हरदोई, बेनीगंज क्षेत्र में मंगलवार 7 अप्रैल को उस समय हलचल बढ़ गई, जब सीतापुर मार्ग पर प्रताप नगर चौराहा के पास एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना फैली। जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। खेतों में काम कर रहे किसान और मजदूर घटनास्थल शव को देखने पहुंचें।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश बेनीगंज में इस तरह की घटना पहले कभी क्षेत्र में नहीं हुई थी, इससे लोग इस घटना को लेकर ज्यादा गंभीर नजर आए। कई लोग दूर से ही घटना का जायजा लेते रहे, लेकिन कुछ लोग यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि यह युवक कौन है और यहां कैसे पहुंचा। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थिति व भीड़ को काबू किया।
कटाई के दौरान खेत में मिला शव
झरोइया गांव के निवासी शिव शंकर सिंह का खेत जोकि प्रताप नगर चौराहे से कुछ ही दूरी पर है इन दिनों खेत में कटाई का काम चल रहा था। शिव शंकर सिंह खेत ने खेत बटाई पर दिया था और मंगलवार की सुबह खेत की फसल कंबाइन मशीन से काटी जा रही थी।
सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था, तभी अचानक कंबाइन मशीन के चालक की नजर खेत के बीचों-बीच पड़ी। पहले उसे लगा कि शायद कोई कपड़ा या कोई सामान पड़ा होगा लेकिन जैसे ही उसने गौर से देखा तो वह एक इंसान का शव था। यह देखकर कंबाइन चालक घबरा गया। उसने तुरंत मशीन बंद की और नीचे उतरकर दूर से ही उस शव को देखने लगा।
शव दिखने जुटी भीड़
जैसे ही कंबाइन के चालक ने खेत में पड़े शव देखा उसने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। खेत के मालिक और मजदूर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भी वही भयावह दृश्य देखा। और कुछ ही मिनटों में आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे।
और सभी की नजरें उसी शव पर टिकी हुई थीं। कुछ लोगों के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था। क्योंकि क्षेत्र में किसी ने भी ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा था। आसपास के लोग यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर यह युवक कौन है और वह यहां तक कैसे पहुंचा।
इसे भी पढ़ें – हरदोई: लापरवाही पर सख्त हुए एसपी, 3 थाना प्रभारियों पर गिरी गाज़
इसे भी पढ़ें – हरदोई: थाने के अंदर पति ने पत्नी को मारी गोली, महिला की मौत
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही प्रताप नगर पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटनास्थल पर इकठ्ठा हुई भीड़ को काबू कर पीछे हटाया ताकि जांच में कोई परेशानी न हो। पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और हर छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दिया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की कि क्या किसी ने इस युवक को पहले देखा है या किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आई थी। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बाद कोतवाली प्रभारी को भी सूचित किया गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया है और शव का पंचनामा भरते समय हर पहलू को ध्यान में रखा गया है ताकि आगे की पुलिस जांच में कोई कमी न रह जाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस और ग्रामीणों की नजरें टिकी हुई हैं
क्योंकि उसी से मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। और वहीं स्थानीय लोग भी इस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें इस रहस्यमयी घटना की सच्चाई पता चल सके।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी
इस पूरे मामले की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक ने क्रीम रंग की शर्ट, सफेद बनियान और अंडरवियर पहने हुए था। मृतक के पास कोई ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
पुलिस ने आसपास के थानों और गांवों में सूचना भेजी है ताकि अगर कोई व्यक्ति लापता हो तो उसकी जानकारी मिल सके। मृतक की पहचान न हो पाने की वजह से यह मामला और भी पेचीदा बन गया है जिससे स्थानीय लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
घटना से इलाके में हलचल
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में एक डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। लोग अपने-अपने तरीके से इस घटना को देख रहे हैं। कुछ लोग इसे सामान्य मौत मान रहे हैं लेकिन कुछ ग्रामीण लोग इसे किसी बड़ी साजिश से जोड़कर देख रहे हैं।
खासकर महिलाएं और बच्चे इस खबर से ज्यादा डरे हुए नजर आ रहे हैं। और किसानों में भी इस घटना को लेकर चिंता है क्योंकि यह घटना खेत में ही हुई है। हर कोई यही चाहता है कि जल्द से जल्द इस मामले की सच्चाई सामने आए और लोगों के मन से डर खत्म हो।
इसे भी पढ़ें –हरदोई डिपो से बस बुकिंग आसान, जानिए पूरा प्रोसेस, रोडवेज बस अब 7 दिन पहले बुक होगी
इसे भी पढ़ें – फिरोजाबाद में रील बनाते बाइकर्स ने सास-बहू को मारी टक्कर, महिला की मौत
मानसिक हालत ठीक न होने की आशंका
कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है। क्योंकि कुछ स्थानीय लोगों ने यह बताया कि उन्होंने एक युवक को कई बार इस इलाके में घूमते हुए देखा हैं, जोकि ठीक से बात नहीं कर पाता था।
वह अकेले ही इधर-उधर घूमता रहता था और किसी से ज्यादा संपर्क में नहीं रहता था। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है कि यह युवक वही है या नहीं। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक की असली पहचान क्या है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अभी तक इस मामले में कई बातें साफ नहीं हो पाई हैं। जैसेकि युवक की मौत कैसे हुई, वह खेत तक कैसे पहुंचा हैं और उसकी पहचान क्या है?, इन सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं। लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। जिससे इस मामले में को सुलझाने में मदद मिल सके
पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। और साथ ही मृतक की जानकारी आसपास के थानों में भी भेजी दी गई है ताकि अगर कोई व्यक्ति लापता हो तो उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल रिपोर्ट के आने तक पूरे मामले पर स्थिति साफ नहीं है।
















Leave a Reply