Advertisement

मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, खेत में मिला गोली लगा शव

husband killed by wife and lover in meerut up

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्ते, भरोसे और इंसानियत – तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के बाहर खेत में एक व्यक्ति का गोलियों से छलनी शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लेकिन जैसे-जैसे इस घटना में पुलिस की जांच आगे बढ़ी, कहानी और भी डरावनी होती चली गई। मृतक के शरीर पर तीन गोलियों के निशान थे।

शुरुआती तौर पर पुलिस को लगा कि मामला लूट या आपसी रंजिश का हो सकता है, लेकिन जब मृतक की पत्नी का व्यवहार सामने आया, तो पूरा केस पलट गया।

खेत में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक गांव की है। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव खेत में पड़ा देखा। पास जाने पर पता चला कि उसे किसी ने बेहद नजदीक से गोली मारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई।

परिवार को इस घटना की खबर दी गई। पत्नी मौके पर पहुंची, मृत पति को देखकर रोई-बिलखी और खुद अपने को बेसुध दिखाने लगी। उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि यही महिला इस हत्या की सबसे बड़ी कड़ी बनने वाली है।

पत्नी का अचानक गायब होना बना शक की वजह

पुलिस ने जब सामान्य पूछताछ शुरू की तो पत्नी ने बताया की वह पति की मौत के बात पूरी तरह से टूट चुकी हैं लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह अचानक घर से गायब हो गई। यही बात पुलिस को खटक गई।

पुलिस ने ग्रमीणों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो पता चला कि महिला के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध थे। और पति को इसकी भनक लग चुकी थी और इसी बात को लेकर घर में रोज झगड़े होते थे।

अवैध रिश्ते ने रची खून की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला को डर था कि उसका पति पूरे गांव में उसके रिश्ते का खुलासा कर देगा। बदनामी के डर ने पत्नी को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने अपने ही पति को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया था।

महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की मौत की साजिश रची। प्लान बिल्कुल साफ था कि पति को अकेले खेत के पास बुलाकर और वहीं उसकी हत्या कर देंगें।

इसे भी पढ़ें – बरेली में शराब पीते समय हुआ झगड़ा, चाचा ने ईंट से भतीजे की कर दी हत्या
इसे भी पढ़ें – एटा में ईंटों से कुचलकर हत्या, एक ही परिवार की चार की बेरहमी से हत्या

खेत में बुलाकर मारी तीन गोलियां

पुलिस के मुताबिक, महिला के प्रेमी ने मृतक को किसी बहाने खेत के पास बुलाया। जैसे ही पति वहां पहुंचा, उस पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दी गईं। और मौका देखकर आरोपी फरार हो गया।

हत्या के बाद पत्नी ने घर आकर नाटक किया, परिवार के सामने रोने लगी, लोगों के सामने बेहोश हुई और फिर मौका मिलते ही प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन और गांव वालों की गवाही के आधार पर महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर प्रेमी ने पुलिस को सच बताया और उसने इस पूरी साजिश कबूल कर लिया।

प्रेमी ने बताया कि हत्या महिला के कहने पर की थी। महिला ने ही इस साजिश की पूरी प्लानिंग की थी, और महिला ही फोन से प्रेमी को निर्देश दे रही थी।

मेरठ पहले भी देख चुका है ऐसे खौफनाक कांड

यह पहली बार नहीं है जब मेरठ में अवैध रिश्तों के चलते खून बहा हो। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है।

काजल हत्याकांड – नशीली दवा देकर गला घोंटा, शव नहर में फेंका
सौरभ राजपूत केस – शव के टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट भरकर छिपाया

इन मामलों ने पूरे उत्तर प्रदेश को हिला कर रख दिया था।

पुलिस की सख्त चेतावनी

मेरठ पुलिस का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी से गहन पूछताछ जारी है। हत्या में इस्तेमाल देशी पिस्टल की तलाश की जा रही है। दोनों के खिलाफ हत्या, साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि – “कानून किसी को भी नहीं बख्शेगा, चाहे वह पत्नी हो या प्रेमी।”

इसे भी पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, हवा बनी ज़हर AQI 400 पार सांस लेना हुआ मुश्किल
इसे भी पढ़ें – लखनऊ- ला मार्टिनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक बनेगा नया चार लेन फ्लाईओवर, मिलेगी ट्रैफिक से राहत

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *