Advertisement

हरदोई में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार देर रात एक बार फिर कानून और अपराध के बीच आमना-सामना देखने को मिला। पाली थाना क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में बदमाश बीपी उर्फ कौशल के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही धर दबोचा और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

यह वही आरोपी है, जिसकी तलाश उत्तर प्रदेश पुलिस पिछले काफी समय से कर रही थी। आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था, लेकिन आरोपी बीपी उर्फ कौशल हर बार कानून की पकड़ से बच निकलता था।

कैसे हुई थी मुठभेड़ की शुरुआत

3 नवम्बर, सोमवार देर रात पाली थाने की पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि इनामी बदमाश कौशल क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और बिना समय गंवाए घेराबंदी और दबिश करने की योजना बनाई।

जैसे ही पुलिस टीम आरोपी बीपी उर्फ कौशल के नजदीक पहुंची, आरोपी समझ गया की वह चारो तरफ से घिर चूका है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की नाकाम कोशिश की और भागते समय आरोपी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हालात को देखते हुए पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

कुछ ही पलों में हालात तनावपूर्ण हो थे। जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश बीपी उर्फ कौशल के पैर में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

25 hazaar ka inami badmash Hardoi encounter

इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मौके से क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस ने आरोपी बीपी उर्फ कौशल के पास से:

  • एक अवैध तमंचा
  • जिंदा कारतूस
  • कुछ आपत्तिजनक सामग्री

बरामद की है। पुलिस ने बताया की इन बरामदगियों से साफ पता चलता है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

इसे भी पढ़ें – हरदोई: लापरवाही पर सख्त हुए एसपी, 3 थाना प्रभारियों पर गिरी गाज़
इसे भी पढ़ें – हरदोई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 23 करोड़ रूपये के ई-चालान बकाया

पुलिस अधिकारियों का बयान

इस पूरे मामले पर सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि आरोपी कौशल काफी समय से फरार चल रहा था और उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सटीक सूचना से आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो पाई है। आरोपी के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब उसके साथियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कौशल पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमे की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सबसे गंभीर है,

जिसकी वजह से पुलिस उसे किसी भी हाल में पकड़ना चाहती थी।

पुलिस की लगातार सख्ती

हरदोई पुलिस पिछले कुछ समय से अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। बीते शनिवार को बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने इसी तरह की मुठभेड़ से गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी दानिश को गिरफ्तार किया था।

लगातार हो रही इन मुठभेड़ों से साफ पता चलता है कि पुलिस अब फरार अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है।

इलाके में दहशत, लेकिन राहत भी

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। फायरिंग की आवाज से लोग सहम गए, लेकिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस ने एक खतरनाक अपराधी को पकड़ लिया है, तो लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करेगी।

हरदोई पाली थाना क्षेत्र की यह मुठभेड़ सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि कानून से भागना अब आसान नहीं है। पुलिस की सतर्कता के चलते अपराधियों का बच निकलना मुश्किल होता जा रहा है। आने वाले दिनों में पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कस सकती है।

इसे भी पढ़ें – मेरठ – निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले पवन जल्लाद ने योगी सरकार लगाई गुहार
इसे भी पढ़ें – भारत की चुनावी प्रणाली बनी वैश्विक मिसाल: CEC ज्ञानेश कुमार

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *