आज का विषय हमारे लिए बहुत ही खास है क्योंकि 2026 में हम जब भी पैसा बचाने के बारे में सोचते हैं तो, Fixed Deposit (FD) हमारे दिमाग में सब से पहले आता है। खासकर जब बात State Bank of India (SBI) की हो, जोकि भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है।
पिछले कुछ समय में SBI ने अपनी FD से जुड़े कुछ नियमों और ब्याज की दरों में बदलाव किया है, जिससे भारतीय निवेशकों को फायदा भी हो सकता है और कुछ बातों में सावधान रहना भी जरूरी है।
इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे कि 2026 में FD के नए नियम क्या हैं और आपको 2026 में आपको कितनी ब्याज दर मिलेगी, कैसे कैल्कुलेशन करें, साथ ही Comparison भी कर के देखेंगें जिससे आपका निर्णय लेना और भी आसान हो जाये
2026 में FD में बदलाव: SBI ने असल में क्या बदला?
SBI ने 2026 में अपनी कुछ FD की ब्याज की दरों में संशोधन व बदलाव किये है। इन बैंकिंग बदलावों का उद्देश्य मौजूदा माहौल और RBI की मुद्रास्फीति (Inflation) नीतियों के हिसाब से FD की ब्याज दरों को अपडेट करना है।
सबसे बड़ी बात यह है कि SBI ने अपनी कुछ मौद्रिक परिस्थितियों के कारण कुछ अवधि पर ब्याज दरों को कम किया है, जबकि कुछ विशेष एफडी स्कीमों में नए नियम और नए ऑफर भी अपने ग्राहकों को पेश किए हैं।
उदाहरण के लिए:
SBI की खास FD स्कीम “Amrit Vrishti” हैं जिसकी अवधि 444 दिनों की थी उसकी ब्याज की दर में बदलाव किया है। अब इस पर मिलने वाला ब्याज पहले से कुछ कम कर दिया हैं।
बैंक ने अपनी ऑटो-स्वीप (Auto Sweep / MOD) सुविधा में कुछ नियमों का बदलाव किया है पहले छोटी राशि पर FD जैसा रिटर्न मिलता था, वहीं अब न्यूनतम बैलेंस को बढ़ा दिया गया है।
2026 के ये बदलाव सिर्फ ब्याज दरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि FD की सुविधाओं और फीचर्स पर भी असर डाल रहें हैं।
SBI की नई FD Interest Rates (General & Senior Citizens)
अब हम बात करते हैं 2026 के नए नियामों और बदलाव के बाद अब SBI की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर कितनी ब्याज दरें मिलेगी। नीचे दी गई तालिका में हमने आपको समझने की कोशिश की हैं जिसमे आप आम आदमी (General Citizens) और वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens) को मिलने वाली ब्याज की दरों को समझ सकते हैं:
Regular SBI FD Interest Rates (Latest Market Update)
| अवधि (Tenure) | सामान्य ग्राहक (%) | वरिष्ठ नागरिक (%) |
|---|---|---|
| 7 दिन – 45 दिन | 3.05% | 3.55% |
| 46 दिन – 179 दिन | 5.05% | 5.55% |
| 180 दिन – 210 दिन | 5.80% | 6.30% |
| 211 दिन – <1 साल | 6.05% | 6.55% |
| 1 साल – <2 साल | 6.25% | 6.75% |
| 2 साल – <3 साल | 6.45% | 6.95% |
| 3 साल – <5 साल | 6.30% | 6.80% |
| 5 साल – 10 साल | 6.05% | 7.05% |
(Source: SBI FD Rates update)
कृपया ध्यान दें: ये दरें सामान्य पर आधारित हैं और बैंक इस विषय में समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर अपडेट करता है।
संक्षेप में बताये तो छोटी अवधि के FD पर कम रिटर्न मिलता है और वहीं 2–5 साल के बीच की FD में आमतौर पर बेहतर दर मिलती है। वरिष्ठ नागरिक को हर जगह कुछ अतिरिक्त ब्याज मिलता है।
SBI की स्पेशल FD योजना – “Amrit Vrishti”
SBI की Amrit Vrishti FD स्कीम बाकी FD स्कीम से थोड़ी अलग है। यह एक विशेष स्कीम है जिसमें आपको 444 दिनों की (FD) डिपॉजिट अवधि के लिए थोड़ा अच्छा रिटर्न मिलता था।
पहले इस FD पर आम लोगों के लिए ब्याज लगभग 6.60% दर थी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10% से 7.20% तक थी, लेकिन नए नियमों के बाद इसकी ब्याज दर थोड़ी कम कर दी गई है।
इसका मतलब यह है कि अगर आप लंबे समय के लिए FD प्लान करना चाहते हैं, तो अब आपको इन विशेष योजना दरों को भी ध्यान में रखना होगा।
इस स्कीम का मुख्य फायदा यह है कि यह थोडा लम्बा समय तक निवेश को सुरक्षित रखता है, और इसमें वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ी ज्यादा ब्याज दर मिलती है।
Comparison: SBI FD बनाम अन्य बैंक FD
जब आप SBI FD में निवेश करने की सोचते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि अन्य बैंकों में क्या दरें हैं।
बाजार की ताज़ा जानकारी के अनुसार:
HDFC Bank FD आम तौर पर SBI की तुलना में कम अवधि पर थोड़ा बेहतर ब्याज दर दे रहा है जैसेकि 2–3 साल की FD पर HDFC का रिटर्न 6.45% के आसपास है, वहीं SBI लगभग 6.40% इंटरेस्ट दे रहा है।
अगर बात करें ICICI Bank FD की तो ICICI Bank में भी 2-3 साल की FD में लगभग 6.50% तक रिटर्न देता है।
इस Comparison से आपको समझने में आसानी होगी की SBI, HDFC और ICICI बैंक की FD की ब्याज दरें कितनी मिल रही हैं इससे आप तुलना कर सकते हैं कि SBI की FD दरें बाज़ार में कहां खड़ी हैं
| बैंक | 1–2 साल | 2–3 साल | 3–5 साल |
|---|---|---|---|
| SBI | 6.25% | 6.40% | 6.30% |
| HDFC | 6.25% | 6.45% | 6.40% |
| ICICI | 6.25% | 6.30% | 6.40% |
इस Comparison में आपको से आपको साफ़ पता चलता हैं कि SBI FD एक भरोसेमंद विकल्प तो है, लेकिन कुछ स्थितियों में प्राइवेट बैंक में आपको थोड़ा ज्यादा रिटर्न मिलता हैं।
SBI FD में निवेश करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
जब भी मैं FD करने की सोचता हूँ, तो सिर्फ FD की ब्याज दर देखकर यह फैसला नहीं करता। कुछ और बातों को भी देखना जरुरी होता हैं उसके बाद ही FD करने का फैसला लेता हैं तो आइये जानते हैं कि कौन सी वो जरुरी बातें हैं
Tenure (समय अवधि) – अगर आपको FD करने से पहले ऐसा लगता हैं कि 6 से 8 महीने में आपको पैसे की जरूरत पड़ सकती है, तो 5 साल की FD करना समझदारी का काम नहीं हैं। क्योंकि ज्यादातर सभी बैंक बीच में FD तोड़ने पर पेनाल्टी काट लेता है जिससे आपको ब्याज भी कम मिलता हैं । इसलिए पहले अपनी जरूरत को समझे उसके बाद तय करें कि आपको FD कि अवधि कितनी होनी चाहिए।
Tax (टैक्स) – इस बात का पूरा ध्यान रखें की FD पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्सेबल होता है। अगर आपका सालाना ब्याज ₹40,000 से ज्यादा हो जाता है (वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹50,000), तो बैंक इस पर TDS भी काट सकता है। इसलिए FD करते समय अपनी कुल इनकम और टैक्स स्लैब को जरूर ध्यान में रखें। उसके बाद ही FD कराये
Liquidity and Option (लिक्विडिटी और विकल्प) – SBI में आप ऑटो-स्वीप या मल्टी-ऑप्शन डिपॉजिट (MOD) जैसी सुविधा का फायदा भी ले सकते हैं, जिसमें आप जरूरत पड़ने पर पूरा FD तोड़े बिना आंशिक रकम निकाल सकते हैं।
इस बाद का ध्यान रखें की एक ही जगह अपना पूरा पैसा लगाने के बजाय अलग-अलग अवधि में FD करना आपके लिए बेहतर होगा। इससे अगर बीच में बैंक की ब्याज दरें बढ़ती है, तो आप नई दर पर दोबारा से निवेश कर सकते हैं।
सीधी बात यही है FD एक सुरक्षित ऑप्शन तो है, लेकिन FD करने से पहले सावधानी और सही प्लानिंग के साथ करना और भी ज्यादा जरूरी है। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सके
इसे भी पढ़ें – 2026 में भारत में 1 लाख रुपये में कौन सा बिज़नेस शुरू करें? बेस्ट आइडिया
Interest Calculator Example – आप कितना कमाएँगे?
आइए एक साधारण से उदाहरण से समझते हैं कि अगर आप SBI में FD करते हैं तो आपका पैसा कैसे बढ़ता है।
मान लीजिए SBI में आप ₹1,00,000 रूपये की FD 2 साल के लिए करते हैं।
और मान लेते हैं कि उस पर आपको ब्याज दर मिलती है 6.40% प्रति वर्ष (जनरल)।
इस बात का ध्यान रखें की ब्याज आमतौर पर सालाना कंपाउंड होता है, तो आपका रिटर्न होगा:
Interest = Principal × Rate × Time / 100
तो,
Interest = 1,00,000 × 6.40 × 2 / 100 = ₹12,800 कुल ब्याज (इंटरेस्ट)
इसका मतलब हैं की 2 साल बाद आपको ₹1,12,800 (ब्याज सहित) मिलेगें
और अगर आप वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens) हैं तो आपको 6.95% की ब्याज दरें मिलेगी तो आपका ब्याज होगा –
₹1,00,000 × 6.95 × 2 / 100 = ₹13,900 ब्याज
2 साल बाद आपको ₹1,13,900 (ब्याज सहित) मिलेगें
इससे पता चलता है कि वरिष्ठ नागरिकों को बैंक थोड़ा अतिरिक्त फायदा देते है।
निवेश से पहले जान लें – SBI FD आपके लिए सही है या नहीं
अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और अगर आप कम जोखिम के साथ FD करना चाहते हैं, तो SBI FD अभी भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
मार्किट में ब्याज दरें भले ही बाजार की स्थिति के अनुसार उतार-चढ़ाव कर रही हों, लेकिन सरकारी बैंक होने की वजह से आपके निवेश पर सुरक्षा और भरोसा बना रहता है।
विशेष योजना जैसे SBI Amrit Vrishti या अन्य स्कीम आपको थोड़ी ज्यादा ब्याज दर भी दे सकती हैं, लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि यह दरें समय-समय पर बदल बदलती रहती हैं।
अब जब आप SBI FD के नए नियम, तुलना, कैलकुलेशन के सभी मुख्य बिंदु समझ चुके हैं, तो अब आप एक बेहतर निर्णय ले सकते हैं कि आपको कब और कितने समय के लिए FD करनी चाहिए ।
अंतिम शब्द
आज के समय में FD हमेशा उन लोगों की पहली पसंद होती है जो अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं। अगर आज भी मुझसे कोई पूछे कि बिना ज्यादा जोखिम लिए पैसा को कहाँ पर रखें, तो SBI की FD एक भरोसेमंद विकल्प है। हाँ, यह बात अलग है कि अब SBI बैंक पहले की तरह 8–9% का ब्याज नहीं देता हैं, लेकिन फिर भी बैंक की सुरक्षा और स्थिर रिटर्न कई लोगों को फायदेमंद लगता हैं
SBI ने हाल ही में अपनी ब्याज दरों में बदलाव किए हैं, जिससे साफ पता चलता है कि बैंक बाजार की स्थिति के अनुसार फैसले लेता है। इसलिए FD करने से पहले सिर्फ एक बात याद रखें कभी भी जल्दबाजी में फैसला न लें। अपनी जरूरत, समय अवधि और टैक्स की स्थिति को ध्यान में रखकर ही निवेश करें।
इसे भी पढ़ें – छोटे बिज़नेस के लिए GST कब और क्यों लेना जरूरी होता है, GST नंबर के फायदे














Leave a Reply