Advertisement

हरदोई: लापरवाही पर सख्त हुए एसपी, 3 थाना प्रभारियों पर गिरी गाज़

hardoi sakt hue sp 3 police thana prabhari par giri gaaz

उत्तर प्रदेश हरदोई, जिले में पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से न लेने, जनसुनवाई में लापरवाही और मामलों की विवेचना समय पर पूरी न करने जैसे आरोपों के चलते लोनार थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम और शाहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मंझिला थाने के थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब जिले के कई थानों को लेकर फरियादियों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही थी। लोग शिकायत कर रहे थे कि थानों में सुनवाई नहीं हो रही हैं, शिकायतें महीनों तक लंबित रहती हैं और आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज मामलों का निस्तारण सिर्फ कागजों में किया जा रहा है।

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

जानकारी के मुताबिक, इन तीनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग स्तर पर कई शिकायतें दर्ज थीं। खासकर जनसुनवाई के दौरान फरियादियों से सही व्यवहार न करना, शिकायतों को गंभीरता से न लेना और मामलों को टालने जैसी बातें बार-बार सामने आ रही थीं।

( IGRS – जनसुनवाई ) आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा में भी यह बात उजागर हुई कि कई मामलों में समय सीमा बीत जाने के बावजूद न तो जांच पूरी की गई और न ही संतोषजनक जवाब दिया गया।

विवेचना में देरी बनी बड़ी वजह

सूत्रों का कहना है कि कई आपराधिक मामलों में विवेचना जानबूझकर लटकाई जा रही थी। इससे न केवल पीड़ित पक्ष परेशान हो रहा था, बल्कि न्याय प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। कुछ मामलों में आरोपी खुलेआम घूमते रहे और पीड़ित थाने के चक्कर काटते रहे।

पुलिस अधीक्षक ने जब इन मामलों की फाइलें देखीं तो उन्हें यह लापरवाही बेहद गंभीर लगी। इसके बाद उच्च अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर तुरंत कार्रवाई का फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़ें – हरदोई – शाहाबाद थाने में संदिग्ध मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप
इसे भी पढ़ें – हरदोई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 23 करोड़ रूपये के ई-चालान बकाया

एसपी का सख्त संदेश – जनता ही सेवा सर्वोपरि

कार्रवाई के बाद एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि,

पुलिस विभाग जनता के भरोसे पर चलता है। अगर थाने पर आने वाला व्यक्ति खुद को असहाय महसूस करे, उसकी बात न सुनी जाए, तो यह व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को लापरवाही की छूट नहीं दी जाएगी।

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के सभी थानों की कार्यप्रणाली पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी। जनसुनवाई और आईजीआरएस से जुड़ी शिकायतों की नियमित समीक्षा होगी और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां कार्रवाई तय है।

पुलिस विभाग में हलचल, बाकी थानों में बढ़ी सतर्कता

इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। जिले के अन्य थानों में भी अफसर और कर्मचारी सतर्क नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी थानों की जाँच की जा सकती है।

कई थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में लंबित मामलों की फाइलें निकलवानी शुरू कर दी हैं और आईजीआरएस शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

जनता कि बढ़ी उम्मीद

एसपी की इस कार्रवाई से आम जनता में भी उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह लापरवाही पर कार्रवाई होती रही, तो थानों में कामकाज सुधरेगा और लोगों को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

एक स्थानीय नागरिक ने कहा, कि
“अगर पुलिस सही से काम करे तो आधी समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएगी। एसपी का यह कदम सही दिशा में है।”

भविष्य के लिए साफ चेतावनी

एसपी ने अंत में सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही, भ्रष्टाचार या जनता के प्रति असंवेदनशील रवैया सामने आया, तो इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम को पुलिस प्रशासन में अनुशासन और जवाबदेही की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – हरदोई: हरपालपुर पिटाई के बाद अधेड़ की मौत, रिपोर्ट में Heart Attack निकला कारण
इसे भी पढ़ें – हरदोई: थाने के अंदर पति ने पत्नी को मारी गोली, महिला की मौत

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *