Advertisement

हरदोई में दिनदहाड़े गोलीकांड, 20 साल के युवक को मारी गोली

Hardoi News Hindi

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला महोलिया शिवपार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सरेआम एक युवक को गोली मार दी गई।

गोली लगने से 20 वर्षीय युवक समीन पुत्र रज्जाक, निवासी खदरा फाटक, गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। लोग सहमे हुए हैं और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि दिनदहाड़े खुलेआम गोली चलाने वालों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए।

भूसा लेकर लौट रहा था युवक

परिजनों और चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक, समीन शुक्रवार को इटौली क्षेत्र से भूसा लेकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह महोलिया शिवपार स्थित काली मंदिर के पास सिगरेट लेने के लिए रुका। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि सिगरेट लेना उसकी जिंदगी को खतरे में डाल देगा।

आसपास के लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि उस समय वहां पहले से मौजूद मन्नू नामक युवक ने अचानक समीन पर गोली चला दी। गोली लगते ही समीन चीखते हुए सड़क पर गिर पड़ा

मौके पर मौजूद थे तीन और युवक

चश्मदीदों का कहना है कि मन्नू वहां अकेला नहीं था। उसके साथ तुषा, नेहाल और रिंकू नाम के तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। जैसे ही गोली चली वहां पर भगदड़ मच गई। कुछ लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे, तो कुछ ने हिम्मत दिखाकर घायल युवक की मदद की।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलवाई। पुलिस खून से लथपथ समीन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा दिया।

इलाके में दहशत, दुकानें तक होने लगीं बंद

इस गोलीकांड की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ दुकानदारों ने डर के कारण अपनी दुकानें बंद कर दीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दिन में ऐसी घटनाएं होंगी, तो आम आदमी खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

इस भी पढ़ें – हरदोई: हरपालपुर पिटाई के बाद अधेड़ की मौत, रिपोर्ट में Heart Attack निकला कारण
इस भी पढ़ें – हरदोई: थाने के अंदर पति ने पत्नी को मारी गोली, महिला की मौत

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाई और चश्मदीदों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन युवक अभी भी खतरे से बाहर नहीं बताया जा सकता। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन पर उचित कार्यवाही की जाएगी

लोगों में गुस्सा और डर दोनों

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर के साथ-साथ गुस्सा भी है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिनदहाड़े गोली चलना कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

पीड़ित परिवार ने भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की अपील – शांति बनाए रखें

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को जांच करने दें।

दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो

इस भी पढ़ें – हरदोई: लापरवाही पर सख्त हुए एसपी, 3 थाना प्रभारियों पर गिरी गाज़
इस भी पढ़ें – हरदोई: बेनीगंज में प्रेमी जोड़े की मौत से पूरे इलाके में मातम, दोनों घरों में कोहराम

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *