Advertisement

पेट्रोल की छुट्टी! 2026 की 11 सस्ती High Mileage Bikes, देंगी 100kmpl तक माइलेज

india ki sabse jyada mileage dene wali bike 2026

भारत में अगर आप कोई बाइक खरीदने जा रहे हो तो बाइक खरीदते समय आपके मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि “ये बाइक माइलेज कितना देती है?” 2026 में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों कि वजह से आज हर आम आदमी चाहता है कि उसकी बाइक कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करे।

आज के टाइम में खासकर भारतीय स्टूडेंट्स, रोज ऑफिस जाने वाले लोग और छोटे व्यापारियों के बिज़नेस के लिए हाई माइलेज बाइक बहुत काम की चीज बन गई है। और हर कोई चाहता है कि उनकी बाइक कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करे। जो लोग “2026 में कम बजट में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक” खरीदना चाहते हैं तो उनको सही जानकारी पता होनी चाहिए।

साल 2026 में कई ऑटो कंपनियों ने भारत में सस्ती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स बाजार में लॉन्च की हैं जोकि 1 लीटर पेट्रोल में लगभग 65 से 100 किलोमीटर तक चलने का दावा करती हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि “1 लीटर में 100 किलोमीटर चलने वाली बाइक कौन सी है” या डेली इस्तेमाल के लिए 2026 की सबसे अच्छी माइलेज बाइक कौन-सी रहेगी, तो यह आर्टिकल आपकी काफी मदद करेगा। ताकि आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही बाइक का चुनाव कर सकें।

1. Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus भारत की सबसे भरोसेमंद कम्यूटर बाइक्स में गिनी जाती है। कई सालों से यह बाइक अच्छे माइलेज और कम खर्च वाली सर्विस के लिए जानी जाती है।

इस बाइक का 97.2cc इंजन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक-ठाक पावर देता है और इसमें पेट्रोल का भी खर्चा कम आता है, जिससे रोज ऑफिस या कॉलेज जाने वाले लोगों का खर्चा कम आता हैं।

इस बाइक को शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलाना आसान है और गांव की सड़कों पर भी बिना दिक्कत के यह बाइक आसानी से चलती है। इस बाइक कि सीट बैठने वाले के लिए काफी आरामदायक है और इस बाइक सस्पेंशन सामान्य रास्तों के लिए सही काम करता है। जो लोग कम बजट में ज्यादा माइलेज वाली बाइक चाहते हैं यह उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: 70–80 kmpl
  • कंपनी: Hero MotoCorp
  • लॉन्च वर्ष: 1994 (लगातार अपडेटेड मॉडल)
  • इंजन: 97.2cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹75,000

इसे भी पढ़ें – New Cars in 3 Lakh: 2026 में 3 लाख के आसपास मिलने वाली 5 सस्ती कारें, फीचर्स और कीमत

2. Bajaj Platina 100

बजाज प्लेटिना 100 उन राइडर्स के लिए एक बेहतर विकल्प है जो आराम और माइलेज दोनों चाहते हैं। इसका 102cc का इंजन काफी स्मूद परफॉर्मेंस देता है और कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करता है।

1 liter petrol me 100 kilometer chalne wali bike

इस बाइक की लंबी और सॉफ्ट सीट इसे लंबे सफर के लिए ओर भी आरामदायक बनाती है। गांव या शहर की खराब सड़कों पर भी इसका सस्पेंशन अच्छा पर्फ़ोम करता हैं।

बजाज ने इस बाइक को मुख्य रूप से डेली इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया हैं ऑफिस व कॉलेज जाने वाले लोगों के लिए यह बाइक काफी किफायती विकल्प मानी जाती है।

बजाज प्लेटिना 100 (Bajaj Platina 100) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: 70–75 kmpl
  • कंपनी: Bajaj Auto
  • लॉन्च वर्ष: 2006
  • इंजन: 102cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹68,000

3. TVS Sport

आज के टाइम टीवीएस स्पोर्ट एक हल्की और किफायती कम्यूटर बाइक है, जिसे खास तौर पर ज्यादा माइलेज और आसान हैंडलिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

इसका 109.7cc का इंजन आपको अच्छी पावर देता है और इस बाइक का शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर स्मूथ परफॉर्मेंस रहता है।

इस बाइक को कम वजन होने के कारण ट्रैफिक में आसानी से मोड़ा जा सकता है इस बाइक का डिजाइन सिंपल लेकिन आकर्षक है और डेली इस्तेमाल के लिए आरामदायक भी है। इसका बाइक का फ्यूल एफिशिएंसी लेवल काफी अच्छा है और सामान्य परिस्थितियों में यह लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती हैं।

टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: लगभग 70 kmpl
  • कंपनी: TVS Motor Company
  • लॉन्च वर्ष: 2007 (अपडेटेड मॉडल जारी)
  • इंजन: 109.7cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹66,000

इसे भी पढ़ें – CNG vs Petrol Car 2026 In Hindi: फायदे-नुकसान, माइलेज, खर्च और कौन सी कार हैं बेहतर?
इसे भी पढ़ें – भारत में 2026 की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 20 कारें

4. Honda Shine 100

होंडा शाइन 100 कंपनी की एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक है, जिसे भारत में भरोसे और माइलेज के लिए जाना जाता है। इसका 98.98cc का इंजन स्मूद और कम वाइब्रेशन के साथ काम करता हैं।

होंडा की इंजन टेक्नोलॉजी इस बाइक को ओर ज्यादा टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली बाइक बनाती है। यह बाइक रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने वालों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन है। इसकी सीट काफी आरामदायक है और सस्पेंशन सामान्य रास्तों के लिए बेहतर काम करता है।

होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: 65–70 kmpl
  • कंपनी: Honda Motorcycle & Scooter India
  • लॉन्च वर्ष: 2023
  • इंजन: 98.98cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹65,000

5. Hero Passion Plus

आज के टाइम में हीरो पैशन प्लस एक स्टाइलिश बाइक है जिसका माइलेज और डिजाइन लोगों को इसकी तरह आकर्षित करता हैं। इस बाइक का 97.2cc का इंजन अच्छा पिकअप और बेहतर परफॉर्मेंस देता है।

यह बाइक शहर की सड़कों पर स्मूद चलती है और रोजमर्रा के कामों के लिए यह बाइक अच्छा परफॉर्मेंस देती हैं। इसकी सीट और राइडिंग पोजीशन राइडर के लिए काफी आरामदायक है जिससे लंबी दूरी में भी ज्यादा थकान नहीं होती हैं।

हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: 65–70 kmpl
  • कंपनी: Hero MotoCorp
  • लॉन्च वर्ष: 2001 (नया वर्जन 2023)
  • इंजन: 97.2cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹76,000

6. Bajaj CT 110

भारत में बजाज CT 110 एक मजबूत और टिकाऊ बाइक मानी जाती है। इसका 115cc का इंजन सामान्य 100cc बाइक्स से थोड़ा ज्यादा पावर देता है, जिससे यह बाइक कच्ची और खराब सड़कों पर भी ठीक तरह से चलती है। इसी वजह से यह गांव के लोग इस बाइक को काफी पसंद करते है।

sabse sasti aur jyada mileage dene wali bike

यह बाइक रोजाना के काम और लंबी दूरी के लिए भी ठीक रहती है। इस बाइक की माइलेज की बात करें तो यह लगभग 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक चल सकती है, जोकि इस सेगमेंट में अच्छा माना जाता है।

बजाज CT 110 (Bajaj CT 110) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: 65–70 kmpl
  • कंपनी: Bajaj Auto
  • लॉन्च वर्ष: 2019
  • इंजन: 115cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹70,000

इसे भी पढ़ें – Upcoming Cars Under 5 Lakh in India 2026: 5 लाख से कम कीमत में आने वाली 5 नई कारें
इसे भी पढ़ें – UPI New Rules February 2026: अब दिन में कितनी बार चेक कर सकते हैं बैंक बैलेंस? जाने UPI के नये नियम

7. TVS Radeon

टीवीस Radeon एक मजबूत और अच्छे लुक वाली कम्यूटर बाइक है। इस बाइक का 109.7cc का इंजन रोज़ाना चलाने के लिए ठीक-ठाक पावर देता है और साथ ही यह बाइक अच्छा माइलेज भी देती हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह बाइक लगभग 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज दे सकती हैं।

यह बाइक अपनी मजबूत बॉडी और आरामदायक सीट के लिए जानी जाती है, इससे लंबी दूरी तय करने में ज्यादा थकान महसूस नहीं होती हैं। शहर हो या गांव दोनों जगह के लिए यह एक भरोसेमंद बाइक मानी जाती है।

टीवीस Radeon (TVS Radeon) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: 65–70 kmpl
  • कंपनी: TVS Motor Company
  • लॉन्च वर्ष: 2018
  • इंजन: 109.7cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹72,000

8. Honda Livo

Honda Livo एक स्टाइलिश और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बनी कम्यूटर बाइक है। इस बाइक में 109.51cc का इंजन मिलता है जोकि रोजमर्रा के काम करने के लिए पर्याप्त पावर देता है। यह बाइक माइलेज और लुक दोनों का एक अच्छा संतुलन देती है, इसलिए युवाओं को यह बाइक काफी पसंद आती है।

अगर इस बाइक की माइलेज की बात करें तो यह लगभग 60 से 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक चल सकती है, जोकि डेली ऑफिस या कॉलेज आने जाने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनती हैं। इस बाइक की सीट आरामदायक है और इंजन स्मूद चलता है, इसलिए इसे रोज़ाना चलाना आसान और आरामदायक है।

होंडा लिवो (Honda Livo) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: 60–65 kmpl
  • कंपनी: Honda Motorcycle & Scooter India
  • लॉन्च वर्ष: 2015
  • इंजन: 109.51cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹78,000

9. Hero Glamour

हीरो Glamour 125cc की बाइक एक भरोसेमंद और लोकप्रिय बाइक मानी जाती है। इसका इंजन अच्छी पावर देता है, जिससे शहर और हाईवे दोनों ही जगह चलाने में आसानी होती है। जो लोग 100cc से थोड़ा ज्यादा दमदार बाइक चाहते हैं, यह बाइक उनके लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

2026 me kaunsi bike sabse jyada mileage deti hai

इस बाइक की माइलेज की बात करें तो यह करीब 55 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक चल सकती है। इसमें बाइक में अच्छी पावर का इंजन भी मिलती है और पेट्रोल खर्चा भी ज्यादा नहीं होता हैं। रोज़ाना ऑफिस या लंबी दूरी के लिए यह बाइक एक अच्छा ऑप्शन मानी जाती है।

हीरो ग्लैमर (Hero Glamour) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: 55–60 kmpl
  • कंपनी: Hero MotoCorp
  • लॉन्च वर्ष: 2005
  • इंजन: 124.7cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹82,000

इसे भी पढ़ें – State Bank of India ने बदले FD नियम ? जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज (Complete Guide)
इसे भी पढ़ें – भारत में EV Charging Station Business 2026: लागत, कमाई और सब्सिडी पूरी जानकारी हिंदी में

10. Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125 अपने स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन पावर के लिए जानी जाती है। इसका बाइक का 124.4cc का इंजन अच्छी परफॉर्मेंस देता है जिससे शहर और हाईवे दोनों जगह इस बाइक को चलाने में मज़ा आता है। यह बाइक खासकर उन लोगों को पसंद आती है जो स्टाइल के साथ-साथ थोड़ा पावरफुल इंजन चाहते हैं।

बजाज पल्सर 125 की माइलेज की बात करें तो यह लगभग 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक चल सकती है। इस बाइक में पावरफुल इंजन मिलता है लेकिन इस बाइक की माइलेज 100cc बाइक्स से थोड़ा कम रहती हैं। जो लोग माइलेज के साथ बाइक का स्पोर्टी डिजाइन चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।

बजाज पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज: 50–55 kmpl
  • कंपनी: Bajaj Auto
  • लॉन्च वर्ष: 2019
  • इंजन: 124.4cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹85,000

11. Bajaj Freedom 125 CNG + Petrol

बजाज फ्रीडम 125 दुनिया की पहली ऐसी बाइक है जो CNG और पेट्रोल दोनों पर ही चलती है। इसमें 125cc का इंजन मिलता है, जोकि रोज़ाना चलाने के लिए ठीक-ठाक पावर देता है जिससे बाइक चलाने का खर्च भी कम आता है।

100kmpl mileage bike india 2026

Bajaj Freedom 125 में दो टैंक दिए गए हैं – एक CNG के लिए और एक पेट्रोल के लिए। राइडर एक बटन दबाकर आसानी से CNG से पेट्रोल या फिर पेट्रोल से CNG पर आसानी से स्विच कर सकता है। CNG मोड में यह बाइक लगभग 102 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक चल सकती है, और पेट्रोल पर लगभग 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।

जो लोग रोज़ ऑफिस, कॉलेज या बाजार आते-जाते हैं और अपने पेट्रोल के खर्च को कम करना चाहते हैं यह बाइक उनके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

बजाज फ्रीडम 125 (Bajaj Freedom 125 CNG + Petrol) बाइक की माइलेज :-

  • माइलेज (CNG): ~102 km/kg
  • माइलेज (पेट्रोल): ~65 kmpl
  • कंपनी: Bajaj Auto
  • लॉन्च वर्ष: 2024
  • इंजन: 125cc
  • एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹95,000 – ₹1.10 लाख

निष्कर्ष

अगर आप 2026 में एक ऐसी बाइक लेना चाहते हैं जो कम खर्च में ज्यादा चले और उसकी माइलेज भी अच्छी हो तो 100cc से 110cc वाली बाइक्स आज भी सबसे सस्ती और भरोसेमंद मानी जाती हैं।

जैसेकि Hero Splendor Plus, Bajaj Platina 100 और TVS Sport जैसी बाइक्स 70 से 80 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज आसानी दे देती हैं, जोकि रोज ऑफिस या कॉलेज जाने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं।

आज के टाइम में बाजार में एक नया ऑप्शन भी है Bajaj Freedom 125 यह बाइक CNG और पेट्रोल दोनों पर चलती है। CNG पर यह बाइक लगभग 100 किलोमीटर प्रति किलो तक का माइलेज देती हैं और पेट्रोल पर लगभग 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इससे बाइक का खर्च कम आता हैं।

अगर आपको सिर्फ ज्यादा माइलेज चाहिए तो आपके लिए 100cc बाइक सही रहेगी। लेकिन अगर आप थोड़ी ज्यादा पावर और CNG-पेट्रोल दोनों की सुविधा चाहते हैं तो आपके लिए बजाज फ्रीडम 125 अच्छा विकल्प हो सकती है। आखिर में, बाइक वही लें जो आपकी जरूरत और बजट में फिट रहें।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *