Advertisement

घर बैठे Online Reselling Business कैसे शुरू करें?2026 में महिलाओं के लिए खास मौका

ghar baithe online reselling business kaise shuru kare

आज के दौर में, खासकर 2026 में चीजें ऑनलाइन तेजी से हो रही हैं, हर महिला अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है व अपने परिवार आर्थिक की मदद करना चाहती हैं और अपनी अलग से पहचान बनाना चाहती है।

लेकिन महिलाओं का कड़वा सच यह भी है कि घर की जिम्मेदारियां, बच्चों की देखभाल की वजह से महिलाएं घर के बाहर जाकर कोई काम या नौकरी नहीं कर पाती हैं

ऐसे में महिलाएं सोचती हैं की अगर कोई ऐसा काम मिल जाए जिसे अपने घर बैठे रहकर भी शुरू किया जा सके, जिसमें ज्यादा पैसा भी न लगे और समय भी अपने हिसाब से दिया जा सके, तो इससे अच्छा ऑप्शन शायद ही होगा।

महिलाओं के लिए Online Reselling Business ऐसा ही एक मौका है, जिसने पिछले कुछ सालों में हजारों महिलाओं की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है। मैंने खुद महिलाओं को इस काम को करते देखा हैं और समझा है कि अगर इसे बिज़नेस को सही तरीके से किया जाए, तो यह छोटा काम भी आपको हर महीने अच्छी आमदनी देने लगता है।

इस आर्टिकल में मैं आपको आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप बताने वाली हूँ कि 2026 में घर बैठे Online Reselling Business कैसे शुरू करें, इस में शुरुआत में कितना खर्च आता हैं, इस बिज़नेस में ग्राहक कैसे बढ़ाए जाएं, इस काम में कितना मुनाफा हो सकता है और किन गलतियों से बचना चाहिए।

क्या होता हैं Online Reselling Business ?

इस को हम सीधी भाषा में समझें तो Reselling का मतलब है किसी ओर का प्रोडक्ट को बेचकर उस पर अपना मुनाफा / कुछ एक्स्ट्रा रूपये जोड़कर उस प्रोडक्ट को बेचना।

इस बिज़नेस में आपको खुद सामान बनाने की जरूरत नहीं होती और न ही किसी गोदाम में स्टॉक रखने की जरूरत पड़ती हैं। इस में आप सिर्फ प्रोडक्ट के सप्लायर से सिर्फ प्रोडक्ट की फोटो और डिटेल लेते हैं,

उसे अपने WhatsApp, Facebook, Instagram किसी और सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हैं या किसी Reselling ऐप का सहारा ले सकते है और उन पर शेयर कर सकते हैं। ग्राहक आपको सोशल मीडिया या Reselling ऐप के माध्यम ऑर्डर देता है

और जब ग्राहक कोई ऑर्डर कन्फर्म करता है, तो आप वही ऑर्डर अपने सप्लायर को फॉरवर्ड कर देते हैं और सप्लायर उस प्रोडक्ट को सीधे ग्राहक के पते पर डिलीवर कर देता है।

आपका क्या फायदा होता है?

सप्लायर की असली कीमत और ग्राहक से ली गई कीमत के बीच का जो भी अंतर होता है, वही आपका मुनाफा / फायदा होता है।

बस यही इस बिजनेस की सबसे बड़ी ताकत है की इस बिज़नेस में कम जोखिम हैं, कम निवेश और घर बैठे आसानी से इस काम को कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें – ₹50,000 निवेश कर खोलें ये 3 Mini Factory, कमाई लाखों में

क्यों खास हैं महिलाओं के लिए ?

महिलाओं के लिए Online Reselling Business कई कारणों से बेहद खास और सुविधाजनक ऑप्शन है। हमने आपको नीचे दिए पॉइंट्स में यहाँ बताया है की यह बिज़नेस महिलाओं के लिए खास क्यों हैं विस्तार से समझिए : –

1. बाहर जाने की जरूरत नहीं

इस बिजनेस में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस में आपको घर से बाहर निकलकर काम करने की जरूरत नहीं होती हैं। एक तरह से घर ही आपका ऑफिस बन जाता है। इस बिज़नेस में आप सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट की मदद से पूरा काम संभाल सकती हैं।

mahilao ke liye ghar baithe online business

2. समय की पाबंदी नहीं

इस बिज़नेस में आपको 9 से 5 वाली नौकरी नहीं करनी पड़ती है। आप अपने खाली टाइम के हिसाब से काम कर सकती हैं। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद, दोपहर में या रात को जब भी आपको समय मिले

3. कम निवेश में शुरुआत

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बहुत ही कम रुपयों की जरूरत पड़ती हैं। कई प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जहां आपको स्टॉक खरीदने की भी जरूरत नहीं होती। आप बिना बड़े जोखिम के इस बिज़नेस की शुरुआत कर सकती हैं जो महिलाओं के लिए सुरक्षित ऑप्शन है।

4. सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल

इस बिज़नेस में लैपटॉप या दुकान की जरूरत नहीं। आपके पास एक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन हो तो आप इस पुरे बिज़नेस को आसानी से चला सकती हैं अपने मोबाइल और इंटरनेट से प्रोडक्ट चुनना, फोटो को शेयर करना, ऑर्डर लेना और पेमेंट मैनेज करना आसान हो जाता हैं।

5. तैयार प्लेटफॉर्म की सुविधा

Meesho, GlowRoad, Shop101 जैसे प्लेटफॉर्म ने इस बिज़नेस को करना ओर भी ज्यादा आसान बना दिया हैं। जहाँ पर आपको पहले से ही हजारों प्रोडक्ट्स रीसेल करने के लिए मिल जाते हैं। इन प्लेटफार्म पर आपको सिर्फ सही प्रोडक्ट चुनकर अपने ग्राहकों तक पहुंचाना होता है।

6. किसी बड़ी डिग्री या टेक्निकल ज्ञान की जरूरत नहीं

अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना जानती हैं व ऑनलाइन लोगों से बातचीत कर सकती हैं तो आप इस बिज़नेस को बहुत ही आसानी से कर सकती हैं इस बिज़नेस के लिए आपको सिर्फ इतने ही ज्ञान की जरूरत है कोई बड़ी टेक्निकल डिग्री की जरूरत नहीं है

इसे भी पढ़ें – 2026 में गांव में छोटा बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकारी लोन कैसे लें?

कितना पैसा लगेगा शुरू करने में?

अगर साफ शब्दों में कहें तो इस बिजनेस की सबसे बड़ी महत्वपूर्ण बात है की इसका कम निवेश बिज़नेस शुरू होना है। बहुत सारी महिलाएं यह सोचकर रुक जाती हैं कि इस बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये चाहिए होंगे लेकिन Online Reselling में ऐसा बिल्कुल नहीं है।

online reselling business complete details

सही प्लानिंग के साथ आप 5,000 से 10,000 रुपये में आराम से इस बिज़नेस की शुरुआत कर सकती हैं और कई केस में तो बिना स्टॉक खरीदे भी आप शुरुआत कर सकते हैं।

बिज़नेस के शुरुआत में आपको किसी दुकान या ऑफिस या भारी स्टॉक रखने की जरूरत नहीं होती हैं। आपको बस कुछ बेसिक चीजों की जरूरत पड़ेगी जैसकि : –

1. एक अच्छा स्मार्टफोन जरुरी हैं

इस बिज़नेस में आपका मोबाइल ही आपका ऑफिस है। मोबाइल से आप प्रोडक्ट्स का चुनाव करेंगी, प्रोडक्ट्स की फोटो शेयर करेंगी, ग्राहकों से बात भी करने पड़ेगी और अपने ऑर्डर्स को मैनेज करेंगी। ज्यादा महंगें फोन जरूरी नहीं हैं, ऐसे स्मार्टफोन की जरूरत है जिसमे इंटरनेट अच्छे से काम करता हो।

2. इंटरनेट कनेक्शन

आपको एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत पड़ेगी जिससे आप बिना किसी रुकावट के अपने ग्राहकों से जुड़ी रहें। आज के समय में एक साधारण रिचार्ज प्लान से भी काम आसानी से चल सकता है।

3. WhatsApp और सोशल मीडिया अकाउंट

WhatsApp, Facebook, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म आपके मुख्य प्लेटफार्म हैं। इन्हीं प्लेटफार्म के जरिए आप अपने प्रोडक्ट शेयर करेंगी, स्टेटस लगाएँगी और ग्राहकों से ऑर्डर लेंगी। आप चाहें तो WhatsApp Business का इस्तेमाल भी कर सकती हैं इससे अपनी प्रोफाइल को प्रोफेशनल दिखा सकती हैं।

4. थोड़ा समय और धैर्य

इस बिज़नेस में सबसे बड़ा निवेश आपका पैसा नहीं, बल्कि आपका समय और धैर्य है। शुरुआत में आपके पास ऑर्डर कम आएंगे, लेकिन लगातार एक्टिव और काम करते रहने से धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ते रहेंगें। जिससे धीरे-धीरे आपकी कमाई भी बढ़ेगी

इसी वजह से यह बिजनेस उन महिलाओं के लिए भी एक अच्छा विकल्प है जो बिना जोखिम के अपनी कमाई या अपने बिज़नेस की शुरुआत करना चाहती हैं।

इसे भी पढ़ें – 2026 में भारत में 1 लाख रुपये में कौन सा बिज़नेस शुरू करें? बेस्ट आइडिया

Step By Step – Online Reselling Business कैसे शुरू करें?

अब हम इस पूरी प्रक्रिया को समझेंगे जिससे आप इस बिजनेस को एक सही तरीके से शुरू कर सकती हैं। हर स्टेप इस बिज़नेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसमें जल्दबाजी न करें एक एक कदम समझदारी से आगे बढ़ाएं।

1. सही प्लेटफॉर्म चुनें

आपका सबसे पहला कदम है यह तय करना कि आप प्रोडक्ट कहाँ से लेंगी। Reselling की मार्केट में ऐसे कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, इस बाद का ध्यान रखें कि शुरुआत में आसान और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म ही चुनने।

online reselling business ki puri jankari

कुछ लोकप्रिय प्लेटफॉर्म हैं:

अगर आप इस बिज़नेस में बिल्कुल नए हैं, तो Meesho या GlowRoad जैसे प्लेटफॉर्म से शुरुआत करना बेहतर रहेगा। यहाँ Resell करने के लिए पहले से हजारों प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, और यहाँ आपको स्टॉक खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

इन प्लेटफार्म की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि यहाँ आपको COD ( Cash on Delivery ) का विकल्प मिल जाता है, जिससे ग्राहकों का आप पर भरोसा बढ़ता है और ऑर्डर मिलने की संभावना भी ज्यादा हो जाती है।

प्लेटफॉर्म चुनते समय इन बातों पर ध्यान दें:

  • प्रोडक्ट की क्वालिटी कैसी है
  • रिटर्न पॉलिसी क्या है
  • मार्जिन कितना मिल रहा है
  • डिलीवरी टाइम कितना है

बिज़नेस की शुरुआत में 1 या 2 प्लेटफॉर्म पर ही अपना फोकस रखें। ज्यादा जगहों पर काम शुरू करने से कन्फ्यूजन बढ़ सकती है।

2. अपना टारगेट ग्राहक तय करें

इस बिजनेस में यह सबसे जरूरी कदम है और ज्यादातर लोग यहीं पर गलती कर देते हैं। बहुत सी महिलाएं शुरुआत कुछ भी बेचना शुरू कर देती हैं जैसेकि कभी साड़ी बेचने लगती हैं, कभी किचन सेट, कभी बच्चों के कपड़े, तो कभी ब्यूटी प्रोडक्ट बेचना शुरू कर देती हैं। उनका आगे चलकर यह नुक्सान होता हैं कि उनकी कोई स्पष्ट पहचान बन पाती है और न ही ग्राहक उन्हें किसी खास चीज़ के लिए याद रख पाते हैं।

इसलिए शुरुआत करने से पहले अपने आप से यह सवाल पूछें कि : आप क्या बेचना चाहती हैं ?

  • क्या आप साड़ियां बेचेंगी?
  • ड्रेस मटेरियल?
  • किचन प्रोडक्ट?
  • ब्यूटी आइटम?
  • बच्चों के कपड़े?

इनमें से सिर्फ एक या ज्यादा से ज्यादा दो कैटेगरी चुनें। शुरुआत में आपका फोकस बहुत जरूरी है। जब आप एक ही प्रकार के प्रोडक्ट लगातार सोशल प्लेटफार्म पर शेयर करती हैं तो लोगों के दिमाग में धीरे-धीरे आपकी एक अलग पहचान बनने लगती है।

टारगेट ग्राहक तय करते समय सिर्फ प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि ग्राहक की प्रोफाइल के बारे में भी सोचें:

आपके ग्राहक किस उम्र के होंगे? (20–30, 30–45 या उससे ऊपर?)
उनका बजट रेंज क्या है? (500–800, 1000–2000 या प्रीमियम?)
वे रोजमर्रा के सामान पसंद करते हैं या पार्टी वियर?
वे ट्रेंड को फॉलो करते हैं या सिर्फ सिंपल और क्लासिक चीजें पसंद करते हैं?

मान लेते हैं कि आपके फोल्लोवेर्स में ज्यादातर हाउसवाइफ है, तो आपको किचन प्रोडक्ट या किफायती साड़ियों के ऑर्डर्स ज्यादा आ सकते हैं। या अगर आपके Followers और दोस्त नौकरी करने वाली महिलाएं हैं तो स्टाइलिश ड्रेस मटेरियल या ऑफिस वियर ज्यादा बिक सकते है।

3. सोशल मीडिया पर काम शुरू करें

आज के टाइम Online Reselling Business के लिए सोशल मीडिया ही आपका सबसे बड़ा मार्केट है। अगर आपने सही तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लिया तो आप बिना दुकान के भी अच्छा ग्राहक बेस बना सकती हैं।

how to start online reselling business from home in 2026

सबसे पहला जरुरी कदम :-

WhatsApp ग्रुप बनाएं – शुरुआत परिवार, अपने दोस्तों और जान-पहचान वालों से करें। उनसे कहें कि वे आपके प्रोडक्ट आगे शेयर करें।

WhatsApp Status रोज अपडेट करें – क्योंकि बहुत से ऑर्डर स्टेटस देखकर ही आते हैं।

Facebook पेज बनाएं – अपने रीसेल बिज़नेस के लिए फेसबुक पर एक प्रोफेशनल पेज बनाये और कोशिश करे कि पेज का प्रोफेशनल नाम रखें प्रोफाइल फोटो में लोगो लगाएँ। ताकि आपके बिज़नेस की अलग पहचान बने

Instagram पर बिजनेस अकाउंट बनाएं – इससे आपको Insights (रीच, व्यूज़) देखने की सुविधा मिलेगी। जिससे आप अपने फॉलोवर के इंटरेस्ट के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं

अपने प्रोफाइल या पेज पर शुरुआत में रोज 5–10 प्रोडक्ट पोस्ट करें। लेकिन याद रखें प्रोडक्ट की सिर्फ फोटो डाल देना ही मार्केटिंग नहीं है। आपकी पोस्ट में साफ़ फोटो, भरोसेमंद और पूरी जानकारी होनी चाहिए तभी ग्राहक आपको मैसेज करेंगे।

हर पोस्ट में ये जानकारी जरूर शेयर करें:

  • प्रोडक्ट की कीमत
  • डिलीवरी टाइम (जैसे 5–7 दिन)
  • क्वालिटी डिटेल (कॉटन, जॉर्जेट, सिल्क आदि)
  • COD उपलब्ध है या नहीं
  • साइज या वेरिएंट की जानकारी

अगर आपकी जानकारी अधूरी रहेगी तो ग्राहक आपसे बार-बार सवाल पूछेंगे और कई बार जवाब न मिलने पर ऑर्डर कैंसिल भी कर सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि पोस्ट में सारी जरूरी डिटेल साफ-साफ लिखी हो।

आप कैप्शन में छोटी-सी आकर्षक लाइन भी जोड़ सकती हैं जैसेकि: –

“Limited Stock”
“Best Selling Product”
“आज का स्पेशल ऑफर”

इससे ग्राहक का ध्यान आपकी पोस्ट पर जाता हैं और ग्राहक आपकी पोस्ट को गंभीरता से देखते हैं।

इसे भी पढ़ें – छोटे बिज़नेस के लिए GST कब और क्यों लेना जरूरी होता है, GST नंबर के फायदे

अपने ग्राहक कैसे बढ़ाएं?

यह Online Reselling Business का बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है। यहां पर बहुत सी महिलाएं प्रोडक्ट तो चुन लेती हैं और सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट की पोस्ट भी करना शुरू कर देती हैं उसके बाद इंतजार करती हैं कि ग्राहक उनके पास खुद आ जाएगें। इसके लिए आपको थोड़ा ज्यादा सक्रिय हो काम करना पड़ेगा।

online reselling business from home without investment

इस बिज़नेस की शुरुआत में आपको अपना नेटवर्क मजबूत बनाना होगा। आपका मजबूत नेटवर्क ही इस बिज़नेस में आपको कामयाबी दिलाएगा

अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से शुरुआत करें

अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बताएं कि आपने नया काम शुरू किया है। आप उनसे सपोर्ट भी मांग सकते हैं कहें उनसे बोलें कि वे आपके प्रोडक्ट को शेयर करें या अपने जानने वालों को बताएं।

लोकल WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

अपने एरिया के महिला ग्रुप, सोसाइटी ग्रुप या कम्युनिटी ग्रुप जॉइन करें (जहाँ आपको बिजनेस पोस्ट करने की अनुमति हो)। वहाँ पर समय-समय अपने प्रोडक्ट शेयर करें। लोकल ग्राहकों को भरोसा जल्दी होता है।

Facebook Marketplace का इस्तेमाल करें

Facebook Marketplace (फेसबुक की मार्केटप्लेस) में आप फ्री में अपने प्रोडक्ट को लिस्ट कर सकती हैं। अपने शहर या आसपास की लोकेशन चुनें। साफ फोटो और सही जानकारी डालें। इससे नए लोग / ग्राहक आपसे जुड़ने लगेगें।

छोटे-छोटे ऑफर दें

बिज़नेस की शुरुआत में आप “पहले 10 ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी” या “दो खरीदें एक छोटा गिफ्ट फ्री” जैसे छोटे ऑफर दे सकती हैं। इससे लोग आपके प्रोडक्ट की तरह ध्यान देने लगेगें

इसे भी पढ़ें – State Bank of India ने बदले FD नियम ? जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज (Complete Guide)

मुनाफा कितना हो सकता है?

इस बिज़नेस को करने से पहले यह सवाल हर किसी के मन में आता है और मेरी तरफ से इसका सीधा जवाब यही है कि इस बिजनेस में मुनाफा पूरी तरह आपकी मेहनत, रणनीति और लगातार काम करने पर निर्भर करता है।

online reselling business se kaise kamaye

Online Reselling में आपकी कमाई का मुख्या आधार है प्रोडक्ट का मार्जिन है यानी सप्लायर की कीमत और ग्राहक से ली गई कीमत के बीच का अंतर। ही आपके लिए मुनाफा / फायदा हैं

मान लीजिए:

आपने सप्लायर से एक ड्रेस 600 रुपये में ली हैं।

वही ड्रेस आप ग्राहक को 750 रुपये में बेच देती हैं।

तो आपका मुनाफा होगा = 150 रुपये प्रति ऑर्डर

अब इसकी गणित को समझें:

अगर आपको एक दिन में सिर्फ 3 ऑर्डर भी मिलते हैं, तो
150 × 3 = 450 रुपये हर रोज का मुनाफा

महीने के हिसाब से (30 दिन):
450 × 30 = 13,500 रुपये लगभग

और ध्यान दीजिए यह मुनाफा सिर्फ 3 ऑर्डर प्रतिदिन के हिसाब से है।

अगर आपको हर रोज 5 से 6 आर्डर आते हैं तो आपकी यही कमाई 20,000 रुपये या उससे भी ज्यादा हो सकती है। भारत में त्योहारों में या शादी के सीजन में ऑर्डर्स ओर ज्यादा बढ़ जाते हैं ।

इस बिजनेस की चुनौतियाँ

हर बिजनेस की तरह Online Reselling Business में भी कुछ चुनौतियाँ हैं। अगर आप पहले से इनके बारे में जान लेंगी, तो उन्हें संभालना आपके लिए आसान हो जाएगा।

1. रिटर्न और कैंसिलेशन – कई बार ग्राहक ऑर्डर देने के बाद आर्डर कैंसिल कर देते हैं या डिलीवरी के समय प्रोडक्ट लेने से मना कर देते हैं। इससे आपका समय और मुनाफा दोनों ही प्रभावित होते हैं।

2. देर से डिलीवरी – अगर आपका सप्लायर ग्राहक को समय पर सामान नहीं भेजता, तो ग्राहक नाराज़ हो सकते हैं। इसलिए डिलीवरी टाइम पहले से साफ बताना ज्यादा जरूरी है।

3. खराब क्वालिटी की शिकायत – कभी-कभी प्रोडक्ट की क्वालिटी फोटो जैसी नहीं होती है। ऐसे में आपको ग्राहक शिकायत कर सकता है। इसलिए आपको भरोसेमंद और अच्छे रिव्यू वाले सप्लायर चुनना चाहिए है।

4. शुरुआत में कम ऑर्डर – इस बिज़नेस के शुरुआती दिनों में ऑर्डर कम आते हैं जिससे कई लोग निराश हो जाते हैं। लेकिन नियमित पोस्टिंग और धैर्य रखने से धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ते हैं। और कमाई भी बढ़ने लगती हैं

अच्छी बात यह है कि सही प्लेटफॉर्म और सही सप्लायर को चुनकर इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

किन गलतियों से बचना चाहिए?

Online Reselling बिज़नेस में छोटी गलतियाँ भी बड़ा नुकसान कर सकती हैं, इसलिए आपको बिज़नेस की शुरुआत से ही सावधान रहना चाहिए।

1. गलत जानकारी देना – अपने ग्राहक को प्रोडक्ट की क्वालिटी, साइज या डिलीवरी टाइम के बारे में गलत जानकारी बिलकुल न दें। क्यों कि यह बिज़नेस भरोसा पर चलता हैं।

2. ज्यादा मुनाफा जोड़ना – अपने प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा मार्जिन रखने से ग्राहक दूर हो सकते हैं। इसलिए अपने मार्जिन को सही रखें।

3. खराब फोटो पोस्ट करना – प्रोडक्ट की साफ और स्पष्ट फोटो ही ग्राहक को आकर्षित करती है। जिससे आपके आर्डर धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं

4. मैसेज का देर से जवाब देना – देर से रिप्लाई करने पर भी ग्राहक किसी और से सामान खरीद सकता है। इसलिए समय पर ग्राहक को रिप्लाई करें

5. जल्दी हार मान लेना – इस बात का ध्यान हमेशा रखे कि यह बिजनेस धैर्य मांगता है। बिज़नेस शुरू करने के 1 से 2 महीने सीखने और नेटवर्क बनाने में लगते हैं। इसलिए नियमित काम करते रहें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

अंतिम शब्द

अगर आप कोई नौकरी करना चाहती है या कोई काम करना चाहती है और अपने परिवार कि आर्थिक मदद करना चाहती हैं लेकिन परिवार के अन्य काम या बच्चों कि वजह से मजबूर है तो Online Reselling Business आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं

यह बिज़नेस कोई ऐसा तरीका नहीं है जिससे रातों-रात बड़ी कमाई करना शुरू कर देंगीं लेकिन अगर आप हर रोज थोड़ा-थोड़ा समय इस बिज़नेस को देती हैं और ईमानदारी से काम करती हैं, तो यह छोटा सा बिज़नेस आपके लिए धीरे-धीरे मजबूत और नियमित आय में बदल सकता है।

शुरुआत में थोड़ा मुश्किल जरूर लगेगा और ऑर्डर भी कम आएंगे लेकिन यही सीखने का समय है। जो लोग टिके रहते हैं, वही आगे बढ़ते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *