उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक ऐसा हादसा हुआ जिसने एक पूरे परिवार की खुशियां ही छीन लीं। जिस घर में कुछ दिन बाद शादी की रस्मे होने वाली थी आज उसी घर में मातम फैला हुआ हैं।
एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में 50 वर्षीय सरोज की मौत हो गई और उनकी बहू वीरवती गंभीर रूप से घायल हैं और जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं।
आपको बता दें कि यह हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को भी संभलने तक का मौका ही नहीं मिला। हादसे के बाद सड़क पर चीख और चिल्लाने आवाजे आने लगी और कुछ ही मिनटों में शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
भात का सामान लेने निकली थीं सास-बहू
फिरोजाबाद के नगला भाऊ पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में रहने वाली सरोज अपने परिवार की जिम्मेदार और मिलनसार महिला थी। उनके परिवार में उनके धेवते सनी की शादी पहले से ही तय थी। शादी वाला घर होने कि वजह से घर में शादी की और सजावट की तैयारियां चल रही थी परिवार के सभी लोग खुश थे लेकिन मंगलवार की सुबह किसी को नहीं पता था की शाम तक ये खुशियां मातम में बदल जाएगी
मंगलवार शाम मृतक सरोज अपनी बहू वीरवती के साथ बाजार गई थीं। उन्हें भात की रस्म के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदना था। दोनों लोग ऑटो से उतरकर रवि यूनिटी हॉस्पिटल के सामने सड़क को पार कर रही थीं।
शाम का वक्त था, सड़क पर आवाजाही सामान्य तरीके से चल रही थी। लेकिन उसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से दो बाइकें उनकी तरफ आ रही थी। इससे पहले किसी को कुछ समझ आता उससे पहले ही जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों महिलाएं उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी।
चश्मदीदों और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिसकी वजह से हादसा इतना तेज हुआ कि आसपास खड़े लोग सन्न रह गए।
रील बनाते हुए चला रहे थे बाइक? चश्मदीदों का दावा
कई प्रत्यक्षदर्शियों और चश्मदीदों ने बताया कि बाइक पर सवार युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे और अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। कुछ लोगों का कहना है कि बाइके सवार युवक सोशल मीडिया के लिए रील शूट कर रहे थे।
हालांकि अभी तक पुलिस ने आधिकारिक तौर पर युवकों के रील बनाने की पुष्टि नहीं की है, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि आजकल युवाओं में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ लगी हुई हैं और इस चक्कर में वे अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।
मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने बताया कि बाइकें इतनी तेज रफ़्तार में थीं कि युवकों को ब्रेक लगाने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर के बाद दोनों युवक अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
इस पूरे मामले पर जब हमारे संवाददाता ने आसपास के लोगों से बात की तो स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर सड़क पर स्पीड कंट्रोल ( ब्रेकर ) होता या फिर सख्ती से चेकिंग होती तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था।
इसे भी पढ़ें – एटा में ईंटों से कुचलकर हत्या, एक ही परिवार की चार की बेरहमी से हत्या
इसे भी पढ़ें – हरदोई: सांडी में दबंगों का तांडव: युवक पर जानलेवा हमला, ‘विधायक’ लिखी गाड़ी तोड़ी
इलाज के दौरान सरोज ने तोड़ा दम
आसपास के लोगों ने हादसे के बाद पुलिस और एंबुलेंस को तुरंत घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा दिया। लेकिन शरीर पर गंभीर चोटें होने की वजह से हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने दोनों लोगों को आगरा रेफर कर दिया।
परिजनों ने बहू वीरवती को निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सरोज को ज्यादा गंभीर चोट लगने की वजह से आगरा ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार को मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम सा मच गया। जिस घर में शादी के गीत गूंजने चाहिए थे वहीं अब रोने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। परिजनों और रिश्तेदारों की आंखों में आंसू थे और हर कोई यही कह रहा था कि “एक पल में सब खत्म हो गया।”
सरोज अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं और उनके पति रामवीर लालऊ रोड पर चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। और इस हादसे कि वजह पूरा परिवार अंदर तक टूट चूका हैं।
शादी वाले घर में छाया मातम
परिवार में धेवते सनी की शादी को लेकर पूरे जोर-शोर से तैयारी चल रही थी। भात की रस्म के लिए जरुरी सामान के लिए सास-बहू बाजार गई थीं। बताया जा रहा है की पूरा परिवार इस शादी को लेकर काफी खुश थे
लेकिन इस हादसे के बाद परिवार का पूरा माहौल ही बदल गया। घर के आंगन में परिजन बिलख रहे थे और शादी की तारीख भी नजदीक थी, इस हादसे के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस सदमे में अब आगे क्या करना चाहिए।
संवाददाता जब परिवार के घर पहुंचे तो वहां पूरी तरह से सन्नाटा था। एक बुजुर्ग महिला ने रोते हुए कहा कि “जिस घर में बारात की बात हो रही थी, अब वहीं अर्थी उठने की बातें हो रही हैं।”
इस हादसे ने सिर्फ एक इंसान की जान नहीं ली हैं बल्कि पूरे परिवार की खुशियां ही छीन लीं।
पुलिस जांच और सीसीटीवी से तलाश जारी
थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आसपास लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है। और पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई में बाइक सवार युवक रील बना रहे थे या सिर्फ केवल लापरवाही से वाहन चला रहे थे।
इसे भी पढ़ें – हरदोई – शाहाबाद थाने में संदिग्ध मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप
















Leave a Reply