Advertisement

कानपुर के HDFC बैंक में महिला अधिकारी का वीडियो वायरल, मामला थाने पहुंचा

kanpur panaki hdfc bank vivad viral video

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी इलाके में स्थित HDFC बैंक की शाखा में हुआ एक विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर थाने तक पहुंच चुका है। एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह और पूर्व कैशियर ऋतु त्रिपाठी के बीच हुआ विवाद अब पुलिस जांच का विषय बन गया है। 6 जनवरी को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया बहुत ही तेजी से पर वायरल हुआ, वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा हैं कि आस्था सिंह आवेश और गुस्से में आकर गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं और खुद को “..ठाकुर हुँ मैं..” बताते हुए बोलती दिखाई दे रही हैं।

जब हमारे संवाददाता ने पूरे मामले को समझने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की, तो कहानी के दो अलग-अलग पहलू सामने आए। अब यह मामला पनकी थाने में दर्ज शिकायत के बाद आधिकारिक जांच के दायरे में आ गया है। कानपुर पुलिस अब इस मामले कि जाँच कर रही हैं

बैंक में कैसे शुरू हुआ विवाद |

चश्मदीदों ने बताया कि 6 जनवरी को पूर्व कैशियर ऋतु त्रिपाठी अपने पति ऋषु मिश्रा के साथ बैंक शाखा में अपना इस्तीफा देने पहुंची थीं। उसी दौरान बैंक के अंदर आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बहस में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आस्था सिंह गुस्से में दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो में आस्था सिंह गुस्से में आकर कुछ ऐसे शब्द बोलती हैं जिन्हे सुनकर लोग हैरान रह गए।

हमारे संवाददाता ने इस बारे में बैंक के कुछ कर्मचारियों से अनौपचारिक तौर पर बात की, तो उन्होंने बताया कि उस दिन माहौल अचानक से गरमा गया था। कुछ लोगों का कहना है कि बात सिर्फ सम्मान और व्यवहार को लेकर शुरू हुई थी।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच बहस काफी तीखी हो चुकी थी। हालांकि वायरल वीडियो छोटा है और वीडियो में पूरी घटना नहीं दिखाई दे रही है कि इस मामले की शुरुआत कैसे और कहाँ से हुई थी

यही वजह है कि लोग अब इस पुरे मामले की सच्चाई जानना चाहते हैं। बैंकिंग जैसे प्रोफेशन में इस तरह की बहस होने से लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

आस्था सिंह का पक्ष और शिकायत

वायरल वीडियो सामने आने के बाद आस्था सिंह ने कानपुर के पनकी थाने में अपनी औपचारिक शिकायत (FIR) दर्ज कराई है। आस्था सिंह ने ऋतु त्रिपाठी और उनके पति पर आरोप लगाया हैं कि

ऋतु त्रिपाठी के पति ने उनके साथ बदतमीजी की हैं और उन्हें धमकाया हैं। शिकायत में आस्था सिंह ने कहा है कि ऋतु त्रिपाठी और उनके पति ने उनसे कहा की, “मैं तुम्हारी गर्मी निकाल दूंगा, तुम्हारी जात क्या है?”

आस्था सिंह ने यह भी कहा कि उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। आस्था सिंह का कहना है कि जब ऋतु त्रिपाठी और उनके पति ने उनसे इस तरह की बात बोली तो उन्हें इस बात को लेकर गुस्सा आ गया और उन्होंने जवाब में खुद को ठाकुर बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

आस्था सिंह ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा दिखाया गया है, जिससे पूरी सच्चाई का पता नहीं चलता हैं। आस्था का यह भी कहना है कि उनकी छवि व इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और वह इस मामले में मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराने पर विचार कर रही हैं।

ऋतु त्रिपाठी और उनके पति का जवाब

वहीँ दूसरी ओर, ऋतु त्रिपाठी और उनके पति ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। ऋतू त्रिपाठी का कहना है की किसी ने भी आस्था सिंह की जाति नहीं पूछी और न ही उनके पति ने आस्था सिंह को किसी तरह की धमकी दी हैं।

संवाददाता से बात करते हुए ऋतु ने कहा कि वे बैंक सिर्फ अपना इस्तीफा देने गई थीं और वहां बेवजह आस्था सिंह ने विवाद खड़ा कर दिया। ऋतू त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मामले की शिकायत दर्ज करा दी है।

ऋतु ने अपनी सफाई में यह भी कहा कि अगर किसी को शक है तो बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच कराई जाए। उनके मुताबिक, CCTV फुटेज से साफ हो जाएगा कि शुरुआत किसने की और किसने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया।

दोनों पक्षों के दावों और आरोपों में काफी अंतर है। यही वजह है कि अब लोगों की नजर इस मामले की जांच पर टिकी हुई है।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

पनकी थाने में शिकायत (FIR) दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस विवाद की शुरुआत किसने की और वीडियो में दिख रही बहस से पहले क्या हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया की इस पुरे मामले की जाँच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो बैंक की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। ताकि ये पता चल सके की इस विवाद की शुरुआत किसने की

इस पूरे मामले ने बैंकिंग क्षेत्र में पेशेवर आचरण को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग आस्था सिंह का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीँ कुछ लोग ऋतु त्रिपाठी के पक्ष में खड़े हैं।

फिलहाल मामले की पूरी सच्चाई क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन इतना तय है कि यह विवाद अब एक साधारण बहस से आगे बढ़कर कानूनी दायरे में पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें – कानपुर हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा
इसे भी पढ़ें – मेरठ में मनचले से थी परेशान, नाबालिग छात्रा ने छोड़ा ट्यूशन

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *