Advertisement

एटा में ईंटों से कुचलकर हत्या, एक ही परिवार की चार की बेरहमी से हत्या

eta hatya kand family murder by brick

एटा जिले से सोमवार को सामने आई एक खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया। जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी।

मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। जिस क्रूरता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है और कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह सनसनीखेज मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सुनहरी नगर नगला प्रेमी मोहल्ले का है। यहां स्थित एक मकान में कुछ हमलावरों ने घुसकर ईंटों से हमला कर के चार लोगों की जान ले ली

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह वारदात किस समय हुई और क्यों हुई । जब तक लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान से सामने आई दिल दहला देने वाली सच्चाई

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी श्यामा देवी (65), उनकी बेटी ज्योति (23) और रत्ना सिंह के रूप में हुई है। रत्ना सिंह, कमल सिंह की पत्नी थीं।

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान रत्ना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

जिस हालत में शव बरामद किए गए, उसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। घर के अंदर खून फैला हुआ था और जगह-जगह ईंटें पड़ी थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने बेहद नजदीक से और पूरी बेरहमी के साथ वार किए। परिवार के लोगों पर हमला किया हैं

कैंसर से पीड़ित थे परिवार के बुजुर्ग

स्थानीय निवासी अभिलाख सिंह ने बताया कि गंगा सिंह काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार पहले ही आर्थिक और मानसिक परेशानियों के दौर से गुजर रहा था। ऐसे में इस तरह की दर्दनाक घटना ने पूरे मोहल्ले को हिला कर रख दिया है।

पड़ोसियों का कहना है कि परिवार का किसी भी पडोसी या आसपास के लोगों से कोई विवाद भी नहीं था । वे लोग सामान्य और शांत स्वभाव के माने जाते थे और पड़ोस के सभी लोगों से उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा था । यही वजह है कि हत्या की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है और लोग अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – हरदोई में जीजा–साली की आत्महत्या, सामाजिक दबाव बना मौत की वजह
इसे भी पढ़ें – हरदोई: थाने के अंदर पति ने पत्नी को मारी गोली, महिला की मौत

घटना का समय और कारण बना सबसे बड़ा सवाल

इस हत्याकांड में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वारदात कब और क्यों हुई। पुलिस के मुताबिक, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर रात के समय आये थे या दिन में। घर के अंदर संघर्ष के निशान जरूर मिले हैं, लेकिन किसी तरह की जबरन घुसपैठ के ठोस सबूत अभी सामने नहीं आए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में ईंट से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालात को संभालने के लिए कोतवाली नगर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को सील कर दिया गया, ताकि सबूतों से कोई छेड़छाड़ न हो।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। खून के नमूने, ईंटें और अन्य संदिग्ध वस्तुओं को कब्जे में लिया गया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ताकि हमलावरों की पहचान में मदद हो सके

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, बढ़ाई गई पुलिस गश्त

चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुआ पुरे इलाके में गश्त को बढ़ा दिया है जिससे संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके

पुलिस का दावा: जल्द होगा खुलासा

एएसपी श्वेताभ पांडे ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस इस जघन्य हत्याकांड का जल्द खुलासा करेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह हत्याकांड न सिर्फ एटा जिले बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक गंभीर चेतावनी है, जिसने एक बार फिर से सुरक्षा पर सोचने को मजबूर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें – बरेली में शराब पीते समय हुआ झगड़ा, चाचा ने ईंट से भतीजे की कर दी हत्या
इसे भी पढ़ें – हरदोई: लापरवाही पर सख्त हुए एसपी, 3 थाना प्रभारियों पर गिरी गाज़

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *