Advertisement

हरदोई – 7 साल बाद इंस्टाग्राम रील ने खोला लापता और मरे हुए पति का राज

instagram reel se khula missing husband case

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पति पत्नी के रिश्तों, भरोसे और सोशल मीडिया – तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सात साल पहले जो पति अचानक लापता हो गया था, जिसे परिवार के सभी लोगों ने मारा हुआ मान लिया था, वही पति अब जिंदा मिला हैं वो भी किसी थाने की जांच से नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम की एक रील में।

यह कहानी नहीं सच है मुरादनगर की रहने वाली शीलू की जिंदगी एक झटके में तब बदल गई जब उसने मोबाइल पर स्क्रॉल करते हुए अपने “लापता पति” को दूसरी महिला के साथ हंसते-खेलते देखा।

इंस्टाग्राम रील जिसने सब कुछ बदल दिया

एक दिन शीलू रोज़ की तरह अपने फोन पर इंस्टाग्राम चला रही थी। अचानक एक रील सामने आई। उस वीडियो में एक आदमी किसी महिला के साथ घूमता, हंसता और कैमरे के सामने मस्ती करता दिख रहा था।

कुछ सेकंड बाद शीलू के हाथ कांपने लगे। वह चेहरा किसी अजनबी का नहीं, बल्कि उसके पति जितेंद्र उर्फ बबलू का था – वही आदमी, जो सात साल पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था।

शीलू के लिए यह पल किसी सदमे से कम नहीं था। जिस पति के लिए उसने सालों इंतजार किया, जिसको लेकर उसने समाज के ताने सहे, वही आदमी अब पंजाब में दूसरी शादी करके आराम से जिंदगी जी रहा था।

शादी, दहेज और रिश्तों की दरार

इस घटना की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के आटामऊ गांव निवासी जितेंद्र की शादी मुरादनगर की शीलू से हुई थी। शुरुआती कुछ महीने सब कुछ ठीक चला रहा, लेकिन फिर धीरे-धीरे हालात बदलने लगे।

कुछ ही समय के बाद परिवार और पति की तरफ से दहेज को लेकर ताने शुरू हो गए। जितेंद्र और उसके परिवार की ओर से सोने की चेन और अंगूठी की मांग की जाने लगी।

शीलू के मायके वालों ने साफ कह दिया कि वे इतनी महंगी चीज़ें देने में सक्षम नहीं हैं। ससुराल के लोगों ने शीलू को ससुराल से निकाल दिया। और कुछ ही समय बाद, साल 2018 में जितेंद्र अचानक घर से गायब हो गया।

इसे भी पढ़ें – हरदोई में 17 साल के छात्र की दर्दनाक मौत रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सवालों में पुलिस
इसे भी पढ़ें – हरदोई – टड़ियावां में पुलिस मुठभेड़, गौ तस्करी करते पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर

गुमशुदगी से “मौत” तक का सफर

जितेंद्र के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने शीलू और उसके मायके वालों पर बेटे को “जान से मार देने” का आरोप लगाया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो, पुलिस की जांच शुरू हुई, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

समय बीतता गया। लोगों ने मान लिया कि शायद जितेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहा। केस धीरे-धीरे ठंडा पड़ गया और फाइलों में दब गया। और कुछ समय बाद जितेंद्र को सब लोग मारा हुआ मान बैठे |

सात साल बाद सच सामने आया

इस घटना को लेकिन किस्मत को कुछ और मंज़ूर था। एक साधारण-सी इंस्टाग्राम रील ने सात साल पुरानी इस घटना की परतें और सच्चाई को खोल दी।

शीलू ने बिना देर किए पुलिस से संपर्क किया और रील दिखाकर पूरी बात बताई। हरदोई पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया अकाउंट और लोकेशन ट्रेस की गई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि अब जितेंद्र पंजाब में रह रहा हैं और उसने वहां दूसरी शादी भी कर ली है।

पुलिस की कार्रवाई

संडीला कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जितेंद्र को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ:
पत्नी को छोड़ने
धोखे से दूसरी शादी करने
दहेज उत्पीड़न
अपनी झूठी गुमशुदगी की कहानी रचने
जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया बना “सबूत”

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला यह दिखाता है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का जरिया ही नहीं रह गया है।
आज यह अपराधों को उजागर करने का एक मजबूत माध्यम भी बन चुका है।

अगर यह इंस्टाग्राम रील सामने नहीं आती तो शायद यह सच्चाई कभी बाहर ही नहीं आती।

7 साल की चुप्पी, 30 सेकंड की रील

सात साल की चुप्पी, इंतजार, शक और दर्द – और आखिरकार एक 30 सेकंड की रील ने पूरी कहानी बदल दी। यह मामला न सिर्फ कानून से जुड़ा हैं , बल्कि समाज के लिए भी एक सबक भी है।

आज सोशल मीडिया के ज़माने में किसी भी अपराध को छुपाना असंभव हैं

इसे भी पढ़ें – गाज़ीपुर दहेज हत्या केस में बड़ा खुलासा, दुल्हन ज़िंदा मिली, सच्चाई ने सबको चौंका दिया
इसे भी पढ़ें – हरदोई: संडीला में मासूम का अपहरण, बहू बनकर आई महिला निकली ठग

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *