Advertisement

नोएडा – नाले में मिली सिर कटी महिला की लाश, 4 दिन बाद भी पहचान नहीं, पुलिस ने जारी किया पोस्टर

noida sector 105 nale se mili sar kati lash

नोएडा के सेक्टर-105 इलाके में 6 नवंबर को नाले से मिली एक महिला की सिर और कलाई कटी लाश ने पूरे शहर को दहला दिया है। वारदात को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

इस रहस्यमयी और बेरहमी से की गई हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं आखिर महिला कौन थी, उसकी हत्या इतनी निर्दयता से क्यों की गई और कातिल अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर कैसे है?

6 नवंबर की सुबह यह मामला तब सामने आया, जब ग्राम सोरखा निवासी रफाईक देवेंद्र पुत्र संतराम ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर-105 के नाले में किसी महिला का शव तैरता हुआ दिख रहा है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

पहली नजर में साफ हो गया कि यह सामान्य हत्या नहीं

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव की हालत देखकर पहली ही नजर में साफ हो गया था कि यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि बेहद क्रूर और सोच-समझकर की गई वारदात है।

महिला का सिर धड़ से अलग था और दोनों हाथ कलाई से कटे हुए थे। शव के आसपास काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन कटे हुए अंग कहीं नहीं मिले। इससे पुलिस को शक हो गया कि हत्या कहीं और की गई है और पहचान छुपाने के इरादे से शव को टुकड़ों में नाले में फेंका गया।

शव की हालत ने बढ़ाई रहस्यमय कहानी

मृतका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। इस बात ने पुलिस जांच को ओर ज्यादा पेचीदा बना दिया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए कपड़े हटाए गए या फिर यह किसी और तरह की साजिश का हिस्सा है।

पुलिस से पूछने पर पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि हत्या बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई है। जिस तरह सिर और हाथ काटे गए हैं, उससे साफ जाहिर है कि कातिल पहचान मिटाना चाहता था।

बिछिया बानी पहचान की आखिरी उम्मीद

जांच के दौरान पुलिस को मृतका के पैरों में चांदी की बिछिया मिली हैं। यही बिछिया अब इस केस की सबसे अहम कड़ी बन गई हैं। पुलिस का कहना है कि बिछिया के आधार पर आशंका है कि महिला हिन्दू समुदाय से हो सकती है।

मृतका की उम्र करीब 35 साल, लंबाई लगभग 5 फीट 1 इंच बताई जा रही है। शरीर पर कोई खास निशान या टैटू नहीं मिला, जिससे पहचान आसान हो सके।

इसे भी पढ़ें – हरदोई: थाने के अंदर पति ने पत्नी को मारी गोली, महिला की मौत
इसे भी पढ़ें – हरदोई: शादी के 25 दिन बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी से था परेशान

पुलिस ने जारी किया बिछिया की फोटो वाला पोस्टर

मृतक की पहचान न हो पाने के चलते अब नोएडा पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है कि पुलिस ने मृतका के पैरों में पहने बिछिया की तस्वीर वाला पोस्टर जारी कर दिया है और आम लोगों से पहचान की अपील की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई बार छोटे-से गहने या पहचान चिन्ह से भी बड़ा सुराग मिल जाता है। उम्मीद है कि कोई न कोई व्यक्ति इन बिछिया को पहचानकर महिला की पहचान में मदद करेगा।

CCTV फुटेज और लापता रिपोर्ट खंगाल रही नॉएडा पुलिस

नॉएडा के थाना सेक्टर-39 में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है और नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और आसपास के जिलों में दर्ज लापता महिलाओं की रिपोर्ट से शव का मिलान किया जा रहा है।

लेकिन अभी तक नॉएडा पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है पुलिस का कहना है कि जिस तरीके से हत्या की गई है, उससे यह मामला घरेलू विवाद, अवैध संबंध या किसी बड़े अपराध से जुड़ा हो सकता है। इसकी पुष्टि जाँच के बाद पता चलेगी

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद से उत्तर प्रदेश की नॉएडा सेक्टर-105 और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी वारदात उन्होंने पहले कभी नहीं देखी हैं।

लोगों में डर है कि अगर इतनी बड़ी वारदात के बाद भी पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो पा रही, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है?

नोएडा पुलिस की अपील – चुप न रहें, जानकारी दें

नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई भी जानकारी हो – चाहे वह गुमशुदा रिश्तेदार हो, पड़ोस में अचानक गायब हुई कोई महिला हो या बिछिया पहचान में आते हों तो तुरंत थाना सेक्टर-39 में संपर्क करें।

पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और कातिलों को जल्द पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – गाज़ीपुर दहेज हत्या केस में बड़ा खुलासा, दुल्हन ज़िंदा मिली, सच्चाई ने सबको चौंका दिया
इसे भी पढ़ें – हरदोई: हरपालपुर पिटाई के बाद अधेड़ की मौत, रिपोर्ट में Heart Attack निकला कारण

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *