Advertisement

हरदोई: जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन पर उठाया हाथ, नाराज़ दुल्हन ने तोड़ी शादी

jayemala par dulhe ne dulhan par uthaya hath

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शादी में एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया हैं, वैसे तो शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है,

वहीं हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में एक शादी ऐसी भी हुई, जो जयमाला के मंच पर ही टूट गई। वजह बनी दूल्हे की एक हरकत जिसने पूरे समारोह को शर्मिंदगी और हंगामे में बदल दिया।

रविवार, 11 मई की रात मोहन खेड़ा मजरा पहाड़पुर गांव में चल रहे शादी समारोह में उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। यह देखकर दुल्हन की आंखों में आंसू आ गए और उसने दूल्हे और दूल्हे के परिजनों को साफ शब्दों में कह दिया कि

“अब यह शादी नहीं होगी।”

पहले हो चुकी थी शादी, अब होनी थी विदाई

परिजनों के अनुसार, यह विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 14 दिसंबर को हो चूका था। उस समय केवल विवाह की रस्में ही पूरी हुई थीं, लेकिन किसी कारण विदाई नहीं हो सकी थी।

शादी की अन्य रस्मों और विदाई की रस्मों पूरा करने के लिए रविवार को गंज भरावन क्षेत्र से बारात दोबारा बुलाई गई थी, ताकि सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विदाई की रस्म पूरी की जा सके। घर में खुशी का माहौल था, रिश्तेदार भी जुटे हुए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रात खत्म होने से पहले यह रिश्ता टूट जाएगा।

द्वारचार रश्म से शुरू हुआ था विवाद

शाम को बारात पहुँचने के बाद रस्मों को पूरा करने के लिए द्वारचार की रस्म के दौरान ही माहौल बिगड़ने लगा। दूल्हे का छोटा भाई सतीश बैंड-बाजे को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों से उलझ गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी।

हालांकि बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन गुस्से की चिंगारी भीतर ही भीतर सुलगती रही।

जयमाला की रस्म से पहले उठाया हाथ

जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू हुई। दुल्हन स्टेज पर फूलों की माला लेकर जैसे ही आगे बढ़ी, उसी दौरान माला पहनाने को लेकर कहासुनी हो गई।
इसी बीच दूल्हा अपना आपा खो बैठा और दूल्हे ने गुस्से में आ कर दुल्हन को थप्पड़ मार दिया।

यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। दुल्हन रो पड़ी और मंच से नीचे उतर आई। उसने साफ कह दिया कि

जो इंसान शादी के दिन ही हाथ उठा सकता है, उसके साथ ज़िंदगी कैसे गुजारूं?

दुल्हन का इनकार — “शादी नहीं करुगीं”

दुल्हन ने तुरंत शादी तोड़ने का फैसला कर लिया और दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिवार ने भी अपनी बेटी के फैसले का समर्थन किया।

माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें – हरदोई – 7 साल बाद इंस्टाग्राम रील ने खोला लापता और मरे हुए पति का राज
इसे भी पढ़ें – हरदोई में जिंदा निकला “मरा हुआ” प्रधान, दोस्त को फंसाने की रची थी साजिश

बारातियों और घरवालों में जमकर मारपीट

घटना के बाद दुल्हन पक्ष और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई।
लाठी-डंडे चले, कुर्सियां टूटीं और शादी का पंडाल देखते ही देखते रणभूमि में बदल गया। इस झगड़े में

सूरज
मुकेश
अशोक
सतीश
नैंसी

सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को तत्काल भरावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही अतरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया और दोनों पक्षों को शांत कराया गया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि

“मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

समाज के सामने बड़ा सवाल

यह घटना सिर्फ एक टूटी शादी नहीं, बल्कि समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है कि
क्या आज भी शादी के नाम पर लड़कियों को अपमान सहना पड़ेगा?

जिस मंच पर नए रिश्ते की शुरुआत होनी थी, वहीं अगर सम्मान न मिले, तो दुल्हन का फैसला अपने आत्मसम्मान के पक्ष में एक मजबूत संदेश है।

इसे भी पढ़ें – हरदोई: शादी के 25 दिन बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी से था परेशान
इसे भी पढ़ें – हरदोई: खेत में काम कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, गुस्से में सांप का फन दांतों से काट डाला

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *