2026 में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसकी वजह से EV Charging Station Business इंडिया के लोगों के लिए एक बिज़नेस का अवसर बन गया हैं।
पहले जहां लोग पेट्रोल और डीज़ल वाहनों का ज्यादातर इस्तेमाल करते थे वहीं पर लोग अब शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार और ई-रिक्शा ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में EV वाहनों को EV Charging Station की जरुरत बढ़ रही हैं जोकि भरोसेमंद और आसानी से उपलब्ध हो जाये।
Table of Contents
अगर आप 2026 में कोई नया और भविष्य से जुड़ा बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो हम आपको विस्तार से समझाएगा कि EV Charging Station Business कैसे शुरू करें, इस में कितनी लागत आएगी, कमाई कैसे होगी और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है।
भारत में EV मार्केट की मौजूदा स्थिति
पिछले कुछ वर्षों में भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं ताकि लोग EV का चुना ज्यादा करें। FAME योजना, भारत में राज्य सरकारों ने नई EV कार और स्कूटी पर ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी देकर लोगों को EV की ओर आकर्षित किया है। और लोग भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हो कर इलेक्ट्रिक वाहनों का चुनाव ज्यादा कर रहें
आज टाइम में बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे शहरों में भी इलेक्ट्रिक वाहन की संख्या बढ़ रही हैं। डिलीवरी कंपनियाँ, कैब सर्विस, ई-रिक्शा चालक और निजी वाहन मालिक तेजी से EV को अपना रहे हैं।
और जब इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ेगी तो EV Charging Infrastructure की मांग भी तेजी से बढ़ेगी। यही वजह है कि 2026 में यह बिज़नेस ओर ज्यादा बढ़ रहा है।
EV Charging Station Business क्यों फायदेमंद है?
1. लंबे समय तक चलने वाला बिजनेस
इलेक्ट्रिक वाहन आज के टाइम में ट्रेंड नहीं, बल्कि लोगों की जरूरत बनती जा रही हैं। और आने वाले कुछ वर्षों में पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह EV लेना लोगों की मजबूरी हो जाएगी। क्योंकि पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहें हैं और भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी छूट दे रही हैं
2. चार्जिंग स्टेशनों की कमी
अभी भी कई इलाकों और शहरों में EV चार्जिंग स्टेशनों की कमी है। अगर आप सही जगह पर Electric Vehicle Charging Station Business की शुरुआत करते हैं तो आपको जल्दी ग्राहक मिल सकते हैं।
3. स्थिर और भरोसेमंद आय
यह एक ऐसा बिज़नेस है जिसमें रोजाना ग्राहक मिलते हैं। क्योंकि वाहन को बार-बार चार्ज करना पड़ता है, इसलिए चार्जिंग डिमांड लगातार बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें – UPI New Rules February 2026: अब दिन में कितनी बार चेक कर सकते हैं बैंक बैलेंस? जाने UPI के नये नियम
इसे भी पढ़ें – भारत में 2026 की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 20 कारें
EV Charging Station के प्रकार
इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आपको यह समझना बहुत जरूरी है कि EV Charging Station मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं। हर चार्जर की लागत और उपयोग अलग-अलग हैं।

1. AC Charger (Slow Charging)
AC Charger को नार्मल भाषा में स्लो चार्जर भी कहा जाता है। यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला चार्जर हैं और इसको लगाने में सबसे कम लागत लगती हैं।
इसकी खास बातें :-
- इसे लगवाने में कम खर्च आता है।
- इसे छोटे शहरों, कॉलोनी, सोसायटी और मार्केट एरिया में आसानी से लगाया जा सकता है।
- यह चार्जर इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक, ई-रिक्शा और छोटे वाहनों के लिए पर्याप्त है।
- इसमें बिजली की खपत सामान्य रहती है।
चार्जिंग समय :- AC चार्जर से वाहन को फुल चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है। आमतौर पर वाहन को फुल चार्ज होने में 3 से 6 घंटे तक लग सकते हैं।
किसके लिए सही है?
अगर आप कम निवेश में EV Charging Station Business शुरू करना चाहते हैं या आपके इलाके में EV के दोपहिया और तीनपहिया वाहन ज्यादा हैं, तो आपके लिए AC Charger एक अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं।
2. DC Fast Charger
DC Fast Charger को फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी कहते है। यह चार्जर EV के बड़े वाहनों और कारों के लिए ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसमें EV वाहन बहुत जल्दी चार्ज होता हैं
इसकी खास बातें :-
- इसकी लागत AC Charger से ज्यादा होती है।
- यह कम समय में गाड़ी को तेजी से चार्ज कर सकता है।
- ये चार्जर हाईवे, पेट्रोल पंप, मॉल और बड़े शहरों के लिए सही है।
- कार मालिक अक्सर फास्ट चार्जिंग की सुविधा ज्यादा पसंद करते हैं।
चार्जिंग समय :- DC Charger से EV वाहन 30 मिनट से 1 घंटे के अंदर गाड़ी को काफी हद तक फुल चार्ज कर सकते हैं। इसलिए जल्दी में रहने वाले ग्राहकों के लिए यह अच्छा विकल्प है।
किसके लिए सही है?
अगर आप चार्जिंग स्टेशन ज्यादा ट्रैफिक एरिया या हाईवे पर खोलना चाहते है तो DC Fast Charger आपको ज्यादा कमाई करके दे सकता है। हालांकि इसको लगवाने में शुरुआती निवेश ज्यादा होता है, लेकिन इससे प्रति वाहन आपकी कमाई भी ज्यादा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें – 2026 में गांव में छोटा बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकारी लोन कैसे लें?
EV Charging Station Business कैसे शुरू करें?
1. सही लोकेशन चुनें
EV Charging Station Business में सफलता का सबसे बड़ा आधार आपकी सही लोकेशन होती है। कई लोग मशीन और निवेश पर ज्यादा ध्यान देते हैं

लेकिन अगर आपके पास सही जगह नहीं है तो ग्राहक आपकी चार्जिंग की लोकेशन तक पहुँच ही नहीं पायेगें। इसलिए शुरुआत करने से पहले आपको इलाके की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करनी चाहिए है। उसके बाद ही कोई निर्णय लें
चार्जिंग स्टेशन के लिए सही जगह
- हाईवे के पास (सबसे बेस्ट हैं)
- पेट्रोल पंप के पास
- मॉल या मार्केट एरिया
- रिहायशी सोसायटी
- ऑफिस कॉम्प्लेक्स
लोकेशन चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
बिजली की उपलब्धता :- इस बाद का ध्यान रखें की जिस इलाके में आप चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहते है वहां पर्याप्त पावर सप्लाई होनी चाहिए।
पार्किंग की जगह :- जहाँ पर आप चार्जिंग स्टेशन खोलना चाहते हैं वहां पर आपके पास वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए ।
सुरक्षा :- क्षेत्र सुरक्षित होना चाहिए, ताकि ग्राहक निश्चिंत होकर गाड़ी चार्ज कर सकें।
दिखाई देना :- मुख्य सड़क के पास या ऐसी जगह हो जहां से आपका बोर्ड साफ नजर आए।
याद रखें, जहां गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा होगी और EV यूजर ज्यादा होंगे तो वहां कमाई की संभावना भी ज्यादा होगी। सही लोकेशन का चुनना ही EV Charging Station Business India 2026 में आपको सफल बना सकता हैं ।
2. बिजली कनेक्शन और लोड
EV Charging Station Business स्टार्ट करने से पहले सबसे जरुरी चीज हैं सही बिजली कनेक्शन और पर्याप्त लोड की व्यवस्था होना। क्योंकि यह पूरा बिज़नेस ही बिजली पर निर्भर करता है, इसलिए इस चीज़ में लापरवाही ना करें
इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के स्थानीय बिजली विभाग में आवेदन करना होगा। वहां से निरीक्षण होने के बाद आपको आवश्यक हाई लोड कमर्शियल बिजली कनेक्शन मिल जायेगा।
बिजली कनेक्शन का लोड कितना होना चाहिए?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार का चार्जर लगा रहे हैं।
- अगर आप AC Charger (Slow Charging) लगा रहे हैं, तो आप कम लोड में भी अपना काम चल सकता है।
- लेकिन अगर आप DC Fast Charger लगाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको ज्यादा पावर सप्लाई की जरूरत पड़ेगी।
ध्यान रखें की Fast Charger कम समय में ज्यादा बिजली खींचता है उसके लिए आपको मजबूत ट्रांसफॉर्मर और पर्याप्त लोड की जरुरत होगी।
3. लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन
भारत में EV Charging Station Business शुरू करना पहले से आसान हो चूका हैं। इस बिज़नेस में अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी तरह के खास लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती हैं।
अगर आप इस बिज़नेस के शुरुआत से ही नियमों का पालन करेंगे तो भविष्य में आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नगर निगम से अनुमति
सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के नगर निगम या स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। अगर आप दुकान, खाली प्लॉट या किसी कमर्शियल जगह पर चार्जिंग स्टेशन लगा रहे हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि वहां आपको बिज़नेस करने की अनुमति हो ।
बिजली विभाग से कनेक्शन
चार्जिंग स्टेशन का बिज़नेस पूरी तरह बिजली पर निर्भर होता है। इसके लिए सामान्य घरेलू कनेक्शन आपको अपने बिज़नेस के लिए पर्याप्त नहीं होगा। इसलिए आपको कमर्शियल या हाई लोड बिजली कनेक्शन लेना होगा।
कमर्शियल कनेक्शन के लिए आपको अपने क्षेत्र के बिजली विभाग में आवेदन करना होगा! बिजली विभाग आपके बिज़नेस लोकेशन का निरीक्षण कर यह तय करेगा कि आपको कितना लोड दिया जा सकता है।
सुरक्षा व सेफ्टी का पालन करें
यह आपके बिज़नेस के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- उचित वायरिंग और अर्थिंग का होना
- फायर सेफ्टी उपकरण
- सर्किट ब्रेकर और सेफ्टी सिस्टम
- खुले तारों से बचाव
कई बार स्थानीय प्रशासन या फायर विभाग सुरक्षा जांच कर सकता है। इसलिए आपको शुरुआत में ही सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है।
जीएसटी रजिस्ट्रेशन (अगर आवश्यक हो)
अगर आपका सालाना टर्नओवर निर्धारित सीमा से अधिक हो जाता है तो आपको GST Registration कराना जरूरी होगा। GST नंबर होने पर आप कानूनी रूप से बिल जारी कर सकते हैं।
इसके अलावा, अगर आप किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करते हैं तो आपको GST की जरुरत पड़ेगी।
EV Charging Station में कितना निवेश लगेगा?
यह पूरी तरह से आपके बिजनेस मॉडल, लोकेशन और लगाए जाने वाले चार्जर के प्रकार पर निर्भर करता है। शुरुआत में आप छोटे स्तर पर बिज़नेस करना चाहते है या फिर बड़े स्तर पर
EV Charging Station: 2026 में कौन सा मॉडल आपके लिए बेस्ट है?
| Business Level | Charger Type | Estimated Cost | Best Location |
|---|---|---|---|
| छोटे स्तर के लिए | 3.3 kW – 7.5 kW (AC Slow Chargers) | ₹2 लाख – ₹5 लाख | हाउसिंग सोसाइटी, मॉल की पार्किंग, या छोटी दुकान |
| मध्यम स्तर के लिए | 15 kW – 30 kW (AC & DC Chargers) | ₹10 लाख – ₹20 लाख | कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, अस्पताल, या बड़े बाजार |
| बड़े स्तर पर (Highway Model) | 50 kW – 120 kW (Ultra-Fast DC Chargers) | ₹30 लाख – ₹60 लाख+ | नेशनल हाईवे (NH), ढाबे, या एक्सप्रेसवे के किनारे |
Note : – अगर आप हाईवे मॉडल का चुनाव करते हैं तो आपको सरकार की तरफ से सब्सिडी 50% तक मिल सकती है।
इनके अलावा आपको जगह का किराया, इंस्टॉलेशन, बिजली कनेक्शन और नियमित मेंटेनेंस का खर्च भी जोड़ना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें – घर बैठे Online Reselling Business कैसे शुरू करें?2026 में महिलाओं के लिए खास मौका
EV Charging Station Business के लिए Subsidy कैसे लें?
अगर आप EV Charging Station Business शुरू करना चाहते हैं, तो भारत सरकार की सब्सिडी योजनाओं का लाभ लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। केंद्र और कई राज्य सरकारें इलेक्ट्रिक वाहन और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बिज़नेस को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दे रही हैं।

सबसे पहले अपने राज्य की Electric Vehicles Policy की जानकारी लें। हर राज्य में EV सब्सिडी के नियम अलग-अलग हैं। इसके लिए आप ऊर्जा विभाग या उद्योग विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट देख सकते हैं।
इसके बाद आप अपने प्रोजेक्ट की पूरी योजना तैयार करें, जिसमें चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन, लगभग कितना खर्च आएगा और बिजली लोड की जानकारी भी शामिल करें।
कई योजनाओं में आप सब्सिडी के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी कर सकते हो। जरूरी दस्तावेज जैसेकि आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीन से जुड़े कागज़ और बिजली कनेक्शन की स्वीकृति आपको जमा करनी होती है।
आपका आवेदन स्वीकार होने के बाद तय नियमों के अनुसार आपको आर्थिक सहायता या लागत में छूट मिल सकती है।
EV Charging Station से कमाई कैसे होती है?
इस बिज़नेस में आपकी कमाई का मुख्य तरीका है प्रति यूनिट बिजली के हिसाब से चार्ज लेना। EV वाहन को चार्ज करते समय जितनी यूनिट बिजली लगती हैं उसी के हिसाब से चार्ज लिया जाता हैं
उदाहरण के तौर पर: –
अगर आप हर EV वाहन से ₹18-₹25 प्रति यूनिट चार्ज लेते हैं और आपकी लागत ₹7-₹9 प्रति यूनिट है, तो बाकी की राशि आपका ग्रॉस मार्जिन हो सकती है।
अगर आप रोज 20-30 गाड़ियां भी चार्ज कर देते हो तो महीने में आपकी अच्छी आमदनी हो सकती है।
अतिरिक्त कमाई के तरीके
- पार्किंग शुल्क से भी आप अतिरिक्त कमाई कर सकते हो
- छोटी कैफे या वेंडिंग मशीन
- विज्ञापन का बोर्ड लगाकर भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हो
किन बातों का ध्यान रखें?
मशीन की गुणवत्ता – इस बिज़नेस में सस्ता उपकरण लेने से उसमे बार-बार खराबी आ सकती है। इसलिए आपको अच्छी कंपनी का चार्जर लेना चाहिए। ताकि ग्राहक को किसी तरह की परेशानी न हो
मेंटेनेंस – ग्राहक को अच्छी सर्विस देने के लिए मशीनों की नियमित सर्विस करवाते रहें। अगर ग्राहक के सामने चार्जिंग की मशीन बंद रहेगी तो आपके ग्राहक दूसरे स्टेशन पर चले जाएंगे।
सुरक्षा – इलेक्ट्रिकल सुरक्षा और फायर सेफ्टी का खास ध्यान रखें इससे आपके ग्राहक को भरोसा होगा की वे एक सुरक्षित स्टेशन पर अपना वाहन चार्ज कर रहे हैं।
डिजिटल भुगतान – अपने ग्राहक को UPI, कार्ड और ऐप पेमेंट की सुविधा दें। ताकि ग्राहक भुगतान करने में किसी भी तरह परेशानी ना हो
इसे भी पढ़ें – 2026 में भारत में 1 लाख रुपये में कौन सा बिज़नेस शुरू करें? बेस्ट आइडिया
EV Charging Station Business में चुनौतियाँ
हर व्यवसाय की तरह EV Charging Station बिज़नेस में भी कुछ चुनौतियाँ हैं:
- इस बिज़नेस को शुरू करने में ज्यादा निवेश हो सकता है
- बिजली लोड की समस्या भी हो सकती हैं
- शुरुआती महीनों में कम ग्राहक आयेंगें
- मशीनों में तकनीकी खराबी आ सकती है
अगर आप इस बिज़नेस को सही तरह से मैनेज करते हैं और सही जानकारी और योजना के साथ आप इन सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर सकते हैं।
2026 में EV Charging Business का भविष्य
भारत सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढे और लोग पेट्रोल-डीजल वाहनों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल ज्यादा करें। भारत सरकार और राज्य सरकारें अपनी बसों और कई सरकारी वाहनों को धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कर रही हैं।
भारत में जैसे-जैसे EV वाहन बढ़ेंगे वैसे-वैसे EV Charging Station Business India में ओर ज्यादा मजबूत होगा। ग्रामीण इलाकों में भी ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर तेजी से बढ़ रहे हैं।
इससे आप अंदाजा लगा सकते हो की EV Charging Station Business भविष्य में कितना फायदेमंद हैं।
निष्कर्ष
भारत में EV Charging Station Business 2026 एक उभरता व्यवसाय हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती बिक्री, सरकारी समर्थन और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम इस बिज़नेस को ओर ज्यादा फायदेमंद बना रहा हैं।
इस बिज़नेस में आप सही योजना, सही लोकेशन और अच्छी सेवा के साथ आप इस क्षेत्र में अपना और अपने परिवार भविष्य बना सकते हैं।
इस बात का भी ध्यान रखें कि यह सिर्फ आपकी कमाई का साधन ही नहीं हैं बल्कि हमारे पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है।











Leave a Reply