भारत में बहुत से लोग ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो कम कीमत में अच्छी माइलेज देती हो और रोजाना इस्तेमाल करने में परेशानी न हो। बहुत से लोग जिनका बजट कम है वो लोग 2026 में 3 लाख के आसपास के बजट में नई कार ढूंढते हैं। कम बजट में कार खरीदने वाले लोग ऐसी गाड़ी चाहते हैं जिसका फ्यूल खर्च कम हो और मेंटेनेंस भी ज्यादा महंगा न हो। ताकि बिना परेशानी के वो कार चला सके
हालांकि आज के समय में ऑटो मार्किट में इतने कम बजट में नई कार के ऑप्शन ज्यादा नहीं हैं अगर मार्किट की बात करे तो कारों की कीमत पहले से बढ़ गई है 2026 में 3 लाख में नई कार के ज्यादा मॉडल नहीं हैं। फिर भी आपको कुछ New Cars in 3 Lakh 2026 और 3 लाख के आसपास की नई कार हैं जो इस बजट में मिल सकती हैं।
आज हम ऐसी ही कुछ कारों के बारे में आपको बतायेगें जो 3 लाख के आसपास के बजट में न्यू कार खरीदने वालों के लिए अच्छे ऑप्शन हो सकती हैं। इन कारों में छोटी कार से लेकर मिनी SUV जैसी दिखने वाली कार भी शामिल हैं।
Table of Contents
अगर आप 2026 में 3 लाख की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और अपने कम बजट के साथ एक अच्छी कार लेना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकती है।
Maruti Cervo – (Upcoming Car 2026)
Maruti Cervo एक छोटी और हल्की कार है जिसे शहर में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। और छोटे परिवारों के लिए यह कार एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं माना जा रहा है कि अगर यह कार भारत में लॉन्च होती है तो यह कम कीमत वाली एंट्री लेवल कारों में शामिल हो सकती है।

यह कार खासकर उन लोगों के लिए अच्छी हो सकती है जो पहली बार कार खरीदना चाहते हैं और कम बजट में भरोसेमंद गाड़ी तलाश रहे हैं। छोटी होने की वजह से इसे ट्रैफिक में चलाना और पार्क करना भी काफी आसान रहेगा।
इसका डिजाइन साधारण लेकिन उपयोगी हो सकता है। रोजाना ऑफिस जाने, बाजार जाने या छोटी दूरी के सफर के लिए यह कार अच्छी साबित हो सकती है। कम फ्यूल खर्च और आसान ड्राइविंग इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकती है।
Maruti Cervo की अनुमानित कीमत :- लगभग 2.80 लाख
Maruti Cervo Launch Date – 2026 के अंत में या 2027 की शुरआत में (No Official Confirmation)
Maruti Cervo के संभावित फीचर्स :-
- 800cc पेट्रोल इंजन
- लगभग 20–22 kmpl माइलेज
- कॉम्पैक्ट और हल्का डिजाइन
- बेसिक एयरबैग सुरक्षा
- आरामदायक फ्रंट सीट
- बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी
- छोटा लेकिन उपयोगी बूट स्पेस
- आसान स्टेयरिंग कंट्रोल
- डिजिटल स्पीडोमीटर
- कम मेंटेनेंस खर्च
इन फीचर्स के साथ इस कार को शहर में या ट्रैफिक में चलना आसान होगा और इसलिए ये कार आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। इस कार का कम फ्यूल खर्च और साधारण डिजाइन ऐसे लोगो के लिए फायदेमंद है जो छोटे परिवार के लिए कार चाहते है या जो लोग बिज़नेस या रोजाना ऑफिस आना जाना करते हैं। अगर ये कार 3 लाख के आसपास लॉन्च होती हैं तो बहुत से लोगों का 3 लाख में नई कार कर सपना पूरा हो सकता हैं।
इसे भी पढ़ें – मोबाइल से 5 मिनट में गैस सिलेंडर करें बुक: 24 घंटे में डिलीवरी स्टेप-बाय-स्टेप समझें New Rules 2026
इसे भी पढ़ें – Upcoming Cars Under 5 Lakh in India 2026: 5 लाख से कम कीमत में आने वाली 5 नई कारें
Volkswagen Up – (Upcoming Car 2026)
Volkswagen Up एक छोटी और काफी स्टाइलिश हैचबैक कार है। ये कार कई देशों में पहले से चल रही है और लोग इस कार को अपनी अच्छी बिल्ड क्वालिटी के लिए जानते है। दूसरे देशों में लोग इस कार को काफी पसंद करते हैं

इस कार का डिजाइन काफी मॉडर्न और आकर्षक है। छोटी कार होने के बावजूद इसमें मिलने वाला केबिन स्पेस काफी अच्छा है। शहर में ड्राइविंग के लिए ऐसी कारें बहुत आरामदायक होती हैं क्योंकि ऐसी कारों को ट्रैफिक और तंग सड़कों में भी आसानी से चलाया जा सकता है।
इसके अलावा इस कार की बिल्ड क्वालिटी भी मजबूत मानी जाती है और इस कार का लुक दूसरी छोटी कारों के मुकाबले थोड़ा प्रीमियम दिखाई देता हैं। अगर ये कार भारत में लॉन्च होती है तो इस बजट सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
Volkswagen Up की अनुमानित कीमत :- लगभग 3.5 लाख
Volkswagen Up Launch Date – 2026 अंत तक या 2027 की शुरआत में (No Official Confirmation)
Volkswagen Up के संभावित फीचर्स :-
- 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन
- लगभग 20–23 kmpl माइलेज
- कॉम्पैक्ट सिटी कार डिजाइन
- मजबूत बॉडी क्वालिटी
- आरामदायक केबिन स्पेस
- एयरबैग सुरक्षा
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- अच्छा सस्पेंशन
- बेसिक इंफोटेनमेंट सिस्टम
- पावर स्टीयरिंग
इन फीचर्स के साथ ये कार शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए आरामदायक हो सकती है। कार का छोटा साइज होने के कारण इसे पार्क करना और ट्रैफिक में चलाना काफी आसान रहेगा। मजबूत बॉडी और बेहतर डिजाइन और कम बजट में ये कार भारत में भी लोकप्रिय हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें – CNG vs Petrol Car 2026 In Hindi: फायदे-नुकसान, माइलेज, खर्च और कौन सी कार हैं बेहतर?
Maruti Suzuki Alto K10
Maruti Suzuki Alto K10 भारत की सबसे लोकप्रिय छोटी कारों में से एक है। यह कार उन लोगों के लिए एक अच्छी कार है जो कम बजट में भरोसेमंद और माइलेज देने वाली कार चाहते हैं।

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन और इसका माइलेज है। छोटा इंजन होने के बावजूद ये कार शहर में अच्छा चलती हैं। इसके अलावा इसका मेंटेनेंस खर्च भी दूसरी कारों से कम हैं।
मारुती कंपनी का सर्विस नेटवर्क भी पूरे भारत में फैला हुआ है जिससे इस कार की सर्विस कराना आसान हो जाता है। यही वजह है कि बहुत से लोग इस कार को खरीदना पसंद करते हैं।
Maruti Suzuki Alto K10 की कीमत :- लगभग 3.7 लाख (Ex-Showroom Price)
Maruti Suzuki Alto K10 के फीचर्स :-
- 998cc पेट्रोल इंजन
- लगभग 24 kmpl माइलेज
- ड्यूल एयरबैग सुरक्षा
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- पावर स्टीयरिंग
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- आरामदायक सीटिंग
- अच्छा सस्पेंशन
- कम मेंटेनेंस खर्च
- बड़ा सर्विस नेटवर्क
इन फीचर्स की वजह से भारतीय लोगों में ये कार काफी लोकप्रिय बानी हुई है। इस कार की अच्छी माइलेज और कम सर्विस खर्च इस कार को ओर ज्यादा लोकप्रिय बनती हैं। छोटे परिवारों के लिए यह कार एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं
Maruti Suzuki S-Presso
Maruti Suzuki S-Presso को लोग अक्सर मिनी SUV जैसा लुक देने वाली छोटी कार भी कहते हैं। इसका कार का डिजाइन छोटी कारों से थोड़ा ऊंचा है इसलिए ये कार सड़क पर अलग दिखती है।

इस कार में दूसरी छोटी कारों से ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे खराब सड़कों या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी इसे चलाना आसान होता है। इसके साथ-साथ इस कार का इंजन भी अच्छा माइलेज देता है इससे फ्यूल का खर्चा भी कम हो जाता है।
छोटे परिवारों के लिए यह कार एक अच्छा ऑप्शन है। इस कार में बैठने के लिए जगह ठीक-ठाक मिल जाती है और इसका साइज छोटा होने के कारण इसे शहर में चलाना और पार्क करना भी आसान होता है।
Maruti Suzuki S-Presso की कीमत :- लगभग 3.5 लाख ( Ex-Showroom Price )
Maruti Suzuki S-Presso के फीचर्स :-
- 998cc पेट्रोल इंजन
- लगभग 24–25 kmpl माइलेज
- हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
- ड्यूल एयरबैग सुरक्षा
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- पावर स्टीयरिंग
- डिजिटल स्पीडोमीटर
- आरामदायक सीटिंग
- मजबूत बॉडी डिजाइन
- कम मेंटेनेंस
इन फीचर्स की वजह से यह कार शहर और छोटे कस्बों में इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसका ऊंचा डिजाइन होने से इसमें बैठना और उतरना आसान रहता है और ऊंचा डिजाइन ग्राउंड क्लीयरेंस होने के वजह से ये कार SUV जैसा लुक भी देती हैं। साथ ही इसका माइलेज भी अच्छा है जिससे इस कार को रोजाना चलाने पर कम फ्यूल खर्च आता है।
इसे भी पढ़ें – भारत में 2026 की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 20 कारें
इसे भी पढ़ें – पेट्रोल की छुट्टी! 2026 की 11 सस्ती High Mileage Bikes, देंगी 100kmpl तक माइलेज
Bajaj Qute
Bajaj Qute एक छोटी चार सीट वाली गाड़ी है जिसे क्वाड्रिसाइकिल कहा जाता है। यह देखने में कार जैसी लगती है लेकिन इस कार का इस्तेमाल ज्यादातर कमर्शियल कामों में किया जाता हैं।

Bajaj Qute की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज हैं। इस करा में पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन मिलते हैं, जिससे इस कार को चलाने में कम खर्चा आता हैं।
छोटे शहरों में रोजाना आने-जाने और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए यह गाड़ी आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है। इसकी खास बात यह है कि कम कीमत में इस कार में चार लोग आराम से सफर कर सकते हैं।
Bajaj Qute की कीमत :- लगभग 2.7 से 3.5 लाख ( Ex-Showroom Price )
Bajaj Qute के फीचर्स :-
- 216cc इंजन
- पेट्रोल और CNG विकल्प
- चार लोगों के बैठने की सुविधा
- हल्का वजन
- कम फ्यूल खर्च
- आसान ड्राइविंग
- छोटा टर्निंग रेडियस
- मजबूत फ्रेम डिजाइन
- कम मेंटेनेंस खर्च
- छोटे शहरों के लिए उपयोगी
इन फीचर्स के कारण यह गाड़ी कम खर्च में रोजाना इस्तेमाल के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है। खासकर छोटे शहरों में लोकल ट्रांसपोर्ट या कम दूरी के सफर के लिए यह उपयोगी साबित हो सकती है। कम कीमत और कम फ्यूल खर्च इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है।
निष्कर्ष
अगर आपका बजट 3 लाख या 3 लाख के आसपास का है तो मार्किट में इस बजट में कारों के ज्यादा विकल्प नहीं हैं लेकिन फिर भी कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जो इस कीमत के आसपास मिल सकती हैं और साथ ही उम्मीद की जा रही है कि 2026 के अंत तक इस बजट में कुछ नई कारें भी लॉन्च हो सकती हैं।
इस बजट में आपको छोटी और कम खर्च वाली कारें ही मिलती हैं जो शहर में रोजाना चलाने के लिए सही रहती हैं। इन कारों का माइलेज दूसरी महंगी कारों से ज्यादा होता है इसलिए इन कारों को चलाने में ज्यादा खर्च नहीं होता है।
अगर आप पहली बार कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कार का चुनाव करते समय अपने बजट, माइलेज, सर्विस और अपने इस्तेमाल का ध्यान रखें उसके बाद ही कार खरीदें। सोच समझकर खरीदी गई कार लंबे समय तक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
FAQ
3 लाख के अंदर कौन सी नई कार बेस्ट है?
अगर 3 लाख के अंदर नई कार की बात करें तो इस बजट में बहुत कम ऑप्शन मिलते हैं। इस कीमत के करीब आने वाली गाड़ियों में Bajaj Qute आपके लिए एक सस्ता विकल्प हो सकता है। और 2026 में Maruti Cervo कार की लांच की पूरी उम्मीद है मारुती सर्वो की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख हो सकती हैं
क्या 2026 में 3 लाख के आसपास नई कार लॉन्च हो सकती है?
2026 में 3 लाख के आसपास नई कार लॉन्च की उम्मीद है – कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Maruti Cervo की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये और Volkswagen Up की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि अभी तक इन कारों की कीमत और लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
3 लाख के आसपास कौन-सी कार खरीद सकते हैं?
अगर आपका बजट 3 लाख के आसपास है तो इस कीमत के करीब मिलने वाली गाड़ियों में Bajaj Qute आपके लिए एक सस्ता विकल्प हो सकती है। इस कार की कीमत लगभग 2.8 से 3.6 लाख रुपये के आसपास है
3.5 लाख में कौन सी कार आती है?
आपके 3.5 लाख रुपये के बजट में कुछ एंट्री-लेवल कारें आपको देखने के लिए मिल सकती हैं। जैसेकि Maruti Suzuki S‑Presso की शुरुआती कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा आपको Maruti Suzuki Alto K10 भी करीब 3.7 लाख रुपये से शुरू होती है
क्या 3 लाख के बजट में CNG कार मिल सकती है?
वर्तमान में 3 लाख के आसपास के बजट में नई CNG कार आपको कम ही देखने को मिलेगी। 3 लाख के बजट में सीएनजी कार में एक ही ऑप्शन हैं Bajaj Qute कार जिसका CNG वेरिएंट लगभग 3 से 3.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास है।
क्या भविष्य में 3 लाख से कम की कारें आएंगी?
भविष्य में 3 लाख से कम कीमत की कारें आना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि कार बनाने की लागत और सेफ्टी फीचर्स की वजह से कारों की कीमत लगातार बढ़ रही है। लेकिन अगर कंपनियां कम कीमत वाली छोटी सिटी कार या कम फीचर्स वाली कार बनाती हैं, तो भविष्य में 3 लाख की कार आपको बाजार में देखने के लिए मिल सकती हैं।










Leave a Reply