आज के डिजिटल समय में टेक्नोलॉजी की मदद से ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग करना पहले के मुकाबले बेहद आसान हो गया है। अब आपको गैस एजेंसी जाने की या लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। अब आप सिर्फ मोबाइल की मदद से घर बैठे 5 मिनट में Mobile Se Gas Booking कर सकते हैं। और 24 से 48 घंटों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी भी ले सकते हैं।
भारत में तीन बड़ी गैस कंपनियां हैं जिनका नाम Bharatgas, Indane Gas और HP Gas है। ये कंपनियां अपने ग्राहकों को कई तरह की Gas Cylinder Booking Options देती हैं, जिनके बारे में हम डिटेल्स में बात करेंगे।
Table of Contents
लेकिन इससे पहले हम जानेंगे कि अभी हाल ही में भारत सरकार ने गैस बुकिंग को लेकर कुछ नए नियम बनाए हैं। ये नियम क्यों बनाए गए हैं और क्यों लोगों को गैस बुक करने में परेशानियां आ रही हैं।
गैस बुकिंग के नए नियम और लेटेस्ट अपडेट
आज के समय में गैस बुकिंग पहले से ज्यादा आसान और डिजिटल हो गई है। 2026 में सरकार और गैस कंपनियां ऐसे बदलाव कर रही हैं, जिससे हर ग्राहक को समय पर सिलेंडर मिल सके और कोई परेशानी न हो।
अब गैस की बुकिंग करना सिर्फ आसान ही नहीं है बल्कि इसमें कुछ जरूरी नियम भी लागू किए गए हैं। अगर आप इन नियमों को समझ लेते हैं तो आपको बुकिंग और डिलीवरी के समय आपको कोई दिक्कत या परेशानी नहीं होगी।
गैस बुकिंग के नए नियम 2026
- अब आप गैस सिलेंडर बार-बार बुक नहीं कर सकते हैं
- शहरों में अगली बुकिंग के लिए आपको कम से कम 25 दिन का गैप देना जरूरी है
- गांवों में गैस बुक करने का गैप 45 दिन का रखा गया हैं
- कई जगहों पर ग्राहक का e-KYC (Aadhaar वेरिफिकेशन) अनिवार्य किया गया है
- ग्राहक का KYC पूरा न होने पर बुकिंग या डिलीवरी में दिक्कत आ सकती है
- अब कुछ जगहों पर OTP से ही गैस डिलीवरी दी जाएगी
- बिना OTP के सिलेंडर नहीं मिलेगा
- ग्राहकों से अपील है कि WhatsApp और मोबाइल ऐप से गैस बुकिंग करें
- सरकार ने कहा है कि बिना जरूरत गैस बुक न करें
- इससे सभी ग्राहकों को समय पर गैस मिलेगी
अंतरराष्ट्रीय कारणों का गैस सप्लाई पर असर
दुनिया के कई देशों में चल रहे तनाव और तेल-गैस से जुड़ी समस्याओं का असर भारत पर भी पड़ता है। LPG का बड़ा हिस्सा विदेशों से आता है इसलिए अगर सप्लाई में कहीं पर भी रुकावट आती है तो इसका असर सीधे कीमत, उपलब्धता और गैस बिज़नेस पर भी पड़ता है।
इसी कारण कभी-कभी गैस महंगी हो जाती है या बुकिंग और डिलीवरी के नियम सख्त कर दिए जाते हैं ताकि हर ग्राहक तक गैस सही समय पर पहुंच सके।
ग्लोबल कारणों का गैस सप्लाई पर असर
- Middle East जैसे इलाकों में तनाव बढ़ने पर तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ सकता है, इसका असर भारत में भी पड़ता है
- LPG लेकर आने वाले जहाजों में देरी होती है तो सिलेंडर की डिलीवरी में भी समय लग सकता है
- अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत बढ़ती है, तो भारत में भी इसके दाम बढ़ सकते हैं
- जब मांग ज्यादा हो जाती है और सप्लाई कम पड़ती है, तो कंपनियां बुकिंग के नियम सख्त कर देती हैं
- सरकार और गैस कंपनियां सप्लाई को संतुलित रखने के लिए समय-समय पर नए नियम लागू के सकती हैं
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Bharatgas, Indane Gas और HP Gas के गैस सिलेंडर को आसानी से आप अपने मोबाइल से कैसे बुक कर सकते हैं। हर तरीके को आसान और स्टेप-बाय-स्टेप बतायेगें, ताकि आप बिना किसी परेशानी के कुछ ही मिनटों में अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकें।
इसे भी पढ़ें – स्टूडेंट के लिए 15 Apps जिन्होंने पढ़ाई का तरीका बदल दिया
इसे भी पढ़ें – Dhurandhar 2 में Ranveer Singh ने कितनी फीस ली?धुरंधर 2 में किस एक्टर को कितने पैसे मिले
Bharatgas Customers के लिए गैस बुकिंग के तरीके
Bharatgas अपने ग्राहकों को आसान, तेज और भरोसेमंद गैस बुकिंग देता है। कंपनी ने अपने अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए गैस बुकिंग के कई ऑप्शन दिए हैं, जिनकी मदद से आप अपने हिसाब से किसी भी तरीके का इस्तेमाल करके गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। BharatGas बुक करने के तरीके ये हैं

Bharatgas SMS से गैस सिलेंडर बुकिंग कैसे करें ?
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है और आप गैस बुक करना चाहते हैं तो यह तरीका आपके लिए सबसे आसान होगा।
SMS से Bharatgas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें
- नया मैसेज टाइप करें
- LPG लिखें
- और इसे भेजें: 7715012345 या 7718012345 पर
- 10 से 20 सेकंड के अंदर आपको गैस बुकिंग का कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा
इस तरीके के फायदे:
- इस में इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती
- ये तरीका गांव या कम नेटवर्क वाले इलाकों में भी काम करता है
- इसमें बहुत कम समय लगता है
- इससे बुजुर्ग लोग भी आसानी से गैस बुक कर सकते हैं
ध्यान रखने वाली बातें:
- आपका मोबाइल नंबर पहले से एजेंसी में रजिस्टर्ड होना चाहिए
- अगर मैसेज नहीं जाता, तो नेटवर्क चेक करें
Bharatgas Online Booking कैसे करें?
यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं और ऑनलाइन काम करना आसान समझते हैं।
ऑनलाइन / वेबसाइट से Bharatgas बुकिंग का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस :-
- सबसे पहले Bharatgas की आधिकारिक वेबसाइट खोलें – Bharatgas Official Website
- अगर आपका पहले से अकाउंट है तो Login करें, नहीं है तो नए अकाउंट के लिए Register करें
- Login के बाद Dashboard खुल जाएगा
- “Book You Cylinder” का विकल्प चुनें
- अपनी जानकारी जैसे Consumer Number, Address आदि चेक करें
- अब “Confirm Booking” पर क्लिक करें
अतिरिक्त सुविधाएं:
- आप पेमेंट ऑनलाइन (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) से भी कर सकते हैं
- अपने सिलेंडर की डिलीवरी स्टेटस ट्रैक भी कर सकते हैं
- अपनी पुरानी बुकिंग हिस्ट्री भी देख सकते हैं
IVRS से Bharatgas सिलेंडर बुकिंग कैसे करें?
अगर आप बिना इंटरनेट और बिना मैसेज के गैस सिलेंडर की बुकिंग करना चाहते हैं तो IVRS आपके लिए सबसे आसान तरीका है। लेकिन अभी के समय में कॉल कनेक्ट होने में थोड़ा समय लग सकता है और कभी कभी लाइन भी Busy भी मिल सकती है, क्योंकि एक साथ कई लोग गैस बुकिंग के लिए कॉल कर रहे हैं।
IVRS से Bharatgas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- अपने Register मोबाइल से कॉल करें: 7715012345 या 7718012345
- कॉल लगने के बाद अपनी भाषा चुनें (Hindi / English / Local Language)
- सिस्टम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करेगा
- सभी निर्देशों को ध्यान से फॉलो करें
- और अंत में आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी
नोट: IVRS से बुकिंग करते समय हमेशा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का ही इस्तेमाल करें। अभी के समय में ओवर बुकिंग के कारण कॉल कनेक्ट होने में देरी हो सकती है या लाइन busy मिल सकती है, इसलिए आप चाहें तो दूसरे तरीकों से भी गैस बुक कर सकते हैं।
Bharat Gas शिकायत / Complaint टोल फ्री नंबर : 1800-22-4344
इसे भी पढ़ें – पेट्रोल की छुट्टी! 2026 की 11 सस्ती High Mileage Bikes, देंगी 100kmpl तक माइलेज
इसे भी पढ़ें – CNG vs Petrol Car 2026 In Hindi: फायदे-नुकसान, माइलेज, खर्च और कौन सी कार हैं बेहतर?
Indane Gas Customers के लिए बुकिंग के तरीके
Indane Gas अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा डिजिटल और आसान बुकिंग ऑप्शन देता है। यहां पर आप अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग तरीकों से और बहुत ही आसानी से अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

घर बैठे WhatsApp से Indane Gas बुकिंग कैसे करें?
आज के टाइम में WhatsApp के जरिए गैस बुक करना सबसे आसान, तेज और स्मार्ट तरीका बन गया है। क्योकिं ज्यादातर लोग पहले से ही WhatsApp अप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं इसलिए गैस बुकिंग के लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड नहीं करनी पड़ती हैं।
इस तरीके में आपको गैस बुक करने के लिए सिर्फ एक मैसेज भेजना होता है और आगे का पूरा प्रोसेस अपने आप ही हो जाता हैं आपको सिर्फ सही स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं इसलिए इस तरीके से गैस सिलेंडर की बुकिंग करना सबसे ज्यादा आसान होता हैं।
WhatsApp से Indane Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- सबसे पहले WhatsApp बुकिंग के नंबर को सेव करें: +91-7588888824
- इसके बाद WhatsApp ऐप खोलें
- “Hi” लिखकर मैसेज भेजें
- इस बाद आपको ऑटोमैटिक रिप्लाई मिलेगा
- दिए गए ऑप्शन में से “Book Cylinder” को चुनें
- आपकी गैस सिलेंडर की बुकिंग कुछ ही मिनट में हो जाएगी
फायदे :-
- इस तरीके में आपको कॉल करने की जरूरत नहीं होती हैं
- बहुत ही आसान इंटरफेस
- आप हर स्टेप को स्क्रीन पर देख सकते है
Missed Call से Indane Gas बुक करने का आसान तरीका
यह गैस बुक करने का सबसे तेज और आसान तरीका है। इसमें आपको कोई मैसेज टाइप करने की या किसी ऐप को खोलने की जरूरत नहीं होती हैं, बस आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मिस्ड कॉल देना होता है।
Missed Call से Indane Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- आप अपने रजिस्टर्ड नंबर से कॉल करें :- +91-8454955555
- लेटेस्ट एंड न्यू नंबर :- +91-8927225667 (New Number) मार्च 2026
- कॉल अपने आप कट जाएगी
- आपको गैस सिलेंडर की बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी
- और कुछ ही मिनट में बुकिंग कन्फर्मेशन का SMS आपको मिल जायेगा
SMS और IVRS से Indane Gas बुक करने का तरीका
गैस सिलेंडर की बुकिंग का ये तरीका उन लोगों के लिए सही है जो बिना इंटरनेट के गैस बुक करना चाहते हैं। इसमें आप SMS भेजकर या IVRS कॉल के जरिए आसानी से अपनी गैस बुक कर सकते हैं।
SMS / IVRS से Indane Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से डायल करें: +91-7718955555
- SMS / IVRS से बुकिंग के लिए न्यू No 8391990070 (New Number) मार्च 2026
- बुकिंग के लिए IVRS के निर्देश फॉलो करें
- और बुकिंग कन्फर्म करें
इसे भी पढ़ें – ₹50,000 निवेश कर खोलें ये 3 Mini Factory, कमाई लाखों में
इसे भी पढ़ें – New Cars in 3 Lakh: 2026 में 3 लाख के आसपास मिलने वाली 5 सस्ती कारें, फीचर्स और कीमत
Mobile App से Indane Gas सिलेंडर बुक कैसे करें?
Indian Oil One App एक ऑल-इन-वन ऐप है इसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से अपना गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इस ऐप में आपको बुकिंग के साथ-साथ पेमेंट, सब्सिडी स्टेटस और डिलीवरी ट्रैकिंग जैसी सभी सुविधाएं भी मिल जाती हैं।
इस ऐप में आप क्या-क्या कर सकते हैं :-
- गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं
- ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
- सब्सिडी का स्टेटस चेक कर सकते हैं
- अपनी डिलीवरी को ट्रैक कर सकते हैं
- अपना पिछला रिकॉर्ड देख सकते हैं
Official App – Indian Oil One
Indane Gas BBPS से गैस सिलेंडर कैसे बुक करें?
आजकल लोग UPI और डिजिटल पेमेंट ऐप ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए BBPS (Bharat Bill Payment System) के जरिए भी आप अपनी गैस सिलेंडर की बुकिंग बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इस तरीके में आप PhonePe, Google Pay, PayTM जैसे ऐप्स का इस्तेमाल से गैस सिलेंडर की बुकिंग करके सीधे गैस के बिल की पेमेंट कर सकते हैं
BBPS से Indane Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- PhonePe / Google Pay / PayTM खोलें
- ऐप के LPG या Gas Bill सेक्शन में जाएं
- अपना Consumer Number डालें
- पेमेंट करें
- पेमेंट के बाद गैस बुकिंग कन्फर्मेशन SMS आपको मिल जायेगा
Indane Gas की वेबसाइट से गैस सिलेंडर कैसे बुक करें?
आप गैस कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भी सिलेंडर की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं। इसमें आपको Login करके “Book Cylinder” का ऑप्शन चुनना होगा और कुछ ही मिनटों में आपकी गैस सिलेंडर की बुकिंग हो जाएगी।
वेबसाइट से Indane Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- Indane Gas की ऑफिसियल वेबसाइट खोलें
- Official Website – Indane Gas Official Site
- Login करें / नए अकाउंट के लिए Register करें
- “Book Your Cylinder” पर क्लिक करें
- और Confirm करें
Indane Gas शिकायत / Complaint टोल फ्री नंबर : 1800-2333-555
HP Gas Customers के लिए गैस बुकिंग के तरीके
HP Gas अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा और आसान बुकिंग ऑप्शन देता है इससे हर तरह का यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से गैस सिलेंडर बुक कर सकता है। यहां आप मोबाइल ऐप, कॉल, WhatsApp, वेबसाइट और ऑफलाइन तरीकों से भी आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

HP Pay App से गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका
HP Pay App से गैस सिलेंडर बुक करना बहुत ही आसान है। आप इस ऐप की मदद से आप कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर की बुकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। इस ऐप का इंटरफेस यूजर फ्रेंडली हैं जिससे कोई भी यूजर इस ऐप को आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
HP Pay App से HP Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- HP Pay App :- HP Pay Official App
- ऐप को डाउनलोड करें
- Login करें / नई यूजर Register करें
- “Book Cylinder” के ऑप्शन पर जाएं
- अपने सिलेंडर की बुकिंग को कन्फर्म करें
UPI ऐप से HP Gas सिलेंडर बुक और पेमेंट कैसे करें?
इस तरीके में आप एक ही जगह से गैस बुकिंग और पेमेंट दोनों आसानी से कर सकते हैं। इसमें आप UPI Apps के जरिये अपनी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं इसमें आपको UPI ऐप में Gas Booking पर क्लिक करना है और गैस बुकिंग की पेमेंट करके अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग को कन्फर्म करना होगा
गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए अन्य UPI ऐप्स :-
- Amazon Pay
- PhonePe
- Google Pay
- PayTM
Call या Missed Call से HP Gas बुक करने का आसान तरीका
अगर आप बिना इंटरनेट के गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो आप कॉल या मिस्ड कॉल के तरीके से अपनी गैस की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं। इस तरीके में आपको बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करनी होगी और आपकी बुकिंग कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाएगी।
- Missed Call : +91- 9493602222
- IVRS : +91-8888823456
इसे भी पढ़ें – UPI New Rules February 2026: अब दिन में कितनी बार चेक कर सकते हैं बैंक बैलेंस? जाने UPI के नये नियम
WhatsApp से HP Gas सिलेंडर कैसे बुक करें?
आज के समय में WhatsApp के जरिए गैस बुक करना सबसे आसान तरीकों में से एक है। इसमें आपको सिर्फ एक मैसेज भेजना होता है और आपकी बुकिंग तुरंत हो जाती है।
WhatsApp से HP Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- इस नंबर अपने फ़ोन में सेव करें: 9222201122
- Whatsapp पर “Hi” लिखकर भेजें
- चैटबॉट के निर्देश को फॉलो करें
- और “Gas Book” को चुनने
कुछ ही मिनटों में आपकी गैस बुकिंग पूरी हो जाएगी और आपको SMS के जरिए बुकिंग का कन्फर्मेशन मिल जाएगा।
घर बैठे Website से HP Gas बुकिंग कैसे करें?
आप HP Gas की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपनी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए अच्छा है जो खुद ऑनलाइन काम करना पसंद करते हैं।
वेबसाइट से HP Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- HP Gas वेबसाइट खोलें
- ऑफिसियल वेबसाइट :- HP Gas Official Website
- Quick Book & Pay पर क्लिक करें
- अपना Register मोबाइल नंबर डालें
- और बुकिंग कन्फर्म करें
बिना इंटरनेट HP Gas सिलेंडर कैसे बुक करें? (UPI 123 PAY)
अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट नहीं है तब भी आप आसानी से गैस बुक कर सकते हैं। इसके लिए UPI 123 PAY की मदद से आप कॉल के जरिए भी अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग और पेमेंट दोनों कर सकते हैं।
बिना इंटरनेट के HP Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- कॉल करें: 8050207700
- Call पर बताये गए निर्देशों को फॉलो करे
- Gas सिलेंडर की बुकिंग को चुने
- IVRS से बुकिंग और पेमेंट दोनों कर सकते हैं
- और आपको कुछ ही मिनटों में बुकिंग का कन्फर्मेशन SMS मिल जायेगा
यह तरीका उन लोगों के लिए अच्छा है जो बिना इंटरनेट के भी डिजिटल पेमेंट करना पसंद करते हैं।
HP Gas ऑफलाइन गैस सिलेंडर कैसे बुक करें?
अगर आप ऑनलाइन तरीके से गैस सिलेंडर बुक नहीं करना चाहते है तो आप ऑफलाइन तरीके से भी आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें ऑनलाइन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं।
ऑफलाइन तरीके से HP Gas बुकिंग का पूरा प्रोसेस :-
- अपने एरिया में अपनी गैस एजेंसी का पता करें
- अपने गैस एजेंसी जाकर गैस सिलेंडर की बुकिंग करें
- डिलीवरी के समय QR कोड स्कैन करके पेमेंट करें
- सिलेंडर मिलने पर Cash on Delivery (नकद भुगतान) भी कर सकते हैं
यह तरीका सरल और आसान है खासकर उन लोगों के लिए जो ऑनलाइन गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करना चाहते।
HP Gas शिकायत / Complaint टोल फ्री नंबर : 1800-233-3555
जरूरी टिप्स (Detail)
गैस बुकिंग करते समय आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको आगे चलकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- हमेशा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें
- गलत नंबर से बुकिंग करने पर आपकी रिक्वेस्ट फेल हो सकती है
- बुकिंग के बाद आने वाला SMS कन्फर्मेशन जरूर चेक करें
- किसी भी फर्जी कॉल, मैसेज या लिंक से सावधान रहें
- पेमेंट हमेशा Trusted ऐप या ऑफिसियल प्लेटफॉर्म से ही करें
- गैस बुक करने के बाद डिलीवरी स्टेटस जरूर चेक करें
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप सुरक्षित और आसान तरीके से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के समय में गैस सिलेंडर बुक करना पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो गया है। अब आप अपने मोबाइल से ही कुछ ही मिनटों में आसानी से गैस की बुकिंग कर सकते हैं। Bharatgas, Indane Gas और HP Gas इन तीनों कंपनियों ने अपने ग्राहकों को गैस सिलेंडर बुक करने के लिए अलग-अलग और आसान तरीके दिए हैं जिससे ग्राहक को सिलेंडर बुक करते टाइम किसी भी तरह की परेशानी न हो
अगर आप अपनी जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर बुक करने का सही तरीका चुनते हैं तो आपका समय भी बचेगा और आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
FAQ
ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करने में कितना समय लगता है?
ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करने में लगभग पर 2 से 5 मिनट का समय लगता है। और बुकिंग के बाद आपको तुरंत SMS कन्फर्मेशन मिल जाता है।
ऑनलाइन गैस बुक करते समय स्कैम से कैसे बचें?
हमेशा कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट या Trusted ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay) का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी जानकारी शेयर न करें। इससे आप स्कैम से बच सकते हो
Indane Gas सिलेंडर की बुकिंग कैसे करें?
आप Indane Gas सिलेंडर की बुकिंग को WhatsApp, मिस्ड कॉल, IVRS, मोबाइल ऐप या ऑफिसियल वेबसाइट के जरिए आसानी से बुक कर सकते हो। इसमें WhatsApp और मिस्ड कॉल का तरीके सबसे आसान हैं।
ऑनलाइन भारत गैस सिलेंडर बुक कैसे करें?
Bharatgas की ऑफिसियल वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करके “Book Cylinder” का ऑप्शन चुनें और अपनी बुकिंग को कन्फर्म करें। इसके बाद आपको SMS के द्वारा बुकिंग की जानकारी मिल जाएगी।
घर बैठे HP गैस सिलेंडर बुक कैसे करें?
आप HP गैस सिलेंडर बुक करने के लिए मोबाइल ऐप, WhatsApp, मिस्ड कॉल, IVRS और ऑफिसियल वेबसाइट का इस्तेमाल करके घर बैठे अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हो।
ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करने के बाद डिलीवरी में कितना समय लगता हैं?
ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करने के बाद गैस सिलेंडर की डिलीवरी 24 से 48 घंटे के अंदर हो जाती है। लेकिन कुछ इलाकों में मांग ज्यादा होने पर या अन्य कारणों की वजह से डिलीवरी में थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है।







Leave a Reply