हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। अपराध और गौ तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर गौ तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, बांका और गोवंश बरामद किया गया है।
यह मुठभेड़ 21 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे उस समय हुई, जब टड़ियावां पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। अचानक सूत्रों से मिली सूचना ने पूरी कार्रवाई की दिशा ही बदल दी।
सूचना से शुरू हुई कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत सिंह चौहान ने बताया कि टड़ियावां पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोपामऊ मार्ग से शंकरपुर पुलिया की ओर पैदल जा रहे हैं और उनके पास गोवंश है। आशंका जताई गई हैं कि यह लोग गोकशी के इरादे से इलाके में सक्रिय हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बिना देरी किए बताए गए स्थान की ओर रुख किया और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी
जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी, इसके बाद खुद को फंसा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हालात को संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।
जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर घायल
सीओ अजीत सिंह चौहान के मुताबिक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। घायल आरोपी की पहचान गुड्डू पुत्र ईदद्दू, निवासी गोपामऊ के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गौ तस्करी में लिप्त बताया जा रहा है।
वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा और बाद में उसे हिरासत में ले लिया।
मौके से क्या-क्या हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपी गुड्डू के कब्जे से कई आपत्तिजनक और अवैध सामान बरामद किए हैं –
- एक अवैध तमंचा
- कारतूस
- एक बांका
- दो चाकू
- गोवंश
बरामद सामान से साफ है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।
इसे भी पढ़ें – हरदोई में दिनदहाड़े गोलीकांड, 20 साल के युवक को मारी गोली
इसे भी पढ़ें – हरदोई: हरपालपुर पिटाई के बाद अधेड़ की मौत, रिपोर्ट में Heart Attack निकला कारण
11 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
जब पुलिस ने आरोपी गुड्डू का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, तो पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। आरोपी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पहले से ही 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गौ तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुड्डू लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसकी तलाश जारी थी।
गिरफ्तारी टीम की अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में टड़ियावां पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ अहम रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे –
- थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह
- चौकी इंचार्ज गोपामऊ नीरज सिंह
- एसआई धीरेन्द्र यादव
- एसआई पंकज द्विवेदी
- हेड कांस्टेबल आशीष कुमार
- हेड कांस्टेबल रामसबर
- आरक्षी सुनील
- आरक्षी विकास तिवारी
टीम की सक्रियता के चलते ही एक बड़ा अपराध टल गया।
इलाके में बढ़ाई गई पुलिस सतर्कता
घटना के बाद से टड़ियावां और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे इस अभियान को लेकर अधिकारियों ने साफ कहा है कि गौ तस्करी और अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी
इसे भी पढ़ें – मेरठ में मनचले से थी परेशान, नाबालिग छात्रा ने छोड़ा ट्यूशन
इसे भी पढ़ें – हरदोई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 23 करोड़ रूपये के ई-चालान बकाया
















Leave a Reply