आज के समय में Student सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। मोबाइल अब Distraction नहीं, बल्कि मोबाइल का सही इस्तेमाल किया जाए तो स्टूडेंट का सबसे बड़ा Learning Tool बन चुका है। Online classes, notes, revision, time management और doubt solving – हर चीज़ के लिए Play Store पर Android apps मौजूद हैं।
लेकिन problem ये है कि कौन-सी app सच में आपके काम की है और कौन-सी apps सिर्फ आपके मोबाइल का storage खा रही है।
इसी confusion को खत्म करने के लिए यह article लिखा गया है, जिसमें मैंने students के daily use, exams, skills और future growth को ध्यान में रखते हुए 15 सबसे useful Android apps को detail में समझाया है। जिससे स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में इस्तेमाल कर सके
Note: – यह सभी Apps आपको Google के Play Store पर आसानी से मिल जाएगी
Google Classroom – Online पढ़ाई का सबसे भरोसेमंद साथी
Google Classroom आज लगभग हर school और college में यह app use हो रहा है। यह app teachers और students के बीच सीधा connection बनाती है। Teacher app पर assignments देते हैं, App पर ही notes share करते हैं और एप्लीकेशन पर ही student आसानी से अपने assignment को submit कर सकता है।
इस app की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ सब कुछ एक ही जगह पर organized रहता है। कौन-सा homework pending है, कौन-सा होमवर्क और assignment submit हो चुका है – सब साफ दिखता है।
Students को अलग-अलग WhatsApp messages या emails को चेक नहीं करना पड़ता । इससे स्टूडेंट का काफी समय बचता है
यह App Low internet में भी ठीक तरीके से काम करती है, जो Indian students के लिए बहुत जरूरी है। अगर कोई student online classes ले रहा है, तो Google Classroom उसके phone में जरूर होना चाहिए। ताकि स्टूडेंट के लिए ऑनलाइन क्लास लेना आसान हो सके
BYJU’S – Concept Clear करने के लिए
BYJU’S यह App खास तौर पर उन students के लिए है जिन्हें पढ़ाई में concepts समझने में दिक्कत होती है। यहां topics को animation और real-life examples के साथ समझाया जाता है, जिससे boring subjects भी interesting लगने लगते हैं। और पढाई करना आसान हो जाता है
Maths, Science, Physics and Chemistry जैसे subjects में यह application students की बहुत मदद करती है। Student अपनी speed से video देख सकता है, pause कर सकता है और बार-बार revision कर सकता है। ताकि उसे पढाई का टॉपिक क्लियर हो सके
जो students class में topic समझ नहीं पाते, उसके लिए BYJU’S App एक private teacher की तरह काम करता है।
Khan Academy – Free Education का खजाना
अगर आप student है और आप free में quality education चाहते हो, तो Khan Academy से बेहतर कुछ नहीं है। इस app में Maths, Science, Economics, Computer Science जैसे कई subjects बिल्कुल free मिलते हैं।
इस में App में Language simple होती है और concepts भी step-by-step समझाए जाते हैं। जो student Competitive exams की preparation कर रहे उन students के लिए यह app काफी helpful है।
इस App की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां कोई pressure नहीं होता। Student अपनी convenience के हिसाब से सीख सकता है।
इसे भी पढ़ें – मोबाइल से 5 मिनट में गैस सिलेंडर करें बुक: 24 घंटे में डिलीवरी स्टेप-बाय-स्टेप समझें New Rules 2026
Unacademy – Competitive Exams के लिए
जो students UPSC, SSC, Banking, Railway, NEET, JEE या Civil Services Examination की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए Unacademy एक powerful app है।
इस app में India के top educators live और recorded classes लेते हैं। Doubt clearing sessions भी होते हैं, जिससे student अकेला महसूस नहीं करता।
Serious preparation करने वाले students के लिए यह app game changer साबित हो सकती है।
YouTube – Learning का सबसे बड़ा Platform
YouTube सिर्फ entertainment के लिए नहीं है। अगर सही channels follow किए जाएं, तो यह सबसे बड़ा free learning app बन सकता है।
Maths tricks, science experiments, coding, spoken English, मोटिवेशन हर topic पर हजारों quality videos मौजूद हैं। YouTube पर Students अपने syllabus के हिसाब से content चुन सकते हैं।
बस ध्यान रखने वाली बात ये है कि time waste से बचना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें – UGC Bill 2026 और University Grants Commission Act कानून क्या है? आसान भाषा में पूरी जानकारी
Microsoft OneNote – Notes बनाने का Smart तरीका
OneNote students के लिए digital notebook जैसा है। इसमें handwritten notes, typing, images, PDFs सब एक जगह save किया जा सकता है।
Exam time में जब notebooks ढूंढने की tension होती है, तब OneNote बहुत काम आता है। Notes automatically cloud में save रहते हैं, यानी phone खराब हो जाए तब भी notes safe रहते हैं।
Organized पढ़ाई चाहने वाले students के लिए यह app perfect है।
Google Keep – Short notes और Reminders के लिए Best
Google Keep App उन students के लिए बहुत जरुरी है जो जल्दी-जल्दी points, formulas या ideas note लिखना चाहते हैं।
Class के बीच में कोई important बात सुन ली, तो तुरंत Google Keep में save कर लो। Color notes और reminders की वजह से स्टूडेंट के लिए revision ओर भी आसान हो जाता है।
यह App छोटी है लेकिन स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही useful app है।
Grammarly – English Learning App
आजकल English हर student के लिए जरूरी skill बन चुकी है। Grammarly app English writing को improve करने में स्टूडेंट्स की काफी मदद करता है।
Assignments, emails, essays लिखते समय यह app spelling और grammar mistakes ठीक करती है। धीरे-धीरे student खुद भी सही English लिखना सीख जाता है।
जिन स्टूडेंट को इंग्लिश लिखने में बहुत परेशानी होती हैं और लिखते समय Grammar की गलतियां करते हैं यह App उनके बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
Duolingo – नई Language सीखना
अगर आप English या कोई दूसरी language सीखना चाहते हैं, तो Duolingo सबसे मजेदार app है। इस App में आप कोई भी नहीं भाषा को आसानी और मजेदार तरीके से सीख सकते हो
इस App में Short lessons, games और daily practice की वजह से नई language सीखना boring नहीं लगता। जिससे आप बहुत जल्दी कोई भी भाषा सीख सकते हो
यह एप्लीकेशन स्कूल के स्टूडेंट्स से लेकर कॉलेज के स्टूडेंट्स तक, यह App सबके लिए बहुत ही useful Application है।
अगर स्टूडेंट Daily 10–15 मिनट इस App को देता हैं तो उसमे अच्छा improvement दिखने लगता है।
Wolfram Alpha – Maths और Science का Problem Solver
यह app complex Maths और Science problems को solve करने में स्टूडेंट की मदद करती है। अगर कोई स्टूडेंट इस में Math का Formula डालता है तो उसे step-by-step solution मिल जाता है।
Competitive exam students और higher classes के स्टूडेंट्स लिए यह App काफी helpful है। लेकिन ध्यान रहे इसका इस्तेमाल समझने के लिए करें, copy करने के लिए नहीं।
अगर इस App को अच्छे से इस्तेमाल किया जाये तो या एप्लीकेशन Maths और Science के स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है
Forest – Focus बढ़ाने वाला App
Mobile स्टूडेंट्स का सबसे बड़ा distraction है। Forest app students को focus करने में मदद करता है। जिससे स्टूडेंट अपना पूरा ध्यान पढाई पर लगा सके
जब आप पढ़ाई शुरू करते हो, तो app में tree grow होता है। अगर आप बीच में अपना phone use किया, तो tree मर जाता है।
यह सिंपल idea students को phone से दूर रखता है।
जो students concentration की problem से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह app बहुत असरदार है।
Google Drive – Notes और Files सुरक्षित रखने के लिए
Google Drive students के लिए digital bag जैसा है। Notes, PDFs, assignments, photos—सब कुछ इसमें save किया जा सकता है।
अगर कोई स्टूडेंट अपने Exam की तैयारी कर रहा है और अगर कोई Study File गुम हो जाती हैं तो इससे स्टूडेंट को काफी परेशानी हो सकती हैं इसका सबसे अच्छा सलूशन Google Drive हैं
Exam के समय जब file गुम हो जाती है, तब स्टूडेंट्स के लिए Drive बहुत काम आता है। Cloud storage होने की वजह से files कभी lost नहीं होतीं। और स्टूडेंट files को कहीं से भी access कर सकता हैं
Coursera – Skill Development के लिए Best App
Coursera App उन students के लिए फायदेमंद है जो सिर्फ स्कूल या कॉलेज के syllabus तक सीमित नहीं रहना चाहते। इस App पर programming, data science, business, communication जैसे courses मिलते हैं।
जिससे स्टूडेंट्स को कोई भी कोर्स करना ओर भी ज्यादा आसान हो जाता हैं इस App पर कोर्स करने के बाद यहाँ आपको एक Certificate दिया जाता हैं
यह Certificates स्टूडेंट को future में job या internship करने में help करता हैं। College students के लिए यह app बहुत valuable है।
Dictionary.com – Word Power बढ़ाने के लिए
Strong vocabulary हर student को confident बनाती है। यह Dictionary app नए words सीखने में स्टूडेंट की मदद करती है। ताकि स्टूडेंट की इंग्लिश बेहतर हो सके
इस App में Daily word feature की वजह से स्टूडेंट को हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है। Reading और writing दोनों में improvement आता है।
अगर आप अपनी English Reading या Writing को ठीक करना चाहते हो तो यह App आपके लिए बहुत ज्यादा फ़ायदेमद हैं इसमें आप हर रोज नए Words बोलना और लिखना सीख सकते हो
Exam Preparation App – Practice के लिए जरूरी
हर competitive exam में स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग preparation apps मौजूद हैं। Mock tests, previous year questions और daily quizzes student को exam के लिए तैयार करते हैं।
इस App में स्टूडेंट अपने Exam से पहले Exam की Practice और preparation बहुत ही आसानी से कर सकते हैं ताकि अपने exam को आसानी से क्लियर कर सके
Practice के बिना success possible नहीं है, और ये apps practice को आसान बना देते हैं।
Students के लिए Final Advice
Mobile आपका दुश्मन नहीं है, मोबाइल का गलत इस्तेमाल दुश्मन है। अगर ऊपर बताई गई Apps को सही तरीके से use किया जाए, तो पढ़ाई आसान, interesting और effective बन सकती है।







Leave a Reply