Advertisement

भारत में 2026 की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 20 कारें

highest mileage petrol cars india

आज के समय में भारत में जब भी कोई नई कार लेने के बारे में सोचता है तो सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आता है कि “ये गाड़ी कितना माइलेज देगी?” ( 1 लीटर पेट्रोल में कितना किलोमीटर चलेगी )

पेट्रोल के बढ़ते दामों ने लोगों को मजबूर कर दिया है कि वो कार खरीदने से पहले माइलेज पर ध्यान दें। 2026 में भी हालात कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं क्योंकिं इंडिया में पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही हैं इसलिए पेट्रोल कार खरीदते वक्त माइलेज सबसे बड़ा फैक्टर बन चुका है।

2026-best-mileage-petrol-cars-india

इस आर्टिकल में हम बतायेगें की इंडिया में 2026 की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 20 पेट्रोल इंजन कारों की लिस्ट के बारे में जिससे आपको पता चल सके की कौन सी कार कितना माइलेज दे रही हैं

Maruti Suzuki Celerio (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 25 से 26 kmpl ( Kilomiter par Liter )

Maruti Suzuki Celerio इंडिया की उन पेट्रोल कारों में गिनी जाती है जो माइलेज के मामले में सबसे आगे रहती हैं। यह कार खास उन लोगों के लिए है जो रोज़ शहर में ड्राइव करते हैं और चाहते हैं कि पेट्रोल का खर्च कम से कम रहे। Celerio का सबसे बड़ा फायदा इसका हल्का वजन और छोटा पेट्रोल इंजन है, जिसकी वजह से यह कम पेट्रोल में ज़्यादा दूरी तय कर पाती है।

शहर की भीड़भाड़ और ट्रैफिक में यह कार आराम से चलती है। गियर बदलना आसान है और क्लच ज़्यादा भारी नहीं लगता, जिससे रोज़ाना चलाने में थकान नहीं होती। 60-80 की सामान्य स्पीड पर चलाने पर इसका माइलेज काफी संतुलित रहता है, जो की ऑफिस जाने-आने वालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

मेंटेनेंस की बात करें तो Celerio जेब पर बिल्कुल हल्की पड़ती है। इसके पार्ट्स बहुत ही सस्ते हैं और Maruti का सर्विस नेटवर्क हर छोटे-बड़े शहर में मौजूद है। जो लोग पहली बार पेट्रोल कार खरीद रहे हैं और माइलेज को सबसे ज़्यादा अहमियत देते हैं, उनके लिए Celerio Car एक समझदारी भरा फैसला है।

Maruti WagonR (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 24 से 25 kmpl

Maruti WagonR भारत की सबसे भरोसेमंद पेट्रोल कारों में से एक मानी जाती है। इसका सीधा-सादा डिज़ाइन और ऊँची बैठने की पोज़िशन इसे हर उम्र के लोगों के लिए आसान बनाती है। माइलेज के मामले में भी WagonR काफी अच्छी कार है, खासकर शहर के रोज़मर्रा के इस्तेमाल में।

इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बैठना-उतरना आसान होता है और अंदर जगह भी अच्छी मिलती है। रोज़ ऑफिस जाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना या बाज़ार के काम के लिए यह कार काफी अच्छी साबित हुई है। हल्की ड्राइविंग में इसका माइलेज संतुलित रहता है और पेट्रोल का ज़्यादा खर्च नहीं आता।

WagonR का मेंटेनेंस का खर्चा बहुत ही कम आता है। इसकी सर्विस सस्ती पड़ती है और लंबे समय तक चलाने पर भी यह ज़्यादा परेशान नहीं करती। अगर आप पेट्रोल की कार चाहते हो तो WagonR सबसे अच्छी कार है इस कार में माइलेज, बैठने में आरामदायक और भरोसेमंद इंजन होने के कारण, Maruti Suzuki ने साल 2022-2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है।

Maruti Swift (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 25 से 26 kmpl

Maruti Swift उन पेट्रोल कारों में से है जो माइलेज के साथ-साथ ड्राइविंग का मज़ा भी देती है। यह कार भारत के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है क्योंकि यह कार हल्की है, तेज़ रिस्पॉन्स देती है और शहर में चलाने में मज़ेदार राइड देती है। माइलेज के मामले में भी Swift कार काफी अच्छी साबित हुई हैं।

रोज़मर्रा की ड्राइविंग में Swift आराम से अच्छा माइलेज निकाल लेती है। और हाईवे पर एक स्पीड में चलाने पर इसका माइलेज और भी बेहतर हो जाता है। इसका इंजन बहुत ही स्मूद चलता है और गाड़ी को संभालना आसान रहता है, जिससे नए ड्राइवरों को यह कार चलने में परेशानी नहीं होती हैं।

Swift कार का मेंटेनेंस खर्च नार्मल है और Maruti की वजह से इसका सर्विस नेटवर्क बहुत मजबूत है। अगर कोई पेट्रोल कार लेना चाहता है जो माइलेज के साथ-साथ स्टाइल और ड्राइविंग फील भी दे, तो Swift कार एक बढ़िया चुनाव साबित हो सकती हैं।

Maruti Dzire (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 24 से 25 kmpl

Maruti Dzire पेट्रोल सेडान सेगमेंट की एक बहुत ही भरोसेमंद कार है। यह उन लोगों के लिए है जो सेडान कार को पसंद करते है लेकिन माइलेज से कोई समझौता नहीं करना चाहते। आकार में थोड़ी बड़ी होने के बावजूद भी Dzire पेट्रोल में काफी अच्छी माइलेज देती हैं।

शहर में रोज़ चलाने पर Dzire अच्छी माइलेज देती है और लंबी दूरी पर यह और भी बेहतर माइलेज निकाल देती हैं। इस कार में सीटिंग आरामदायक है और पीछे बैठने वालों को भी अच्छा स्पेस मिलता है। इसी वजह है यह कार फैमिली और Commercial टैक्सी दोनों में ही काफी पसंद की जाती हैं।

इस कार का मेंटेनेंस आसान और सस्ता है। Maruti की सर्विस और पार्ट्स आसानी से मिलने की वजह से Dzire कार लंबे समय तक चलाने वाली पेट्रोल कार है। माइलेज, आराम और भरोसे का मेल चाहने वालों के लिए Dzire एक अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें – CNG vs Petrol Car 2026 In Hindi: फायदे-नुकसान, माइलेज, खर्च और कौन सी कार हैं बेहतर?
इसे भी पढ़ें – पेट्रोल की छुट्टी! 2026 की 11 सस्ती High Mileage Bikes, देंगी 100kmpl तक माइलेज

Maruti S-Presso (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 24 से 25 kmpl

Maruti S-Presso दिखने में भले ही अलग लगे, लेकिन माइलेज के मामले में यह किसी कार से कम नहीं है। यह पेट्रोल कार खासकर छोटे शहरों और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। हल्का वजन और छोटा इंजन इसे पेट्रोल बचाने में काफी मदद करता है।

यह कार छोटे परिवार के लिए अच्छी पसंद रही हैं क्योंकि इस कार को तंग सड़कों और ट्रैफिक में चलाना आसान होता है। इस कार में पार्किंग की समस्या कम रहती है इस कार को नार्मल स्पीड में चलाने पर इसका माइलेज संतुलित बना रहता है।

मेंटेनेंस सस्ता है और Maruti की वजह से भरोसा बना रहता है। कम बजट में अच्छी माइलेज देने वाली पेट्रोल कार चाहने वालों के लिए S-Presso एक बेहतरीन विकल्प है।

Maruti Alto K10 (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 24 से 25 kmpl

Maruti Alto K10 इंडिया की उन कारों में से है जिसे लोग सालों से जिससे लोग आँख बंद करके भरोसे के साथ खरीदते आ रहे हैं। यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए पहली पसंद है जिनका बजट सीमित है और जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो कम खर्च में ज़्यादा चले। Alto K10 का पेट्रोल इंजन छोटा जरूर है, लेकिन माइलेज के मामले में यह कार काफी मजबूत साबित होती है।

शहर या भीड़-भाड़ के अंदर रोज़ ट्रैफिक में चलाने पर भी Alto K10 ज़्यादा पेट्रोल नहीं खाती। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह हल्की गाड़ी है, इसलिए इंजन पर ज़्यादा दबाव नहीं पड़ता और माइलेज अच्छा बना रहता है। आम तौर पर ऑफिस आने-जाने, बच्चों को स्कूल छोड़ने या बाजार के छोटे कामों के लिए यह कार और कारों से ज्यादा पसंद की जाती हैं।

मेंटेनेंस के मामले में Alto K10 बहुत किफायती है। इसके पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं और सर्विस का खर्च भी ज्यादा नहीं आता। अपनी पहली कार खरीदने वालों के लिए और स्टूडेंट्स या छोटे परिवारों के लिए यह पेट्रोल कार आज भी एक समझदारी भरा विकल्प मानी जाती है।

Maruti Baleno (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 22 से 23 kmpl

Maruti Baleno उन पेट्रोल कारों में से है जो माइलेज के साथ-साथ स्पेस और आराम भी देती है। यह कार खासतौर पर उन लोगों को पसंद आती है जो थोड़ी बड़ी हैचबैक कार चाहते हैं, लेकिन पेट्रोल खर्च को भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं। Baleno कार का पेट्रोल इंजन बहुत ही स्मूद चलता है और लंबी दूरी पर भी अच्छा माइलेज निकाल कर देता है।

शहर की भीड़ में चलाने पर Baleno संतुलित माइलेज देती है, वहीं हाईवे पर इस कार का माइलेज अच्छा आता है। इसमें बैठने की जगह अच्छी है और पीछे बैठने वालों को भी आराम महसूस होता है। यही वजह है कि फैमिली यूज़ के लिए यह कार काफी पसंद की जाती है।

इस कार का मेंटेनेंस खर्च भी कम आता है और Maruti Suzuki का सर्विस नेटवर्क इसे और आसान बना देता है। अगर कोई पेट्रोल कार चाहता है जो माइलेज भी अच्छा दे, स्पेस और आराम के मामले में भी सभी हो तो Baleno एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आती है।

Toyota Glanza (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 22 से 23 kmpl

Toyota Glanza कार असल में उन लोगों के लिए है जो Toyota के नाम पर भरोसा करते हैं लेकिन माइलेज में भी कोई समझौता नहीं करना चाहते। यह पेट्रोल कार रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी बेहतर ऑप्शन है और इसका माइलेज भी अच्छा माना जाता है।

Glanza कार शहर की भीड़ में आराम से चलती है और ट्रैफिक में भी ज़्यादा पेट्रोल खर्च नहीं करती। इसकी ड्राइव क्वालिटी स्मूद है और लंबे सफर में भी इस कार को चलने पर थकान महसूस नहीं होती। Toyota की build quality और भरोसेमंद इंजन इसे लंबे समय तक चलने वाली कार मानते हैं।

इस कार का मेंटेनेंस थोड़ा सा Maruti से महंगा हो सकता है, लेकिन reliability की वजह से लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। अगर कोई पेट्रोल कार माइलेज के साथ भरोसेमंद ब्रांड में चाहता है, तो Glanza आपके लिए एक सही विकल्प बन सकती है।

Hyundai Grand i10 Nios (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 22 से 23 kmpl

Hyundai Grand i10 निओस कार उन लोगों के लिए बनी है जो आरामदायक ड्राइव और बढ़िया इंटीरियर चाहते हैं। इसका पेट्रोल इंजन शहर में चलाने के लिए बहुत स्मूद है और माइलेज भी ठीक-ठाक निकाल देता है।

रोज़मर्रा की ड्राइविंग में यह कार आराम देती है और ट्रैफिक में भी इस कार को चलने में ज़्यादा परेशान नहीं आती। इसकी सीटें आरामदायक हैं और सस्पेंशन भी अच्छा काम करता है। माइलेज के मामले में यह कार उन लोगों के लिए सही है जो बहुत तेज़ नहीं चलाते और आराम से ड्राइव करना पसंद करते हैं।

मेंटेनेंस थोड़ा नार्मल से ऊपर हो सकता है, लेकिन Hyundai की सर्विस क्वालिटी इसे बैलेंस कर देती है। अगर कोई पेट्रोल कार चाहता है जिसमें आराम और माइलेज दोनों हों, तो i10 Nios आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

Tata Tiago (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 23 से 24 kmpl

Tata Tiago कार उन पेट्रोल कारों में से है जो मजबूती और माइलेज दोनों के लिए जानी जाती है। इसकी बॉडी मजबूत है और सेफ्टी के मामले में भी ये कार भरोसेमंद है। माइलेज के मामले में और रोज़मर्रा के काम में यह कार अच्छा प्रदर्शन करती है।

शहर में चलाने पर Tiago अच्छा माइलेज देती है और हाईवे पर भी ज्यादा पेट्रोल खर्च नहीं करती। इसका इंजन थोड़ा अलग फील देता है, लेकिन आदत पड़ने के बाद ड्राइव आरामदायक लगने लगती है।

इस कार का मेंटेनेंस खर्च बहुत ज्यादा नहीं है और Tata की सर्विस धीरे-धीरे बेहतर होती जा रही है। अगर आप कोई पेट्रोल कार चाहते है और माइलेज के साथ मजबूत भी हो, तो Tiago कार पर जरूर विचार किया जा सकता है।

Maruti Ciaz (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 20 से 21 kmpl

Maruti Ciaz कार उन पेट्रोल कारों में से है जो साइज में बड़ी होने के बावजूद अच्छा माइलेज देने में काफी बेहतर है और आमतौर पर लोग मानते हैं कि बड़ी सेडान कारें ज़्यादा पेट्रोल पीती हैं, लेकिन Ciaz इस सोच को काफी हद तक गलत साबित करती है। इसका पेट्रोल इंजन इस तरह बना है कि लंबी दूरी पर कम पेट्रोल में ज़्यादा चल सके।

शहर में रोज़ चलाने पर Ciaz आरामदायक अनुभव देती है। इसकी सीटें चौड़ी हैं, पीछे बैठने वालों के लिए लेग स्पेस अच्छा है और ड्राइव करते समय थकान महसूस नहीं होती। हाईवे पर यह कार और भी बेहतर माइलेज निकाल देती है, खासकर जब इस कार को आराम से चलाया जाए।

मेंटेनेंस के मामले में Ciaz ज़्यादा महंगी नहीं है। Maruti का सर्विस नेटवर्क इसे ओर भी आसान बना देता है। जो लोग पेट्रोल में एक बड़ी, आरामदायक और माइलेज वाली सेडान चाहते हैं, उनके लिए Ciaz एक समझदारी भरा विकल्प हो सकती है।

Honda Amaze (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 18 से 19 kmpl

Honda Amaze कार उन लोगों के लिए है जो इंजन की स्मूदनेस और भरोसे को सबसे ज़्यादा अहमियत देते हैं। Honda का पेट्रोल इंजन काफी समय से अपनी अच्छी क्वालिटी के लिए माना जाता है और Amaze कार इस भरोसे पर खरी उतरती है।

शहर में रोज़ाना इस्तेमाल के बाद भी Amaze आसानी से चलती है। इस कार की गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है और ट्रैफिक में भी गाड़ी परेशान नहीं करती। इस कार की माइलेज भले ही Maruti कारों से थोड़ा कम हो, लेकिन जो आराम और इंजन क्वालिटी मिलती है, उससे इस पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

मेंटेनेंस थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन लंबे समय में Honda की reliability खर्च को कम कर देती है। अगर आप कोई पेट्रोल सेडान कार चाहते हैं जो शांति से चले और भरोसेमंद हो तो Amaze एक अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें – Upcoming Cars Under 5 Lakh in India 2026: 5 लाख से कम कीमत में आने वाली 5 नई कारें
इसे भी पढ़ें – UGC Bill 2026 और University Grants Commission Act कानून क्या है? आसान भाषा में पूरी जानकारी

Hyundai Aura (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 20 से 21 kmpl

Hyundai Aura कार उन पेट्रोल सेडान कारों में से है जो आराम और माइलेज का अच्छा संतुलन देती है। यह कार खासकर शहर में रोज़ाना इस्तेमाल के लिए काफी सही मानी गई है। इसका पेट्रोल इंजन स्मूद है और हल्की ड्राइविंग में अच्छा माइलेज निकाल देती है।

Aura कार का इंटीरियर आरामदायक है और इसमें बैठकर लंबी दूरी तय करना भी आसान लगता है। ट्रैफिक में गाड़ी चलाते समय क्लच और गियर हल्के लगते हैं, जिससे ड्राइवर पर ज़्यादा दबाव नहीं पड़ता।

इस कार की मेंटेनेंस Hyundai की बाकी कारों जैसा ही है, न बहुत ज़्यादा, न बहुत कम। अगर कोई पेट्रोल कार चाहता है जो दिखने में भी ठीक लगे और माइलेज भी ठीक दे, तो Aura एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है।

Maruti Fronx (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 21 से 22 kmpl

Maruti Fronx कार उन पेट्रोल कारों में से है जो SUV ( Sport Utility Vehicle ) जैसा लुक देती है लेकिन इस का माइलेज हैचबैक जैसा हैं। यही वजह है कि यह कार युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती है। इसका कार का पेट्रोल इंजन हल्का और संतुलित है, जिससे इसका माइलेज अच्छा निकल आता है।

शहर में Fronx कार चलाना आसान है और ऊँची ड्राइविंग पोज़िशन के कारण रोड साफ दिखता है। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में यह गाड़ी ज़्यादा पेट्रोल खर्च नहीं करती, जो आज के समय में बहुत जरुरी बात है।

मेंटेनेंस में Maruti होने की वजह से आसान और सस्ता है। अगर आप कोई पेट्रोल में SUV-फील चाहते है और माइलेज से समझौता नहीं करना चाहते, तो Fronx एक अच्छा विकल्प है।

Toyota Urban Cruiser Taisor (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 21 से 22 kmpl

Toyota Taisor कार उन लोगों के लिए है जो Toyota के नाम पर भरोसा करते हैं और साथ में अच्छा माइलेज भी चाहते हैं। पेट्रोल इंजन शहर और हाईवे दोनों में अच्छा परफॉरमेंस देता है।

इस कार का सबसे बड़ा फायदा इसकी आरामदायक ड्राइव है। रोज़मर्रा की ड्राइविंग में यह गाड़ी थकाती नहीं और माइलेज भी अच्छा निकल का देती हैं। लंबी दूरी पर यह और भी बेहतर माइलेज निकाल कर देती है।

मेंटेनेंस थोड़ा Maruti से महंगा हो सकता है, लेकिन Toyota की reliability इसे कवर कर देती है। माइलेज के साथ भरोसा चाहने वालों के लिए यह पेट्रोल कार एक अच्छा विकल्प है।

Renault Kwid (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 21 से 22 kmpl

Renault Kwid कार कम बजट में अच्छा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारों में गिनी जाती है। इसका हल्का वजन और छोटा इंजन इसे पेट्रोल बचाने में मदद करता है और छोटे शहरों के लिए यह कार काफी अच्छी साबित होती हैं।

रोज़मर्रा के इस्तेमाल में Kwid ज्यादा खर्च नहीं करवाती है। पार्किंग में आसान है और ट्रैफिक में भी इसे संभालना आसान रहता है। माइलेज के मामले में यह कार अपने सेगमेंट में ठीक-ठाक परफॉर्म करती है।

मेंटेनेंस बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन सर्विस सेंटर चुनते समय ध्यान देना जरूरी होता है। कम बजट और ठीक माइलेज चाहने वालों के लिए Kwid कार एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है।

Hyundai Exter (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 20 kmpl

Hyundai Exter कार एक माइक्रो SUV है जो पेट्रोल इंजन में आती है और माइलेज के मामले में अच्छा परफॉर्म करती है। यह कार खासकर शहर के युवा लोगों को पसंद आती है।

ऊँची सीटिंग और कॉम्पैक्ट साइज के कारण इसे चलाना आसान होता है। रोज़मर्रा के कामों में यह गाड़ी अच्छा माइलेज देती है

इस कार का मेंटेनेंस Hyundai के अनुसार है और सर्विस नेटवर्क भी मजबूत है। माइलेज और SUV-लुक का मेल चाहने वालों के लिए Exter एक ठीक विकल्प है।

Tata Punch (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 20 kmpl

Tata Punch कार मजबूती के लिए जानी जाती है। यह पेट्रोल कार उन लोगों के लिए है जो सेफ्टी और मजबूत बॉडी को माइलेज के साथ देखना चाहते हैं।

शहर में चलाने पर इसका माइलेज अच्छा आता है। हाईवे पर भी यह गाड़ी अच्छा परफॉर्म करती हैं बहुत ज्यादा पेट्रोल खर्च नहीं करती।

इस कार का मेंटेनेंस थोड़ा सा ज्यादा लग सकता है और Tata अपनी सर्विस को धीरे-धीरे बेहतर कर रहा हैं। मजबूत पेट्रोल कार चाहने वालों के लिए Punch एक सही ऑप्शन हो सकती है।

Hyundai i20 (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 20 kmpl

Hyundai i20 कार प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की पेट्रोल कार है। इसमें आराम, फीचर्स और माइलेज का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।

शहर की भीड़ में रोज़ चलाने पर यह गाड़ी स्मूद लगती है और माइलेज भी ठीक निकल देती है। हाईवे पर इसकी ड्राइव क्वालिटी और भी बेहतर हो जाती है।

इस कार का मेंटेनेंस थोड़ा प्रीमियम है, लेकिन जो आराम और फीचर्स कार के साथ मिलते हैं, उससे इस कार का मेंटेनेंस नार्मल लगता है।

Skoda Slavia (Petrol)

अनुमानित माइलेज: लगभग 19 kmpl

Skoda Slavia कार उन पेट्रोल सेडान कारों में से है जो ड्राइविंग क्वालिटी के लिए मानी जाती है। इसका माइलेज बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन इस कार का साइज और पावर के हिसाब से लोग इसे काफी पसंद करते हैं।

लंबी दूरी पर Slavia कार आरामदायक सफर का अनुभव देती हैं और हाईवे ड्राइव पसंद करने वालों को अच्छी लगती है। पेट्रोल इंजन स्मूद है और माइलेज भी अच्छा देता है।

मेंटेनेंस थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन ड्राइविंग का मज़ा चाहने वालों के लिए यह कार सही रहती है। इस कारण लोग इस कार को ज्यादा पसंद करते हैं

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *