Advertisement

Ethics Policy (हमारी नीति और सिद्धांत) – Ms Digital Media News

MsDigitalMediaNews.Com पर हमारा लक्ष्य अपने पाठकों को ताज़ा व लोकल खबरों के साथ-साथ बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो, मनोरंजन और रोचक तथ्यों (Interesting Facts) की सटीक जानकारी देना है। हमारी टीम कैसे काम करती है और हमारा विजन क्या है, इसे आप हमारे About Us पेज पर विस्तार से पढ़ सकते हैं।

हमारे लिए पाठकों का भरोसा सबसे ऊपर है। इसलिए, हम इन नियमों का सख्ती से पालन करते हैं ताकि हमारे पाठकों को मिलने वाली हर जानकारी पूरी तरह सच और सटीक हो।

1. जानकारी की सत्यता (Accuracy)

Ms Digital Media News पर किसी स्मार्टफोन का रिव्यू हो, ऑटोमोबाइल सेक्टर की खबर हो या कोई दिलचस्प तथ्य (Fact) हम जानकारी को पब्लिश करने से पहले उसे अच्छी तरह से चेक करते हैं। यह पूरी प्रक्रिया हमारी Fact-Checking Policy के अनुसार होती है हमारा उद्देश्य पाठकों को भ्रमित करना नहीं, बल्कि सही और उपयोगी जानकारी देना है।

2. कंटेंट की निष्पक्षता (Unbiased Content)

जब भी हम कोई बिजनेस लेख लिखते हैं या नई टेक्नोलॉजी व कार के बारे में लिखते हैं, तो हमारी राय पूरी तरह निष्पक्ष होती है। हम किसी कंपनी या ब्रांड के दबाव में आकर गलत जानकारी नहीं देते। हमारे रिव्यू और फैक्ट्स केवल हमारे पाठकों के फायदे के लिए लिखे जाते हैं।

3. साफ़-सुथरी जानकारी (Transparency)

हम खबरों और दिलचस्प फैक्ट्स को आपस में मिलाते नहीं हैं, दोनों को अलग-अलग रखते हैं। अगर हम कोई ऐसी बात बता रहे हैं जो किसी पुरानी घटना या रिसर्च से जुड़ी है, तो हम उसका साफ़-साफ़ ज़िक्र करते हैं। ताकि हमारे पाठकों में किसी तरह का भ्रम न फैले

हमारी टीम कौन है और हमारा खर्च कैसे चलता है, इसकी पूरी जानकारी आप हमारे Ownership and Funding पेज पर पढ़ सकते हैं।

4. गलती सुधारना (Commitment to Corrections)

आज के समय में बिजनेस और टेक की दुनिया तेज़ी से बदलती है। अगर हमारे किसी लेख में कोई पुराना डेटा या गलत जानकारी रह जाती है, तो हम उसका तुरंत सुधार करते हैं। किसी खबर या लेख में गलती सुधारने की पूरी जानकारी हमारी Correction Policy में देख सकते हैं।

5. निजता और सुरक्षा (Privacy and Safety)

हम मनोरंजन और ऑटो जगत की जानकारी देते समय किसी की भी निजता का उल्लंघन नहीं करते। हमारा कंटेंट हर उम्र के पाठकों के लिए सुरक्षित होता है और हम किसी भी भड़काऊ या अश्लील सामग्री को बढ़ावा नहीं देते।

6. स्वतंत्र संपादकीय टीम (Editorial Independence)

Ms Digital Media News की Editorial Team पूरी तरह स्वतंत्र है और हम अपनी पसंद और रिसर्च के आधार पर उन टॉपिक्स को चुनते हैं जो हमारे पाठकों के लिए काम के हों और उपयोगी हो

हमसे संपर्क करें (Contact Us)

अगर आपको हमारे किसी भी लेख (Tech, Business, Auto, Facts आदि) से जुड़ी कोई भी शिकायत, सुझाव या सवाल है, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे Contact Us पेज पर जाएँ या हमें सीधे ईमेल करें:

ईमेल: info@msdigitalmedianews.com

शिकायत निवारण पेज / Grievance Redressal :- Grievance Redressal

मोबाइल: +91-7827534848
समय:- सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक