हरदोई में गुरुवार की रात एक ऐसा कांड हुआ, जिसने शादी जैसे पवित्र अवसर को दहशत और खून-खराबे में बदल दिया। मामला अतरौली थाना क्षेत्र के नेवादा विजय गांव का है,
जहां डीजे बंद होने की मामूली सी बात को लेकर दूल्हे के जीजा ने डीजे संचालक को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
रात 12 बजे बारात में पहुंचा ‘जगुआर’ गैंग
चश्मदीदों के अनुसार, लखनऊ के काकोरी से लड़के विकास की बारात नेवादा विजय गांव पहुंची थी। बाराती खूब धूमधाम से नाचते-गाते लड़की के दरवाजे तक पहुंचे। नियमों के तहत रात 11 बजे के बाद डीजे बंद कर दिया गया था, और डीजे संचालक पुत्तीलाल सरकारी आदेश का पालन कर रहे थे।
रात करीब 12 बजे अचानक एक जगुआर कार तेज़ रफ़्तार से बारात स्थल पर आकर रुकी। कार से दूल्हे का जीजा आकाश गौतम और उसका बड़ा भाई अखिलेश गौतम उतरे। दोनों नशे में धुत थे और सीधे डीजे फ्लोर पर जा पहुंचे। आते ही उन्होंने डांस करने की जिद में म्यूजिक चालू करने को कहा।
“डीजे चालू कर दो… नहीं तो अंजाम बुरा होगा”
जब डीजे चला रहे युवक ने सरकारी आदेश के कारण म्यूजिक बजाने से मना किया, तो दोनों भाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। वे गाली-गलौज करते हुए डीजे संचालक को धमकाने लगे। इसी बीच युवक पुत्तीलाल (45) वहाँ पहुंचा, जिसने शांत स्वर में कहा कि
“सरकारी आदेश है, म्यूजिक चलाएंगे तो हमारे खिलाफ केस हो जाएगा।”
बस, यही बात आकाश और अभिषेक को नागवार लगी। बताया गया कि दोनों ने शराब के नशे में हंगामा करना शुरू कर दिया।
चश्मदीदों के अनुसार, मंच के पास खड़े आकाश ने अपने भाई अभिषेक को उकसाते हुए और चिल्लाकर कहा कि
“असलहा निकालो… गोली मारो। सब वकीलों से निपटा दूंगा।”
इसके कुछ ही सेकेंड बाद आकाश ने अपनी पिस्टल निकाली और पुत्तीलाल के पेट में नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़े। बारात में हड़कंप मच गया, महिलाएँ- बच्चे चीखने लगी और लोग इधर-उधर भागने लगे।
गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी अपनी जगुआर कार में बैठकर फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें – हरदोई: संडीला में मासूम का अपहरण, बहू बनकर आई महिला निकली ठग
इसे भी पढ़ें – हरदोई: जयमाला के वक्त दूल्हे ने दुल्हन पर उठाया हाथ, नाराज़ दुल्हन ने तोड़ी शादी
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
घटना के कुछ ही मिनटों बाद लोग गंभीर रूप से घायल पुत्तीलाल को सीएचसी अतरौली ले गए। वहां से डॉक्टरों ने हालत बिगड़ती देख तुरंत उत्तर प्रदेश के लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
लेकिन बदकिस्मती से, रास्ते में ही पुत्तीलाल ने दम तोड़ दिया। उनके बेटे अमित ने रोते हुए बताया कि
“हमारे पापा सरकारी आदेश का पालन कर रहे थे। न जाने किस बात की इतनी बड़ी सजा दे दी…”
गांववालों का गुस्सा, बारातियों को घेरा
घटना के बाद नेवादा विजय गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने बारातियों को घेर लिया और शादी की सभी रस्में रोक दीं। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि किस बात पर इतनी बड़ी वारदात हो गई।
शादी की खुशी अचानक मातम में बदल गई। लड़की का परिवार सदमे में था और गाँव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दूल्हा समेत 15 लोग हिरासत में, जगुआर जब्त
पुलिस को सूचना मिलते ही अतरौली पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को काबू में किया। पुलिस ने जगुआर कार (UP32F50090) को कब्जे में ले लिया है
और दूल्हे सहित करीब 15 बारातियों को हिरासत में ले लिया। उसी रात पुत्तीलाल के बेटे अमित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
आरोपी आकाश कौन है? करोड़ों में खेलने वाला ‘चेयरमैन’
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश गौतम लखनऊ के इशारा ग्रुप का चेयरमैन है। कंपनी रियल एस्टेट से जुड़ी है और कई बड़े प्रोजेक्ट चलाती है। बताया जा रहा है कि आकाश अपनी करोड़ों की जगुआर कार से शादी में पहुंचा था।
लेकिन उसी रौब और नशे ने एक मासूम की जान ले ली।
अतरौली पुलिस टीम की कार्यवाही
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि
“दोनों आरोपी शराब के नशे में थे और जबरन डीजे चलवाने की कोशिश कर रहे थे। पुत्तीलाल डीजे मालिक ने डीजे चलाने से मना कर दिया | जिससे दोनों आरोपियों को गुस्सा आ गया और इस घटना को अंजाम दिया
पुलिस टीम ने आरोपी अखिलेश गौतम को लखनऊ बरौरा हुसैनबाडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया हैं घटना के मुख्या आरोपी आकाश गौतम को पुलिस टीम ढूंढ रही हैं उसकी गिरफ़्तारी जल्दी ही होगी
उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
बारात बिना शादी के लौटी, घरों में मातम
इस घटना के बाद शादी टूट गई। लड़की पक्ष ने रस्में आगे बढ़ाने से साफ इंकार कर दिया और बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई। दूल्हा भी रात के अंधेरे में पुलिस के साथ हिरासत में बैठा रहा।
उधर, पुत्तीलाल के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग बार-बार यही रोकर कह रहे हैं की
“किसी की खुशी में डीजे बजने वाला… खुद मौत की वजह बन गया।”
इसे भी पढ़ें – हरदोई – शाहाबाद थाने में संदिग्ध मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप
इसे भी पढ़ें – हरदोई नयागांव-माधौगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा: स्कूल जाती बच्ची को पिकअप ने कुचला, चालक फरार
















Leave a Reply