Advertisement

हरदोई में जिंदा निकला “मरा हुआ” प्रधान, दोस्त को फंसाने की रची थी साजिश

hardoi news pradhan ne apni hatya ka natak racha

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक गांव के प्रधान ने अपने ही दोस्त को झूठे केस फंसाने के लिए खुद की हत्या की झूठी कहानी रच डाली। मामला जब पुलिस के सामने पहुंचा और जांच आगे बढ़ी, तो सच्चाई कुछ और ही निकली। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला हरदोई कोतवाली क्षेत्र के गांव खद्दीपुर चैनसिंह का है। गांव के प्रधान यतीश सिंह उर्फ कल्लू (37) ने अपने दोस्त वीरेश सिंह उर्फ टिल्लू को कुछ रुपये उधार दिए थे। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वीरेश सिंह ने पैसे वापस नहीं किये, तो यतीश ने सीधा और कानूनी रास्ता अपनाने के बजाय एक खतरनाक साजिश रच डाली। उसने अपने दोस्त को अपने झूठे हत्या के केस में फंसाने की योजना बना डाली।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

29 सितंबर 2025 को यतीश के चचेरे भाई शोभित कुमार ने हरदोई कोतवाली शहर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई कि उनके चचेरे भाई यतीश ने अपने बहनोई देवेश कुमार को फोन कर कहा था कि हरदोई से चार-पांच किलोमीटर पहले उसकी हत्या कर दी गई है। यह सुनते ही परिवार और गांव में हड़कंप मच गया।

घबराए हुए शोभित कुमार अपने कुछ रिश्तेदारों और देवेश के साथ यतीश की तलाश करने के लिए निकल पड़े। खोजबीन के दौरान हरदोई–सांडी रोड पर छोटी मेंडू के पास यतीश की कार (UP 30 BM 9920) लावारिस हालत में खड़ी मिली। लावारिस कार को देखकर परिवार वालों को यकीन हो गया कि यतीश के साथ कुछ अनहोनी हुई है।

पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई

परिवार की तहरीर के आधार पर हरदोई कोतवाली शहर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हरदोई के निर्देश पर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूत जुटाने शुरू किये । पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी में कई तरह के झूट और झोल सामने आने लगे। आखिरकार पुलिस ने यतीश सिंह उर्फ कल्लू को सकुशल बरामद कर लिया।

इसे भी पढ़ें – तिउर शाहाबाद, हरदोई : बारात में डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने मामला कराया शांत
इसे भी पढ़ें – हरदोई में DJ बंद होने पर दूल्हे के जीजा ने डीजे संचालक को गोली मार दी, शादी टूट गई

पूछताछ में खुला राज

हरदोई एएसपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि जब यतीश से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सारा सच उगल दिया। यतीश ने कबूल किया हैं कि उसने काफी समय पहले अपने दोस्त वीरेश को कुछ पैसे उधार दिए थे, लेकिन वह बार-बार मांगने के बाद भी पैसे नहीं लौटा रहा था। इसी बात से नाराज होकर यतीश ने वीरेश को सबक सिखाने के लिए अपनी झूठी हत्या की कहानी रची।

यतीश का मकसद साफ़ था कि पुलिस वीरेश को उसकी हत्या के केस में फंसा दे और दबाव में आकर वह पैसे लौटा दे। लेकिन उसकी यह चाल ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।

गांव वालों और परिवार में हैरानी

गांव के प्रधान द्वारा खुद की हत्या की झूठी कहानी रचने की बात सामने आने के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है। गांव वालों का कहना है कि पैसे के लालच में कोई इंसान इतना नीचे कैसे गिर सकता है, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।

वहीं वीरेश और उसके परिवार का कहना है कि उन्हें बेवजह बदनाम करने की कोशिश की गई हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

इसे भी पढ़ें – हरदोई: हरपालपुर पिटाई के बाद अधेड़ की मौत, रिपोर्ट में Heart Attack निकला कारण
इसे भी पढ़ें – हरदोई: सवायजपुर सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर, दावत से लौट रहे थे

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *