उत्तर प्रदेश, हरदोई – अब शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ना आसान नहीं होगा। लंबे समय से नियमों को हल्के में लेने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। हरदोई जिले में डेढ़ लाख से ज्यादा वाहन चालकों पर 23 करोड़ रुपये से अधिक का ई-चालान बकाया है, जिसकी वसूली के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस अब एक्शन मोड में आ चुकी है।
पिछले कुछ महीनों में हरदोई जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बहुत ही तेजी से बढ़ा है। बिना हेलमेट बाइक दौड़ाना, सीट बेल्ट न लगाना, मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना और गलत दिशा में वाहन दौड़ाना अब आम बात हो गई है। इसी लापरवाही का नतीजा है कि जिले में अब तक ट्रैफिक पुलिस ने 1 लाख 68 हजार से ज्यादा वाहनों का चालान काटा हैं।
इन चालानों की कुल राशि करीब 26 करोड़ रुपये बैठती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसमें से सिर्फ 10 फीसदी लोगों ने ही अपना जुर्माना भरा है। अब तक केवल 16,600 वाहनों के चालकों ने लगभग 2.6 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जबकि 23 करोड़ 48 लाख रुपये अब भी बकाया हैं।
कौन-कौन से नियम तोड़ रहे हैं लोग?
हरदोई की सड़कों पर लोग रोज़ाना ऐसे नियमों को तोड़ते दिख रहें हैं जैसेकि: –
1. बिना हेलमेट के बाइक सवार
2. बिना सीट बेल्ट के कार चालक
3. मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करना
4. बाइक पर तीन सवारी
5. बिना नंबर प्लेट वाले वाहन
6. गलत दिशा में गाड़ियां चलाना
7. काली फिल्म लगी कारें
यातायात पुलिस का साफ कहना है कि ई-चालान सिस्टम पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी है, इसके बावजूद लोग जानबूझकर जुर्माना नहीं भर रहे है।
इसे भी पढ़ें – हरदोई: सवायजपुर सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर, दावत से लौट रहे थे
इसे भी पढ़ें – हरदोई: लापरवाही पर सख्त हुए एसपी, 3 थाना प्रभारियों पर गिरी गाज़
अब प्रशासन का सख्त प्लान
हरदोई जिले के अधिकारियों के मुताबिक – अब यह लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
- बकाया चालान वाले वाहनों की RC नवीनीकरण को रोका जाएगा
- लंबे समय तक भुगतान न करने पर वाहन जब्त हो सकते है
- बार-बार नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा
- शहर और हाईवे पर चेकिंग अभियान चलेगा
- गांव-गांव जाकर ई-चालान मोबाइल यूनिट जागरूक करेगी
- नोटिस के बाद भी भुगतान न करने पर रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी किया जायेगा
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बकाया चालान वाले वाहन मालिकों और ड्रावरों का पूरा डेटा तैयार कर लिया है। कई वाहनों को RTO में ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है, जिससे वे अब RC ट्रांसफर, फिटनेस या लाइसेंस रिन्यू जैसी सुविधाएं नहीं ले पाएंगे।
इस बारे में लोग क्या कह रहे हैं?
कुछ वाहन चालकों का कहना है कि
“हमें तो पता ही नहीं चलता कि चालान कब कटा, कई बार SMS भी नहीं आता।”
वहीं ट्रैफिक पुलिस का जवाब है कि
“हर वाहन का पूरा रिकॉर्ड ई-चालान पोर्टल पर मौजूद है, चालक खुद भी अपने चालान की स्थिति चेक कर सकते हैं।”
सड़क सुरक्षा पर फोकस
पुलिस का मानना है कि सख्ती से नियमों का पालन बढ़ेगा और सड़क हादसों में कमी आएगी। जल्द ही शहर के प्रमुख चौराहों पर फिर से हेलमेट और सीट बेल्ट चेकिंग शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें – हरदोई नयागांव-माधौगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा: स्कूल जाती बच्ची को पिकअप ने कुचला, चालक फरार
इसे भी पढ़ें – हरदोई: सांडी में दबंगों का तांडव: युवक पर जानलेवा हमला, ‘विधायक’ लिखी गाड़ी तोड़ी
















Leave a Reply