों से थोड़ा अलग दिखता है।

उनका किरदार फिल्म में भले ही लंबा नहीं है लेकिन Akshaye Khanna अक्षय खन्ना जहां-जहां वह दिखाई देते हैं वहां सीन को दमदार बना देते हैं। उनकी एक्टिंग नेचुरल लगती है जोकि दर्शकों को काफी पसंद आती है।
Akshaye Khanna की फीस: ~₹2.5 करोड़
किरदार: स्पेशल अपीरियंस
Dhurandhar 2 The Revenge में Arjun Rampal की फीस
अर्जुन रामपाल इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार फिल्म की कहानी में टेंशन और थ्रिल बढ़ाता है और कई सीन को और ज्यादा इंट्रेस्टिंग बनाता है।
उनका लुक और एक्टिंग दोनों ही फिल्म में अलग दिखाई देती हैं जिससे उनका रोल काफी मजबूत किरदार में दिखाई देता हैं।
Arjun Rampal की फीस: ~₹1 करोड़
किरदार: इलियास कश्मीरी (विलेन)
Dhurandhar 2 The Revenge में Sara Arjun ने कितनी फीस ली
सारा अर्जुन इस फिल्म में अहम रोल में नजर आ रही हैं। उनका किरदार फिल्म की कहानी में इमोशनल टच जोड़ता है और दर्शकों को उनसे जुड़ने का मौका देता है। कम उम्र में भी दर्शकों को उनकी एक्टिंग अच्छी लगती है और वह अपने रोल को सही तरीके से निभाती हैं।
Sara Arjun की फीस: ~₹1 करोड़
किरदार: यलीना जमाली
इसे भी पढ़ें – मोबाइल से 5 मिनट में गैस सिलेंडर करें बुक: 24 घंटे में डिलीवरी स्टेप-बाय-स्टेप समझें New Rules 2026
फिल्म का कुल बजट कितना है?
फिल्म के बजट की बात करे तो जब भी किसी फिल्म में बड़े-बड़े स्टार होते हैं तो उस फिल्म का बजट भी अपने आप बढ़ जाता है। Dhurandhar 2: The Revenge भी ऐसी ही एक बड़ी फिल्म है जिसमें कई जाने-माने कलाकार नजर आ रहे हैं।
Dhurandhar 2: The Revenge का बजट:- लगभग ₹150 करोड़
Dhurandhar का बजट : – लगभग ₹150 करोड़
अगर बात करें दोनों पार्ट की Dhurandhar और Dhurandhar 2: The Revenge का बजट :- लगभग ₹250 – 300 करोड़
इस बजट में कलाकारों की फीस, फिल्म की शूटिंग का खर्चा, अलग-अलग लोकेशन पर शूट, एक्शन सीन और फिल्म के प्रमोशन का खर्च शामिल है।
इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म के बजट का सबसे बड़ा हिस्सा सिर्फ स्टार कास्ट की फीस पर ही खर्च हुआ है। बड़े कलाकारों को लेने के लिए फिल्म मेकर्स को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है क्योंकि उनकी वजह से ही फिल्म को ज्यादा पहचान और दर्शक मिलते हैं।
इतनी ज्यादा फीस क्यों लेते हैं बड़े स्टार?
लोगों के मन में यह सवाल अक्सर आता है कि बॉलीवुड के बड़े स्टार इतनी ज्यादा फीस क्यों लेते हैं। इसका जवाब काफी आसान है और इसके पीछे कुछ मुख्य कारण भी होते हैं। जैसेकि
बॉक्स ऑफिस वैल्यू – फिल्म में बड़े स्टार होने की वजह से फिल्म ज्यादा लोगों तक पहुंचती है। लोग अपने पसंदीदा एक्टर को देखने के लिए थिएटर तक जाते हैं जिससे फिल्म की कमाई बढ़ती है।
ब्रांड वैल्यू – Ranveer Singh जैसे फिल्म स्टार सिर्फ फिल्म में ही नहीं बल्कि फिल्म के प्रमोशन में भी बड़ा रोल निभाते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी से फिल्म को ज्यादा पहचान मिलती है।
रिस्क फैक्टर – जब फिल्म का बजट बड़ा होता है तो फिल्म प्रोड्यूसर का फिल्म को लेकर रिस्क भी बढ़ जाता है। ऐसे में बड़े स्टार उस रिस्क को कम करने में मदद करते हैं, क्योंकि उनके होने से फिल्म के हिट होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।
इसे भी पढ़ें – New Cars in 3 Lakh: 2026 में 3 लाख के आसपास मिलने वाली 5 सस्ती कारें, फीचर्स और कीमत
क्या Ranveer Singh की फीस सही है?
अगर देखा जाए तो ₹50 करोड़ रुपये बहुत बड़ी रकम है लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में यह आम बात है। अगर फिल्म हिट होती हैं और अच्छा कलेक्शन कर लेती है तो इतनी बड़ी फीस को कवर करना ज्यादा मुश्किल नहीं रहता।
आइये उदहारण से समझें,
अगर फिल्म 300-400 करोड़ रुपये तक कमा लेती है तो रणवीर सिंह की फीस सही मानी जाएगी। उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग फिल्म को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करती है।
इसी वजह से फिल्म मेकर्स बड़े स्टार्स को ज्यादा फीस देने से पीछे नहीं हटते क्योंकि उन्हें पता होता है कि इससे उनकी फिल्म को फायदा होगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
Dhurandhar 2: The Revenge बॉलीवुड की एक बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म है जिसमें हर कलाकार को उसकी पॉपुलैरिटी और रोल के हिसाब से फीस दी गई है।
Dhurandhar 2: The Revenge फिल्म में फीस की बात करें तो : –
Ranveer Singh :- ~₹50 करोड़
Sanjay Dutt :- ~₹10 करोड़
R. Madhavan :- ~₹9 करोड़
Akshaye Khanna :- ~₹2.5 करोड़
Arjun Rampal :- ~₹1 करोड़
Sara Arjun :- ~₹1 करोड़
इससे साफ़ पता चलता हैं कि फिल्म में सबसे ज्यादा फीस रणवीर सिंह को मिली है और रणवीर सिंह इस फिल्म के सबसे बड़े स्टार भी हैं।
FAQ
“धुरंधर” पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की थी?
मीडिया और बॉलीवुड की रिपोर्ट्स के अनुसार, “धुरंधर” पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹1,300 से ₹1,428 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी, जिससे पता चलता हैं की Dhurandhar एक हिट फिल्म हैं।
Dhurandhar 2: The Revenge ने रिलीज के बाद अब तक कुल कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है?
फिल्म रिलीज होने के बाद Dhurandhar 2: The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹1,133.05 करोड़ का कलेक्शन किया है जिससे Dhurandhar 2: The Revenge 2026 की हिट फिल्मों की लिस्ट में आती हैं।
क्या धुरंधर फिल्म एक वास्तविक जीवन की कहानी है?
फिल्म की शुरुआत में दर्शकों को साफ बताया गया है कि यह एक काल्पनिक कहानी है। लेकिन इस फिल्म में कुछ हिस्से ऐसे हैं जो असली घटनाओं से प्रेरित हैं। जैसेकि कंधार विमान अपहरण, 2001 में संसद पर हमला और 2008 के मुंबई हमलों जैसी घटना जिससे ये फिल्म ज्यादा वास्तविक लगती है।
धुरंधर फिल्म में दिखाया गया भारतीय जासूस किस असली एजेंट पर आधारित है?
इस फिल्म में Ranveer Singh ने हमजा अली मजारी (जसकीरत सिंह रांगी) नाम के जासूस का किरदार निभाया है। ये किरदार पूरी तरह से असली नहीं है लेकिन ये किरदार कुछ हद तक वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार में शहीद Major Mohit Sharma के जीवन और उनके भेष वाले ऑपरेशन से प्रेरणा ली गई है।
असल जिंदगी में जसकीरत सिंह रांगी की मृत्यु कैसे हुई थी?
फिल्म में जसकीरत सिंह रांगी का किरदार काल्पनिक है लेकिन इसे शहीद Major Mohit Sharma से प्रेरित माना जाता है। मेजर मोहित शर्मा 21 मार्च 2009 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हफरुडा जंगलों में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे और उनके मरने के बाद उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उनकी बहादुरी और देशभक्ति आज भी लोगों को प्रेरित करती है।







Leave a Reply