Advertisement

हरदोई: खेत में काम कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, गुस्से में सांप का फन दांतों से काट डाला

hardoi me yuvak ne cobra saap ko kata

हरदोई जिले से सोमवार 3 नवंबर को एक ऐसी अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हैरानी और डर दोनों का माहौल बना दिया।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल गांव के मजरा पुष्पताली में खेत में काम कर रहे एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

खेत में धान की कटाई कर रहे युवक ने गुस्से और डर में उसी कोबरा को पकड़ लिया और उसका फन अपने दांतों से काट डाला

सांप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि समय रहते इलाज मिल गया और युवक की जान बच गई।

खेत में काम के दौरान अचानक हुआ हमला

यह घटना 3 नवंबर की बताई जा रही है। भड़ायल गांव निवासी पुनीत वर्मा रोज़ की तरह अपने खेत में धान की फसल काट रहे थे। खेत में पानी और झाड़ियों की वजह से सांप की मौजूदगी का अंदाजा नहीं लग पाया।

इसी दौरान करीब 3 से 4 फीट लंबा काला कोबरा सांप अचानक से उनके पैर में लिपट गया और पुनीत वर्मा को डस लिया।
सांप के काटते ही पुनीत घबरा गया। कुछ सेकंड के लिए वह समझ ही नहीं पाए कि क्या करें।

दर्द और डर के बीच अचानक उनमें गुस्सा उमड़ पड़ा। आसपास के लोगों ने बताया कि, पुनीत ने बिना सोचे-समझे सांप को पकड़ लिया और उसका फन अपने मुंह से काटकर अलग कर दिया ।

मौके पर ही तड़पकर मरा कोबरा सांप

आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि सांप को काटते ही पुनीत वर्मा ने कोबरा सांप को ज़मीन पर फेंक दिया और कुछ ही देर में सांप की मौत हो गई।

खेत में मौजूद अन्य लोग यह देखकर सन्न रह गए। क्योंकि किसी ने ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी थी। उधर, पुनीत पर सांप के ज़हर का असर होना शुरू हो गया था। उसके पैर में सूजन आने लगी थी और उसकी हालत धीरे धीरे बिगड़ने लगी थी।

इसे भी पढ़ें – हरदोई: सवायजपुर सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर, दावत से लौट रहे थे
इसे भी पढ़ें – तिउर शाहाबाद, हरदोई : बारात में डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने मामला कराया शांत

समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जान

पुनीत के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर खेत में पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने पुनीत वर्मा को तुरंत हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुँचाया।

डॉक्टरों ने बताया कि उनके पैर पर सांप के डसने के साफ निशान थे। मेडिकल टीम ने तुरंत एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाया और युवक को निगरानी में रखा गया। एक रात अस्पताल में रखने के बाद सुबह हालत स्थिर होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

डॉक्टरों की चेतावनी: जानलेवा हो सकता था यह कदम

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शेर सिंह ने बताया कि – “मरीज़ को सांप ने डसा था, इसमें कोई शक नहीं हैं। लेकिन जिस तरह उसने सांप का फन अपने दांतों से काटा, वह बेहद खतरनाक था। अगर ज़हर मुंह के ज़रिये शरीर में चला जाता या सांप दोबारा काट लेता, तो जान बचाना मुश्किल हो सकता था।”

डॉक्टरों ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे मामलों में गुस्सा नहीं, समझदारी दिखानी चाहिए । सांप के काटने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना ही सही तरीका है। जान बचने का

गांव में बना चर्चा का विषय

इस अनोखी घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में यही चर्चा है कि कोई इंसान सांप को कैसे काट सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है।

कुछ लोग इसे बहादुरी बता रहे हैं, तो कई इसे बेवकूफी भरा कदम मान रहे हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों ने ग्रामीणों से अपील की है कि सांप दिखने पर उससे भिड़ने की कोशिश न करें, बल्कि सुरक्षित दूरी बनाएं और मदद लें।

प्रशासन और डॉक्टरों की अपील

प्रशासन ने ग्रामीणों से कहा है कि खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें, खासकर बरसात और फसल कटाई के मौसम में। जूते पहनें और झाड़ियों में हाथ डालने से बचें।

क्योंकि झाड़ियों में जहरीले सांप होने की सम्भावना सबसे ज्यादा होती हैं अगर कोई सांप काट ले तो तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें किस झाड़ फूंक के चक्कर में ना रहें

इसे भी पढ़ें – नोएडा – नाले में मिली सिर कटी महिला की लाश, 4 दिन बाद भी पहचान नहीं, पुलिस ने जारी किया पोस्टर
इसे भी पढ़ें – हरदोई: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *