Advertisement

Fact-Checking Policy (तथ्यों की जांच के नियम) – Ms Digital Media News

MsDigitalMediaNews.Com पर हमारा मुख्य उद्देश्य अपने पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद जानकारी देना है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरों से लेकर टेक्नोलॉजी, बिज़नेस और ऑटो जगत की हलचल तक, हम हर जानकारी को पूरी जिम्मेदारी के साथ पब्लिश करते हैं।

गलत खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए हम नीचे दिए गए नियमों का सख्ती से पालन करते हैं:

1. खबरों का असली स्रोत (Primary Sources)

स्थानीय खबरें (Delhi & UP): दिल्ली और उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए हमारी टीम सीधे सरकारी सूचनाओं, पुलिस बयानों और मौके पर मौजूद हमारे भरोसेमंद सूत्रों पर निर्भर रहती है। ताकि हमें सही और सटीक जानकारी मिल सके

अन्य कैटेगरी: बिज़नेस, टेक और ऑटो के लिए हम कंपनियों के आधिकारिक बयानों, प्रेस रिलीज और भरोसेमंद न्यूज़ एजेंसियों की मदद लेते हैं। ताकि अपने पाठकों तक सही जानकारी पहुंचा सके

हमारी पूरी कार्यप्रणाली पत्रकारिता के उच्च नैतिक मानकों पर आधारित है, जिसकी विस्तृत जानकारी आप हमारी Ethics Policy में पढ़ सकते हैं।

2. हमारी Editorial Team की भूमिका

हमारी टीम में अनुभवी पत्रकार और लेखक शामिल हैं जो हर खबर को पब्लिश करने से पहले उसे दोबारा चेक (Double Check) करते हैं। खबरों की क्वालिटी और सच्चाई बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी हमारी Editorial Team की होती है। जिससे हमारे पाठकों तक गलत जानकारी व खबर न पहुंचे

आप हमारी एडिटोरियल टीम के सदस्यों के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ लिंक करें:- Editorial Team

3. तथ्यों की दोबारा जांच (Cross-Verification)

Ms Digital Media News पर हम ‘सुनी-सुनाई’ बातों पर खबरें नहीं बनाते। अगर कोई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, तो हम उसकी तब तक कोई पुष्टि या लेख पब्लिश नहीं करते जब तक हमें उसके बारे में कोई ठोस सबूत न मिल जाए। जैसेकि ‘Interesting Facts’ कैटेगरी के लिए हम पुराने रिकॉर्ड्स और विश्वसनीय किताबों का सहारा लेते हैं।

4. सुधार और पारदर्शिता (Correction Policy)

इतनी सावधानी के बाद भी अगर कभी इंसानी भूल (Human Error) की वजह से कोई कोई खबर या किसी लेख में गलत जानकारी पब्लिश हो जाती है, तो हम उसे स्वीकार करने में पीछे नहीं हटते। गलती का पता चलते ही हम उसे तुरंत सुधारते हैं और लेख में यह जानकारी भी देते हैं कि इसमें क्या बदलाव किया गया है।

हमसे संपर्क करें: अगर आपको हमारी किसी भी खबर में या किसी तथ्य में गलत जानकारी मिलती हैं, तो आप बेझिझक हमें info@msdigitalmedianews.com पर मेल कर सकते हैं। आपकी प्रतिक्रिया हमें और बेहतर बनने में मदद करती है।

गलती सुधारने की हमारी पूरी प्रक्रिया जानने के लिए यहाँ क्लिक करें:- Correction Policy

5. पुराने डेटा को अपडेट करना

टेक्नोलॉजी और ऑटो की दुनिया में चीजें हर रोज़ बदलती हैं। अगर हमें लगता है कि हमारे किसी पुराने लेख या खबर में दी गई जानकारी अब बदल गई है, तो हम उसे तुरंत अपडेट करते हैं ताकि हमारे पाठक भ्रमित न हों और उन्हें सही जानकारी मिले

6. पाठकों की भागीदारी

अगर आपको MsDigitalMediaNews.com पर किसी भी खबर या लेख में कोई जानकारी गलत लगती है, तो आप हमें तुरंत सूचित कर सकते हैं। हम आपके सुझावों का स्वागत करते हैं और तथ्यों की दोबारा जांच करने के लिए तैयार हैं और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं

सामान्य जानकारी के लिए या अपना सुझाव देने के लिए हमारे Contact Us पेज के माध्यम से हम से संपर्क कर सकते हैं