उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज में रिश्तों की बुनियाद को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। यह वही मामला है जो पिछले साल 2025 में भी सुर्खियों में आया था, जब एक मां अपनी ही बेटी के होने वाले दामाद के साथ घर छोड़कर चली गई थी। लेकिन अब लगभग 10 महीने बाद इस सास और दामाद की प्रेम कहानी ने फिर से एक नया मोड़ ले लिया है।
सपना देवी ( बदला हुआ नाम ), जो कि 2025 में अपनी बेटी के मंगेतर राहुल के साथ घर छोड़कर रहने चली गई थीं, अब सपना देवी अपने दामाद को छोड़कर अपने पूर्व पति के जीजा के साथ फरार हो गई हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके को हैरानी में डाल दिया है।
बेटी की शादी से पहले टूटा रिश्ता
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के नगला मछरिया गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने अपनी बेटी शिवानी की शादी राहुल से तय की थी। शादी की तारीख 16 अप्रैल 2025 रखी गई थी। घर में शादी की ख़ुशी का माहौल था, शादी के कार्ड बंट चुके थे, रिश्तेदारों को निमंत्रण दिया जा चुका था। हर तरफ शादी की तैयारियां चल रही थीं।
लेकिन शादी से सिर्फ 9 दिन पहले कुछ ऐसा हुआ जिसकी लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी जिसे देखकर पूरा गांव हैरान रह गया ! शिवानी की मां सपना देवी अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ घर छोड़कर चली गईं। यह खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गई।
और कुछ ही समय में यह खबर सोशल मीडिया में भी फ़ैल गई | लोग पर इस खबर पर अपनी अपनी प्रतिक्रया देने लगे किसी ने इस खबर का मजाक उड़ाया तो किसी ने इसे निंदनीय बताया, हर जगह इसी घटना की चर्चा होने लगी।
लोगों के लिए यह सिर्फ एक पारिवारिक मामला नहीं रह गया था, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं को चुनौती देने वाली घटना बन गई थी। बेटी की शादी टूट गई, परिवार की इज्जत दांव पर लग गई और समाज में रिश्तों का विश्वास पूरी तरह से बिखर गया।
10 महीने साथ रहे, फिर आया नया मोड़
शादी टूटने के बाद पुलिस सास और दामाद को पकड़कर वापस लेकर आई। यह मामला गांव की पंचायत के सामने भी रखा गया, जिसके बाद पंचायत और पुलिस ने सास और दामाद को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सपना देवी ने साफ कहा कि वह अब राहुल के साथ ही रहना चाहती हैं। जिसके बाद पुलिस ने सपना देवी को राहुल के साथ भेज दिया।
दोनों बिहार के सीतामढ़ी जिले के उसरैना गांव में साथ रहने लगे। करीब 10 महीने तक वे एक साथ रहे। शुरुआत में राहुल को लगा कि समाज की परवाह न करते हुए उसने अपने प्यार के लिए सही फैसला लिया है। लेकिन धीरे-धीरे हालात बदलने शुरू हुए।
इसी दौरान सपना देवी का संपर्क अपने पूर्व पति जितेंद्र कुमार के जीजा से हुआ। बताया जा रहा है कि वह कपड़ों का व्यापार करते हैं। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई, फिर उसके बाद सपना देवी और पति के बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और मामला प्रेम संबंध तक पहुंच गया।
राहुल को इस बदलाव का अंदेशा बिलकुल नहीं लगा। वह अपने भविष्य की योजनाएं बना रहा था, लेकिन सपना देवी ने अचानक उसे छोड़ने का फैसला कर लिया।
राहुल ( दामाद ) ने क्या क्या लगाए आरोप
राहुल का आरोप है कि सपना देवी घर से करीब 2 लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर भाग गई हैं। उसने खुद को ठगा हुआ बताया है और सपना देवी पर ठगी का आरोप लगाया। राहुल ने बताया कि, उसने सपना पर पूरा भरोसा किया था, समाज की आलोचना झेली थी, परिवार से दूरी बनाई, लेकिन बदले में उसे सिर्फ धोखा मिला।
राहुल अलीगढ़ पहुंचा और थाना दादों में अपनी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल बिहार का बताते हुए मामला बिहार का बताया है और शिकायत आगे बढ़ाने को कहा हैं। अब यह मामला दो राज्यों के बीच पुलिस जांच का विषय बन गया है।
राहुल मानसिक रूप से बेहद परेशान बताया जा रहा है। उसने कहा कि “मैंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था, लेकिन आखिर में मैं अकेला रह गया।”
इसे भी पढ़ें – एटा में ईंटों से कुचलकर हत्या, एक ही परिवार की चार की बेरहमी से हत्या
राहुल के आरोपों के बाद थाने पहुंची सपना ने लगाए गंभीर आरोप
राहुल के द्वारा पैसे और गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाने सपना दादों थाने पहुंची और सपना ने साफ़-साफ़ कहा कि उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं
पुलिस की पूछताछ में सपना के यह भी बताया कि वह किसी के साथ भागी नहीं हैं, बल्कि मजबूरी में उसको राहुल का साथ छोड़ना पड़ा हैं। सपना ने पुलिस को बताया की पिछले कुछ महीनों से राहुल का व्यवहार उसके प्रति बेहद खराब हो गया था। वह छोटी-छोटी बातों पर शक करता था और गाली-गलौज के साथ साथ मारपीट भी करता था
सपना ने पुलिस को बताया कि राहुल उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था इसलिए उसके साथ रहना मुश्किल हो गया। और सपना ने यह भी बताया की जिस 2 लाख रुपये और गहनों की चोरी की बात की जा रही है, वह झूठा आरोप है राहुल मुझे बदनाम करना चाहता है इसलिए वह मुझे पर झूठे आरोप लगा रहा है। सपना का दावा है कि राहुल अपनी छवि बचाने के लिए उस पर चोरी का आरोप लगा रहा है।
सबसे अहम बात यह रही कि सपना ने साफ शब्दों में कहा हैं कि वह अब किसी भी हालत में राहुल के साथ नहीं रहना चाहती हैं। उसने माना कि अतीत में लिया गया उसका फैसला गलत था, लेकिन अब वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है। सपना के इन बयानों के बाद मामला और उलझ गया है
समाज में उठ रहे सवाल
यह पूरा मामला सिर्फ एक प्रेम प्रसंग नहीं है, बल्कि समाज में रिश्तों की बदलती तस्वीर को भी दिखा रहा है। एक मां का अपनी बेटी के मंगेतर के साथ भाग जाना, फिर दामाद को छोड़कर अपने बहनोई के साथ फरार होना यह सब लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। कि आज के समय में रिश्ते सिर्फ नाम के रह गए हैं
गांव में लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे अनैतिकता बता रहा है, तो कोई इसे निजी फैसला कह रहा है। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा असर बेटी शिवानी और राहुल पर पड़ा है।
शिवानी की शादी होने से पहले ही टूट गई, समाज में परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और अब राहुल खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस मामले में पंचायतों ने कोशिश की, पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया, लेकिन आखिर में व्यक्तिगत फैसले ही भारी पड़ गए।
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि राहुल की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी हैं। अगर शिकायत के अनुसार पैसे और जेवरात ले जाने की पुष्टि हो जाती है तो निष्पक्ष होकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सपना देवी और बहनोई फरार बताए जा रहे हैं।
यह मामला एक बार फिर से चर्चा आ गया हैं और लोग इसका अगला मोड़ जानने का इंतजार कर रहे हैं।
यह पूरा घटनाक्रम इंसान को अंदर तक झकझोर देता है और सोचने के लिए मजबूर करता है कि आज के समय में भरोसा, रिश्तों की गरिमा और परिवार की जिम्मेदारियों की नींव आखिर कितनी मजबूत रह गई है
यह मामला अलीगढ़ के एक परिवार का नहीं हैं बल्कि समाज में बदलते रिश्तों के चेहरे की भी झलक दिखता है।
















Leave a Reply