उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौसहरा में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरानी रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक युवक पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।
हमले की घटना इतनी गंभीर थी कि पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे।
पीड़ित युवक का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ उसे बेरहमी से पीटा, बल्कि उसके घर के बाहर खड़ी “विधायक” लिखी कार को भी तोड़फोड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया हैं।
क्या है पूरा मामला
यह घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब युवक अपने घर के पास मौजूद था। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और बिना कुछ बोले उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
युवक का आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से लैस थे। युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसे जमीन पर गिराकर हमलावर उसे पीटने लगे। इस दौरान घर के सामने खड़ी कार को भी निशाना बनाया गया। कार के शीशे भी तोड़ दिए गए और उसके कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाया गया।
पीड़ित युवक का कहना है कि हमलावरों ने उस पर फायरिंग भी की थी, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। लेकिन फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक ने बताया कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार बुरी तरह डर गया था और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यवाही – सूचना मिलते ही सांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और घटनास्थल की स्थिति को देखा और पीड़ित युवक से मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
युवक से थी पुरानी रंजिश
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि हमलावरों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। युवक ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उस पर हमला किया है, उनमें से एक आरोपी पर पहले भी उसके पिता की हत्या का मामला दर्ज है।
युवक का कहना है कि उसी रंजिश के चलते अब उसे भी जान से मरने की साजिश रची जा रही है। उसने आशंका जताई कि जिस तरह उसके पिता की हत्या की गई थी, उसी तरह अब उसकी जान को भी खतरा है।
इस घटना के बाद मोहल्ला नौसहरा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और खासकर रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में दबंगों का डर पहले से ही बना हुआ था और इस तरह की घटनाएं लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारी लगातार इलाके में चक्कर लगा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – हरदोई: जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन पर उठाया हाथ, नाराज़ दुल्हन ने तोड़ी शादी
इसे भी पढ़ें – हरदोई में DJ बंद होने पर दूल्हे के जीजा ने डीजे संचालक को गोली मार दी, शादी टूट गई
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फायरिंग वास्तव में हुई भी थी या नहीं। यदि फायरिंग की पुष्टि होती है, तो आरोपियों के खिलाफ ओर सख्त धाराएं जोड़ी जाएंगी।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें डर है कि कहीं दबंग दोबारा हमला न कर दें। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों
स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे मामलों में तुरंत और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि दबंगों के हौसले टूटें और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है और लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, खेत में मिला गोली लगा शव
इसे भी पढ़ें – हरदोई: संडीला में मासूम का अपहरण, बहू बनकर आई महिला निकली ठग
















Leave a Reply