उत्तर प्रदेश : वाराणसी शुक्रवार 7 नवंबर की शाम जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे, पूरा शहर उत्सव में बदल गया।
शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री का विशेष विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर उतरा। एयरपोर्ट से लेकर बरेका तक का पूरा रास्ता मानो आस्था, उत्साह और विश्वास से भर उठा।
प्रधानमंत्री के आगमन की खबर पहले से ही लोगों तक पहुंच चुकी थी। यही वजह रही कि एयरपोर्ट के बाहर, सड़क किनारे और फ्लाईओवरों पर बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक की भीड़ दिखाई दी। हर कोई अपने सांसद की एक झलक पाने को बेताब नजर आया।
एयरपोर्ट पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सुनील पटेल, टी. राम, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री का औपचारिक और दिल से स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला बाबतपुर से हरहुआ, गिलट बाजार, जेपी मेहता और फुलवरिया फ्लाईओवर होते हुए बरेका (बीएलडब्ल्यू) स्थित गेस्ट हाउस की ओर रवाना हुआ। इस पूरे रास्ते में काशी का नज़ारा देखने लायक था।
सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरते ही दोनों ओर खड़े लोग ‘मोदी-मोदी’ और ‘हर हर महादेव’ के लगा रहे थे। महिलाएं हाथों में फूल लिए खड़ी थीं, बच्चे तिरंगा लहराते नजर आए और बुज़ुर्ग भावुक होकर अपने सांसद को निहारते दिखे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने वाहन को खोलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। हाथ हिलाकर, मुस्कुराकर उन्होंने जनता का धन्यवाद किया। जगह-जगह सांस्कृतिक झांकियां सजाई गई थीं, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा ने माहौल को और भी खास बना दिया था।
पूरे मार्ग को केसरिया और तिरंगे रंगों की रोशनी से सजाया गया था। ऐसा लग रहा था मानो काशी किसी बड़े पर्व की तैयारी में हो।
बरेका में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत
बरेका पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता, बरेका एफसीआई गोदाम और बरेका गेट के पास लोगों ने फूल बरसाकर और जयघोष करके प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।
यह साफ दिख रहा था कि काशी सिर्फ अपने सांसद का स्वागत नहीं कर रही थी, बल्कि उन योजनाओं और विकास कार्यों का भी स्वागत कर रही थी, जिनसे शहर और प्रदेश को नई पहचान मिली है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, हवा बनी ज़हर AQI 400 पार सांस लेना हुआ मुश्किल
इसे भी पढ़ें – दिल्ली लाल किला धमाके के बाद गोरखपुर हाई अलर्ट पर, हर कोने में पुलिस की सख्ती
देश को मिलने जा रही 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 8 नवंबर को वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। इनमें सबसे खास मानी जा रही है वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस, जो पूर्वांचल और बुंदेलखंड को सीधे जोड़ने का काम करेगी।
प्रधानमंत्री बनारस (पूर्व मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से तीन अन्य वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे –
- वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
- लखनऊ से सहारनपुर
- फिरोजपुर से दिल्ली
- एर्नाकुलम से बेंगलुरु
धार्मिक और पर्यटन विकास को मिलेगा बड़ा सहारा
वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे बड़े तीर्थ और पर्यटन स्थलों को जोड़ने का काम करेगी।
इस नई ट्रेन से यात्रा का समय करीब ढाई घंटे कम हो जाएगा। यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा। साथ ही यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों की पहुंच आसान हो जाएगी, जिससे स्थानीय कारोबार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
काशी में उत्सव जैसा माहौल
प्रधानमंत्री के आगमन से काशी में जो माहौल बना, वह किसी त्योहार से कम नहीं था। लोगों की आंखों में उम्मीद, चेहरे पर मुस्कान और नारों में विश्वास साफ झलक रही थी। काशी एक बार फिर देश को यह संदेश देती नजर आई कि वह सिर्फ आस्था की नगरी नहीं, बल्कि विकास की और मजबूती से बढ़ रहा हैं
इसे भी पढ़ें – मेरठ – निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद ने योगी सरकार लगाई गुहार
इसे भी पढ़ें – भारत की चुनावी प्रणाली बनी वैश्विक मिसाल: CEC ज्ञानेश कुमार
















Leave a Reply