करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे और फिल्म रीलीज़ होने के बाद जैसे ही फिल्म थिएटर्स में पहुंची, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक बार फिर रानी मुखर्जी अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोलती नजर आ रही हैं।
‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी दमदार कहानी, मजबूत महिला किरदार और सख्त सोशल मैसेज के लिए जानी जाती रही है। लेकिन इस बार फिल्म सिर्फ कहानी या एक्शन की वजह से नहीं, बल्कि स्टारकास्ट को मिली भारी-भरकम फीस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक यही चर्चा है कि
आखिर किस कलाकार ने कितनी फीस ली हैं या मर्दानी 3 में काम करने के लिए किस को कितनी रकम मिली हैं ।
इस आर्टिकल में हम आपको ‘मर्दानी 3’ की पूरी स्टार फीस, बजट, कलाकारों की अहम भूमिका और फ्रेंचाइजी के सफर के बारे में आसान और साफ भाषा में बताएंगे।
रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय बनकर फिर दिखाया दम
मर्दानी फिल्म का नाम आते ही रानी मुखर्जी की एक मजबूत और सशक्त महिला किरदार की छवि सामने आ जाती है। ‘मर्दानी’ सीरीज ने रानी को एक बार फिर साबित करने का मौका दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और टैलेंट का कोई एक्सपायरी डेट नहीं होता।
ये बात बिलकुल सच है मर्दाना 3 फिल्म देखने के रानी मुखर्जी ने ये साबित कर दिया हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और रानी मुखर्जी आज भी उतना ही टेलेंट हैं जितना आज से 20 साल पहले हुआ करता था
रानी मुखर्जी की फीस: 7 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ कि कास्टिंग के लिए करीब 7 करोड़ रुपये फीस ली है, जो इस फिल्म में सबसे ज्यादा है। यह फीस उनके अनुभव, स्टार पावर और फ्रेंचाइजी की पहचान को देखते हुए बिल्कुल जायज मानी जा रही है।
करीब 30 साल के फिल्मी करियर में रानी ने रोमांटिक, इमोशनल, कॉमिक और अब एक्शन हर तरह के रोल किए हैं। ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ का किरदार उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है। फिल्म में उनका अंदाज, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को सीट से बांधे रखता हैं।
रानी मुखर्जी की खास बात यह है कि वह बिना ज्यादा शोर-शराबे के भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा देती हैं। यही वजह है कि ‘मर्दानी 3’ का पूरा भार उन्हीं के कंधों पर है और फिल्म देखने के बाद पता चला की उन्होंने इसे बखूबी निभाया है।
हर ‘मर्दानी’ फिल्म में जरूरी होता है एक खौफनाक विलेन
‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत हमेशा इसके विलेन रहे हैं। पहले पार्ट में ताहिर राज भसीन और दूसरे में विशाल जेठवा ने दर्शकों को डराया था। इस बार यह जिम्मेदारी निभाई है मल्लिका प्रसाद ने।
मल्लिका प्रसाद की फीस: 50 लाख रुपये
‘मर्दानी 3’ में मल्लिका प्रसाद ने ‘अम्मा’ नाम के किरदार से दर्शकों को चौंका दिया है। उनका रोल जितना शांत दिखता है, उतना ही खतरनाक भी है। दर्शकों ने मल्लिका प्रसाद के इस कलाकार को काफी पसंद किया हैं रिपोर्ट्स की मानें तो मल्लिका को इस फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये की फीस मिली है।
हालांकि यह रकम बाकी कलाकारों के मुकाबले कम लग सकती है, लेकिन उनके किरदार की गहराई और टेलेंट को देखते हुए यह रोल काफी अहम माना गया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके नेगेटिव रोल की जमकर चर्चा कर रहे हैं।
फिल्म में उनका स्क्रीन प्रेजेंस कम होते हुए भी असरदार है, जो किसी भी अच्छे विलेन की पहचान होती है। लोगों ने उनके इस किरदार की जमकर सरहाना की है
इसे भी पढ़ें – UGC Bill 2026 और University Grants Commission Act कानून क्या है? आसान भाषा में पूरी जानकारी
जानकी बोदीवाला ने बॉलीवुड में मारी दमदार एंट्री
गुजराती फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी जानकी बोदीवाला के लिए ‘मर्दानी 3’ किसी बड़े मौके से कम नहीं था। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता नजर आया है।
जानकी बोदीवाला की फीस: 1 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जानकी को ‘मर्दानी 3’ के लिए करीब 1 करोड़ रुपये फीस दी गई है। यह रकम बताती है कि सीरीज मेकर्स ने उन पर भरोसा जताया है।
फिल्म रिलीज होने के बाद जानकी के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। उनके एक्सप्रेशंस, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन पर आत्मविश्वास साफ नजर आता है। कई दर्शकों का मानना है कि आने वाले समय में जानकी बॉलीवुड में लंबे वक्त तक टिक सकती हैं।
मिखाइल यावलकर: फ्रेंचाइजी का भरोसेमंद चेहरा
मिखाइल यावलकर ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी का जाना-पहचाना नाम हैं। वह पहले भी इस सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं और इस बार भी लीड सपोर्टिंग रोल में नजर आई हैं।
मिखाइल यावलकर की फीस: 70 लाख रुपये
खबरों की मानें तो मिखाइल को ‘मर्दानी 3’ के लिए करीब 70 लाख रुपये फीस मिली है। उनका किरदार कहानी को मजबूत आधार देता है और रानी मुखर्जी के किरदार के साथ उनकी केमिस्ट्री भी अच्छी लगती है।
मिखाइल की एक्टिंग में एक सादगी है, जो उनके रोल को रियल बनाती है। यही वजह है कि मेकर्स ने उन्हें लगातार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनाए रखा है।
‘मर्दानी 3’ का बजट और मेकिंग
किसी भी फिल्म का शानदार और भव्य होना उसके बजट से समझी जा सकती है और ‘मर्दानी 3’ फिल्म इस मामले में भी पीछे नहीं है।
फिल्म का कुल बजट: करीब 75 करोड़ रुपये
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ का कुल बजट लगभग 75 करोड़ रुपये था। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और इसे अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में एक्शन सीक्वेंस, लोकेशंस और टेक्निकल क्वालिटी पर खास ध्यान दिया गया है। यही वजह है कि फिल्म बड़े पर्दे पर प्रभावशाली नजर आती है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया हैं
मर्दानी फ्रेंचाइजी का अब तक का सफर
2014 में ‘मर्दानी’ का पहला पार्ट रिलीज हुआ था
इसमें ताहिर राज भसीन ने विलेन का रोल निभाया
2019 में आए दूसरे पार्ट में विशाल जेठवा ने खौफनाक नेगेटिव रोल किया
अब 2026 में ‘मर्दानी 3’ ने फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया है
हर पार्ट में कहानी के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों को भी मजबूती से उठाया गया है, जो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाता है।
क्यों खास है ‘मर्दानी 3’
रानी मुखर्जी के द्वारा किया गया दमदार किरदार और महिला प्रधान फिल्म
दर्शकों को मिली मजबूत कहानी और सोशल मैसेज
रानी मुखर्जी का पावरफुल कमबैक जिसका लोगों को इन्तजार था
नए चेहरों की प्रभावशाली एक्टिंग जिन्हों ने फिल्म को ओर ज्यादा दमदार बना दिया
मेकर्स ने हाई क्वालिटी एक्शन और मेकिंग पर बारीकी से ध्यान दिया







Leave a Reply