भारत में 2026 में हालात ऐसे हैं कि नौकरी ढूँढना बहुत मुश्किल हैं और अगर किसी तरह से नौकरी मिल भी जाती हैं तो उससे ज्यादा मुश्किल है कि उस नौकरी से संतुष्ट रहना।
नौकरी करने पर तनख्वाह मिलती जरूर है, लेकिन महीने के आखिरी तक हिसाब फिर वही जीरो हो जाता है। ऐसे में मन में एक सवाल आता है क्या जिंदगी भर किसी और के लिए ही काम करते रहना पड़ेगा, या खुद का कोई बिज़नेस शुरू करना चाहिए? तो आप बिलकुल सही आर्टिकल पढ़ रहें हैं यहाँ हम आपको बतायेगें कि 2026 में भारत में 1 लाख रुपये में कौन सा बिज़नेस शुरू करें
2026 में बहुत से नौकरी करने वाले लोग बिज़नेस करने का सपना तो देखते हैं लेकिन रूपये कम होने की वजह से बिज़नेस करने की हिम्मत नहीं कर पाते।
उन्हें ऐसा लगता है कि बिना बड़ी रकम के कोई बिज़नेस शुरू ही नहीं हो सकता। जबकि सच्चाई इससे अलग है। अगर आपके पास सिर्फ 1 लाख रुपये हैं और आप सही दिशा में सोचते और काम करते हो तो यह रकम आपके नए बिज़नेस की शुरुआत बन सकती है।
जरूरी नहीं हैं कि किसी बिज़नेस को स्टार्ट करने के लिए आपके पास बहुत सारा पैसा हो, बल्कि जरूरी यह है कि आपके पास बिज़नेस स्टार्ट करने का साफ प्लान हो, अपने इलाके की समझ हो और मेहनत करने का मजबूत इरादा हो तो आप इसमें कामयाब हो सकते हैं
नीचे हमने ऐसे बिज़नेस आइडिया बताये है जिन्हें आप 1 लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं। हर पॉइंट को विस्तार से समझाया गया है ताकि आपको साफ-साफ समझ आए कि क्या करना है और कैसे करना है।
1. फास्ट फूड या चाय-नाश्ता स्टॉल
भारत में 2026 में खाने-पीने का काम कभी बंद नहीं हो सकता। लोग सुबह के टाइम चाय पीते हैं, दोपहर में कुछ नास्ता या स्नैक्स खाते हैं और शाम को फिर से कुछ हल्का-फुल्का खाना पसंद करते हैं।
अगर आप बाजार में, स्कूल-कॉलेज के आसपास, अस्पताल या ऑफिस एरिया में एक छोटा सा चाय-नाश्ता का स्टॉल लगाना भी शुरू करते हैं, तो आप 1 लाख रुपये में आराम से फास्ट फूड स्टॉल का सेटअप कर सकते है।
लगभग 30-40 हजार रुपये में अच्छा ठेला या छोटा काउंटर बन सकता है ( आप कोई सेकेंड हैंड भी खरीद सकते हैं )। 20-25 हजार रूपये में गैस चूल्हा, बर्तन, सिलेंडर और जरूरी सामान भी ले सकते हैं।
बाकी बचे हुए रूपये से आप कच्चा माल और शुरुआती खर्च संभाल सकते हैं। बिज़नेस की शुरुआत में आप स्टॉल पर चाय, समोसा, ब्रेड पकौड़ा, मैगी या एग रोल जैसी चीजें रख सकते हैं।
इस बिज़नेस को चलने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है खाने की चीजों में स्वाद और साफ-सफाई। अगर ग्राहक को आपका स्वाद पसंद आ गया तो वह रोज आएगा और दूसरों को भी बताएगा।
अगर आप रोज 200-300 कप चाय और कुछ स्नैक्स बेंच सके तो आपकी अच्छी कमाई निकल सकती है। उसके बाद आप धीरे-धीरे मेन्यू को बढ़ा सकते हैं और अपने छोटे से स्टॉल को दुकान में बदल सकते हैं।
2. मोबाइल रिपेयरिंग और एक्सेसरी शॉप
आज 2026 में लगभग हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन जरूर होता है। और मोबाइल का गिरना, स्क्रीन टूटना या उसकी बैटरी खराब होना आम बात है। इसलिए मोबाइल रिपेयरिंग का काम हर शहर और कस्बे में आसानी से चलता है। अगर आपको यह काम नहीं आता है तो 20-25 हजार रुपये देकर मोबाइल का छोटा सा कोर्स सीख सकते हैं।
लगभग 40-50 हजार रुपये में छोटी सी दुकान किराए पर लेकर अपने बिज़नेस का सेटअप आसानी से कर सकते हैं। वहीं 20-30 हजार रूपये में मोबाइल का कवर, चार्जर, इयरफोन, टेम्पर्ड ग्लास जैसी एक्सेसरी का स्टॉक अपनी दुकान पर रखा सकते हैं। ध्यान रखें की शुरुआत में ज्यादा महंगा स्टॉक या एक्सेसरी रखने की जरूरत नहीं है।
मोबाइल एक्सेसरी में अच्छा मुनाफा होता है। यहां पर एक स्क्रीन बदलने में 300 से 800 रुपये तक बच जाते हैं। साथ ही एक्सेसरी पर भी अच्छा मार्जिन मिलता जाता है। अगर आपकी दुकान बाजार या भीड़भाड़ वाली जगह पर है तो आपको हर रोज 5-10 छोटे-मोठे काम आसानी से मिल जायेगे। इस बिज़नेस में अगर एक बार भरोसा बन गया तो ग्राहक बार-बार आपके पास ही आएगा। यह ऐसा बिज़नेस है जिसमें धीरे-धीरे कमाई बढ़ती रहती है।
3. ऑनलाइन कपड़ों का बिज़नेस
2026 में लोग घर बैठे कपड़े खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर महिलाएं और युवा सोशल मीडिया पर नए डिज़ाइन ढूंढते रहते हैं। अगर आपके पास 1 लाख रुपये हैं, तो आप घर से ही ऑनलाइन ई-कॉमर्स व कपड़ों का काम आसानी से शुरू कर सकते हैं।
करीब 60-70 हजार रुपये में आप होलसेल मार्केट से अच्छे कपड़ों का स्टॉक खरीद सकते हैं और 10-15 हजार रुपये में साफ-सुथरी फोटो खिंचवाकर या अगर आपके पास अच्छा कैमरा वाला मोबाइल है मोबाइल से भी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल सकते हैं। बाकी बचे रूपये पैकिंग, कुरियर और प्रमोशन में लग सकते हैं।
बिज़नेस की शुरुआत में आप व्हाट्सऐप ग्रुप, इंस्टाग्राम पेज या फेसबुक पेज से ऑर्डर लेना शुरू करें। ग्राहकों से सीधे और अच्छे से बात करें और उन्हें समय पर डिलीवरी दें। धीरे-धीरे कस्टमर का भरोसा बनेगा और रेफरेंस से आपके साथ नए ग्राहक जुड़ेंगे।
इस बिज़नेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको कोई बड़ी दुकान की जरूरत नहीं है। आप घर से भी काम चल सकता है और खर्च भी कम आता है। कपड़ों के सही डिज़ाइन और सही दाम रखने से यह बिज़नेस तेजी से बढ़ सकता है।
4. टिफिन सर्विस या होम कुक्ड फूड बिज़नेस
2026 में बड़े शहरों में हजारों छात्र और नौकरी करने वाले लोग किराए के कमरे में रहते हैं। उन्हें हर रोज घर जैसा खाना नहीं मिल पाता। ऐसे में टिफिन सर्विस का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपके घर में रसोई की सुविधा है और खाना बनाने का अनुभव है, तो आप 1 लाख रूपये में इस बिज़नेस की अच्छी शुरुआत कर सकते हो।
करीब 40-50 हजार रुपये में बर्तन, गैस चूल्हा और किचन सेटअप को ठीक किया जा सकता है। 20-30 हजार रुपये में टिफिन डिब्बे और डिलीवरी की व्यवस्था भी हो सकती है। बाकी बचे पैसे आप कच्चे माल और शुरुआती खर्च में लगा सकते हैं।
मान लीजिए अगर आपको 30 ग्राहक मिल जाते हैं और हर ग्राहक से 2500 रुपये महीना लेते हैं, तो 75,000 रुपये की मासिक आमदनी बन सकती है। खर्च निकालने के बाद भी आपको अच्छा मुनाफा बच सकता है। इस काम में सबसे जरूरी है स्वाद, साफ-सफाई और समय पर डिलीवरी करना। अगर ग्राहक को घर जैसा खाना मिला तो वह लंबे समय तक आपसे जुड़ा रहेगा।
इसे भी पढ़ें – 2026 में गांव में छोटा बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकारी लोन कैसे लें?
इसे भी पढ़ें – State Bank of India ने बदले FD नियम ? जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज (Complete Guide)
इसे भी पढ़ें – छोटे बिज़नेस के लिए GST कब और क्यों लेना जरूरी होता है, GST नंबर के फायदे
5. दोपहिया वाहन सर्विस सेंटर
भारत में 2026 में बाइक और स्कूटी सबसे ज्यादा चलने वाले वाहन हैं। बाइक और स्कूटी के मालिकों को हर महीने सर्विस और छोटी-मोटी मरम्मत करना की जरूरत पड़ती रहती है। अगर आपको मैकेनिक का काम आता है या आप किसी अनुभवी मैकेनिक को अपनी दुकान पर रख सकते हैं, तो आप 1 लाख रुपयों में एक छोटा सर्विस सेंटर शुरू कर सकते है।
करीब 50-60 हजार रुपये में जरूरी टूल्स, जैक, एयर कंप्रेसर और मशीनें आ सकती हैं ( सेकेंड हैंड लेना ज्यादा बेहतर होगा )। 20-30 हजार रुपये दुकान किराए और सेटअप में लग सकते हैं। बाकी पैसे को वर्किंग कैपिटल के रूप में रखा सकते है।
इस काम में हर रोज 5-10 बाइक भी आ जाती हैं तो आप अच्छा कमा सकते हैं। सर्विस चार्ज, ऑयल बदलना और पार्ट्स बदलना इन सब में अच्छा मार्जिन मिलता है। अगर आप ईमानदारी से काम करेंगे और ग्राहक को सही सलाह देंगे, तो लोग आप पर भरोसा करेंगें जिससे वो आपके परमानेंट ग्राहक बन सकते हैं उसके बाद आप धीरे-धीरे स्पेयर पार्ट्स का स्टॉक बढ़ाकर कमाई को ओर बढ़ा सकते हैं।
6. मसाला या घरेलू फूड प्रोडक्ट बनाने का बिज़नेस
भारत में घर का बना मसाला, अचार, पापड़ और नमकीन हमेशा पसंद किया जाता है। लोग आजकल पैकेट वाले सामान से ज्यादा भरोसा घरेलू स्वाद पर करने लगे हैं। अगर आपको स्वाद की अच्छी नॉलेज हैं और आपके बनाये हुए घरेलु फ़ूड स्वादिष्ट होते हैं तो कम रुपयों में आप इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं
लगभग 30 से 40 हजार रुपये में छोटी ग्राइंडिंग मशीन या जरूरी सामान आ सकता हैं। 20-30 हजार रुपये आप कच्चे माल में लग सकते हैं। बाकी पैसा पैकिंग में, लेबल और स्थानीय मार्केटिंग में लगा सकते है। शुरुआत में आप अपने मोहल्ले, किराना दुकानों और अपने रिश्तेदारों के जरिए बेंचना शुरू कर सकते हैं
इस काम में अच्छा मुनाफा होता है क्योंकि कच्चा माल आपको सस्ता पड़ता है और ब्रांडेड पैकेट की तुलना में आपका प्रोडक्ट कम दाम में भी बिक सकता है। अगर आपके प्रोडक्ट का स्वाद और क्वालिटी बनी रहती हैं तो आपके ऑर्डर धीरे-धीरे बढ़ने लगेंगें। आप सोशल मीडिया के जरिए भी इस बिज़नेस को बढ़ा सकते हैं।
7. प्रिंटिंग और फोटोकॉपी शॉप
भारत में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और कोर्ट के आसपास प्रिंटिंग और फोटोकॉपी की दुकान हमेशा ही चलती है। फॉर्म भरना, डॉक्यूमेंट प्रिंट कराना, फोटोस्टेट करवाना यह रोज की जरूरत है।
करीब 60-70 हजार रुपये में एक अच्छा सा प्रिंटर और फोटोकॉपी मशीन आपको आसानी से मिल सकती है और वहीं 10-15 हजार रुपये में कंप्यूटर और जरूरी फर्नीचर का इंतजाम भी किया जा सकता है। बाकी रूपये दुकान का किराया और शुरुआती खर्च के लिए बचा सकते है।
इस काम में आपको हर प्रिंट और फोटोकॉपी पर छोटा सा मार्जिन मिलता है, प्रिंट और फोटोकॉपी की संख्या ज्यादा होने पर आपकी अच्छी कमाई हो सकती हैं।
अगर आपकी दुकान सही जगह पर है तो हर रोज आप सैकड़ों पेज की कॉपी निकल सकते है और साथ ही आप ऑनलाइन फॉर्म भरने, रिज्यूमे बनाने और लैमिनेशन जैसी सेवाएं भी जोड़ सकते हैं तो आप अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं
8. ब्यूटी पार्लर या ग्रूमिंग सर्विस
आज के समय में महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी अपनी ग्रूमिंग पर ध्यान देते हैं। छोटे शहरों और कस्बों में भी ब्यूटी पार्लर की अच्छी खासी मांग है। अगर आपको ब्यूटी पार्लर या ग्रूमिंग का काम आता है तो बहुत अच्छा है अगर नहीं तो आप इसका छोटा कोर्स कर सकते हैं
करीब 40-50 हजार रुपये में बेसिक फर्नीचर, चेयर, मिरर और जरुरी सामान खरीद सकते हैं। 20-25 हजार रुपये में आप कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और ग्रूमिंग का सामान रख सकते हैं। बाकी बचे पैसा किराये और साइनबोर्ड आदि में खर्च कर सकते हैं।
इस काम में मुनाफा अच्छा होता है क्योंकि सर्विस चार्ज सीधा आपकी जेब में आते हैं। शादी-ब्याह के सीजन में कमाई और भी बढ़ जाती है। अगर आपका अच्छा व्यवहार है और ग्राहक आपकी सर्विस से संतुष्ट हैं, तो वो आपकी शॉप पर बार बार आयेगें और साथ ही आपके बारे में दूसरों को बताएगें। धीरे-धीरे आप मेहंदी, मेकअप और हेयर ट्रीटमेंट जैसी सेवाएं भी अपनी सर्विस में जोड़ सकते हैं।
9. डेयरी या दूध सप्लाई का छोटा बिज़नेस
भारत में दूध की मांग हर दिन रहती है। अगर आपके आसपास गांव या छोटे शहर में जगह है, तो आप 1 लाख रुपये में छोटी सी दूध डेयरी या दूध सप्लाई का काम शुरू किया जा सकता है।
आप 1 या 2 अच्छी नस्ल की गाय या भैंस खरीद सकते हैं। इस बिज़नेस में शुरुआती खर्च चारा, शेड और पशु की देखभाल में लगेगा। अगर आपका पशु स्वस्थ हैं और दूध की मात्रा अच्छी है, तो आप रोज की एक नियमित कमाई कर सकते है।
दूध के अलावा आप दही, पनीर और घी बनाकर भी बेच सकते हैं, जिससे आप अपने मुनाफे को ओर भी बढ़ा सकते है। इस काम में मेहनत जरूर है, लेकिन डिमांड फिक्स रहती है। अगर आप इस बिज़नेस में क्वालिटी का ध्यान रखते हैं और समय पर सप्लाई करते हैं, तो ग्राहक लंबे समय तक आपसे जुड़ा रहता हैं।
इसे भी पढ़ें – 2026 में घर बैठे Online Reselling Business कैसे शुरू करें? महिलाओं के लिए खास मौका
10. होम क्लीनिंग और सैनिटाइजेशन सर्विस
भारत में 2026 में लोग अपने घर और ऑफिस की सफाई के लिए प्रोफेशनल सर्विस लेना ज्यादा पसंद करते हैं। बड़े शहरों में ही नहीं, अब एक काम छोटे शहरों में भी बढ़ रहा है।
करीब 50-60 हजार रुपये में आप बेसिक मशीन, वैक्यूम क्लीनर और सफाई अन्य उपकरण खरीद सकते हैं। 20-30 हजार रुपये मार्केटिंग में और स्टाफ की शुरुआती सैलरी में लग सकते हैं। बाकी बचे हुए पैसा आप वर्किंग कैपिटल के लिए रखें ।
इस बिज़नेस में अगर आपने एक बार अच्छा काम कर दिया तो ग्राहक आपको दोबारा बुलाता है। आप घर की डीप क्लीनिंग, सोफा क्लीनिंग, पानी की टंकी सफाई जैसी सेवाएं भी दे सकते हैं। एक दिन में 1-2 बड़े ऑर्डर मिल जाएं तो आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। आप सोशल मीडिया और लोकल विज्ञापन से इस बिज़नेस को ओर भी बढ़ा सकते हैं।
निष्कर्ष
मात्र 1 लाख रुपये में किसी बिज़नेस को शुरू करना बिल्कुल संभव है। जरूरी यह है कि आप अपने इलाके की जरूरत को समझें और ऐसे बिज़नेस को चुनें जिसमें आपकी रुचि हो। इस बात का हमेशा ध्यान रखें की हर बिज़नेस में मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है। हमेशा छोटी शुरुआत रखें, खर्चों को संभालकर करें और अपने ग्राहक के भरोसे को सबसे ऊपर रखें।
बिज़नेस की छोटी शुरुआत से घबराएं नहीं। कई बड़े कारोबार ऐसे ही छोटे छोटे क़दमों से शुरू हुए थे। अगर आप धैर्य, मेहनत और ईमानदारी से काम करते रहेंगें, तो आपकी धीरे-धीरे कमाई और पहचान दोनों ही बढ़ेंगी।














Leave a Reply