Advertisement

बरेली में शराब पीते समय हुआ झगड़ा, चाचा ने ईंट से भतीजे की कर दी हत्या

bareilly me sharab peete samay chacha ne bhatije ki hatya

बरेली जिले में सिरौली थाना क्षेत्र से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

आरोप है कि युवक रिश्ते में चाचा लगने वाले के साथ शराब पी रहा था, शराब पिटे समय किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई बातों ही बातों में गुस्साये चाचा ने अपने ही भतीजे पर ईंट से हमला कर दिया।

कैसे हुई ये घटना

यह घटना सिरौली थाना क्षेत्र के बेलबुझिया गांव की है। गांव निवासी श्री तोताराम शुक्रवार रात अपने घर में मौजूद था। पड़ोसियों और आसपास के लोगों ने बताया है कि उस रात उसने अपने रिश्ते में लगने वाले चाचा फूलचंद के साथ शराब पी।

गांव के लोगों ने बताया की ये दोनों पहले भी अक्सर चाचा भतीजा साथ बैठकर दारु पीते थे। शुक्रवार रात भी दोनों ने साथ में शराब पी थी, लेकिन इस बार शराब पीते समय बात कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई।

घटना की वजह बानी शराब

नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि चाचा फूलचंद अपना आपा खो बैठा। आरोप है कि गुस्से में उसने पास पड़ी ईंट उठाई और तोताराम के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए । सर में गंभीर चोट लगने के कारण तोताराम की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी चाचा मौके से फरार

घटना के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। रात में पड़ोसियों को घटना की भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह जब गांव के लोग जागे तो तोताराम का शव उसी के घर में फर्श पर पड़ा मिला।

तोताराम के चेहरे और सर पर गंभीर चोट के निशान देखकर गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें – एटा में ईंटों से कुचलकर हत्या, एक ही परिवार की चार की बेरहमी से हत्या
इसे भी पढ़ें – भारत की चुनावी प्रणाली बनी वैश्विक मिसाल: CEC ज्ञानेश कुमार

पुलिस तुरंत हरकत में आई

सूचना मिलते ही सिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जिसमे पुलिस ने घर और आसपास के इलाके का मुआयना किया। शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या ईंट से की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी हैं बदायूं जिले का

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी फूलचंद मूल रूप से बदायूं जिले के धर्मपुर गांव का रहने वाला है, लेकिन काफी समय से बेलबुझिया गांव में रह रहा था। गांव वालों का कहना है कि फूलचंद और तोताराम अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। इसी आदत के चलते ही इस विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया।

तोताराम घर में था अकेला | पत्नी थी मायके में

घटना के समय तोताराम घर में अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। हत्या की खबर मिलते ही पत्नी ससुराल लौट आई। पति की मौत की खबर सुनकर उसका रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और गांव का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।

सिरौली के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपी के बदायूं जिले में छिपे होने की आशंका बताई जा रही है, इसलिए पुलिस की एक टीम वहां भेजी दी गई है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना शराब के नशे में हुए विवाद का नतीजा है। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग यह सोचकर हैरान हैं कि रोजमर्रा की शराबखोरी किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकती है। गांव वालों का कहना है कि अगर समय रहते शराब जैसी आदतों पर रोक लगाई जाती, तो शायद यह जानलेवा घटना न होती।

इसे भी पढ़ें – काशी पहुंचते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 4 वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सौगात
इसे भी पढ़ें – हरदोई में जिंदा निकला “मरा हुआ” प्रधान, दोस्त को फंसाने की रची थी साजिश

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *