Advertisement

UPI New Rules February 2026: अब दिन में कितनी बार चेक कर सकते हैं बैंक बैलेंस? जाने UPI के नये नियम

upi new rules february 2026 kya hai

फरवरी 2026 में UPI (Unified Payments Interface) को लेकर कई बड़े बदलाव और अपडेट किये गए हैं। ये बदलाव खासतौर पर UPI New Rules February 2026 के तहत लागू किए गए हैं। डिजिटल पेमेंट आज के समय में आम लोगों के लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है।

आज के समय में लोग सब्ज़ी खरीदने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग, स्कूल फीस, अस्पताल का बिल और बिज़नेस टैक्स पेमेंट के लिए लोग UPI पर पूरी तरह से निर्भर हैं।

ऐसे में UPI Balance Check Limit 2026 सहित अन्य नियमों में बदलाव सीधे आपकी जेब, आपकी सुविधा और आपकी सुरक्षा पर असर डालते हैं।

इस लेख में हम आपको फरवरी 2026 में हुए कुछ प्रमुख बदलावों और अपडेट को आसान भाषा में विस्तार से समझाएंगे, ताकि आप बिना किसी भ्रम के जान सकें कि क्या बदलाव किये गए हैं और आपको क्या सावधानी रखनी चाहिए।

UPI क्या है और क्यों अहम है?

UPI भारत का रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है, जिसे National Payments Corporation of India (NPCI) संचालित करता है। इसकी मदद से आप मोबाइल ऐप के जरिए किसी को भी तुरंत पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।

आज भारत में UPI पेमेंट का इस्तेमाल करोड़ों लोग कर रहें हैं और हर महीने अरबों पेमेंट की ट्रांजैक्शन हो रही हैं। यही वजह है कि सिस्टम पर लोड बढ़ने, धोखाधड़ी को रोकने और बड़े भुगतान को सही से करने के लिए NPCI समय-समय पर अपने नियम को अपडेट करते हैं।

Daily Balance Check Limit: अब अनलिमिटेड नहीं

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला बदलाव है बैलेंस चेक करने की लिमिट।

अब एक यूजर किसी एक UPI ऐप से दिन में अधिकतम 50 बार ही अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकता है। पहले इस पर कोई तय सीमा नहीं थी, इसलिए कई लोग हर छोटे ट्रांजैक्शन से पहले या बाद में बार-बार अपना बैलेंस चेक करते थे।

upi balance check limit kitni hai 2026

खासकर छोटे दुकानदार, ऑनलाइन पेमेंट लेने वाले व्यापारी और रोज़ाना कई ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स दिन में दर्जनों बार अपना बैलेंस देखते थे।

इससे बैंकिंग सर्वर पर लोड बढ़ता था। क्योंकि जब लाखों लोग एक साथ अपना बैलेंस चेक करते हैं तो इससे सर्वर पर लोड बढ़ जाता है, जिससे पेमेंट प्रोसेसिंग की गति स्लो हो जाती थी और कभी-कभी ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या भी आती थी। इसी वजह से बैलेंस चेक करने की सीमा तय की गई है।

अपडेट की मुख्य बातें :-

  • एक दिन में 50 बार बैलेंस चेक करने की लिमिट
  • सर्वर पर लोड कम करने के लिए यह नियम लागू किया है
  • ट्रांजैक्शन फेल की समस्या कम करने के लिए
  • सिस्टम की स्पीड और हर ट्रांजैक्शन को सफल हो

इस नए नियम का मकसद सिस्टम को ज्यादा स्थिर और तेज बनाना है, ताकि पेमेंट करते समय यूजर को दिक्कत कम आए। आम लोगों के लिए दिन में 50 बार अपना बैलेंस चेक करने की लिमिट काफी है,

क्योंकि आमतौर पर इतनी बार अपना बैलेंस चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि सभी यूजर्स को UPI पेमेंट करते समय किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

इसे भी पढ़ें – भारत में EV Charging Station Business 2026: लागत, कमाई और सब्सिडी पूरी जानकारी हिंदी में

PF (Provident Fund) की निकासी UPI से

यह फरवरी 2026 की सबसे बड़ी और राहत देने वाली खबरों में से एक मानी जा रही है। नौकरीपेशा करने वाले लोगों के लिए PF उनकी मेहनत की कमाई और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा होता है। इस बदलाव से PF निकलना आसान और तेज हो जायेगा।

क्या अपडेट है?

Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने संकेत दिए हैं कि मार्च 2026 तक UPI के जरिए अपना PF निकालने की सुविधा शुरू की जा सकती है। अगर यह सुविधा पूरी तरह लागू हो जाती है तो PF निकलने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

इससे क्या बदलाव आएगा?

  • पहले PF निकालने में कई दिन या हफ्ते लग जाते थे
  • इस बदलाव से PF निकलने प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है
  • PF का पैसा सीधे और जल्दी आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगा
  • इससे कागजी कार्यवाही कम हो सकती है

इस अपडेट के बाद कर्मचारियों को अपने PF के पैसे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और जरूरत के समय कर्मचारी को पैसा जल्दी मिल सकेगा।

इससे किसे फायदा होगा?

  • नौकरीपेशा के कर्मचारी को
  • प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोग
  • इमरजेंसी में पैसों की जरूरत वाले परिवार

इससे डिजिटल भुगतान व्यवस्था ओर ज्यादा मजबूत होगी और कर्मचारियों को PF का पैसा निकलने में सुविधा मिलेगी।

Daily Transaction Limits: किसके लिए कितनी लिमिट?

National Payments Corporation of India (NPCI) ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए डेली ट्रांजैक्शन लिमिट को और स्पष्ट कर दिया है। पहले कई यूजर्स को यह पता नहीं था की वो एक दिन में UPI से कितनी राशि भेज सकते हैं इसको देखते हुए NPCI ने अलग-अलग केटेगरी के लिए इस सीमा को तय किया हैं।

UPI Transaction Limit per day 2026

NPCI ने यह बदलाव इस लिए किया है क्योंकि UPI का उपयोग अब सिर्फ छोटे ट्रांजैक्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि टैक्स भुगतान, अस्पताल बिल, स्कूल-कॉलेज फीस और निवेश जैसे बड़े लेनदेन में भी होने लगा है।

अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिमिट तय करने से ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या कम होगी और यूजर्स को पहले से पता रहेगा कि वे कितनी रकम तक का भुगतान कर सकते हैं।

NPCI ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए डेली ट्रांसक्शन की लिमिट को और स्पष्ट किया है।

सामान्य P2P (Normal) ट्रांजैक्शन लिमिट

  • सामन्य लेनदेन (किसी सामन्य व्यक्ति को पैसे भेजना और प्राप्त करना )
  • रोजमर्रा के काम
  • दूकान पर लेनदेन

अधिकतम ₹1 लाख प्रति दिन

विशेष कैटेगरी

  • टैक्स पेमेंट
  • अस्पताल
  • शैक्षणिक संस्थान

इनके लिए लिमिट ₹5 लाख तक की गई है।

बड़ा अपडेट

  • शेयर मार्किट
  • इन्वेस्टमेंट
  • बिज़नेस ट्रांजैक्शन

IPO और Capital Markets जैसी विशेष श्रेणियों के लिए लिमिट को ₹10 लाख तक बढ़ाया गया हैं ।

इस अपडेट का फायदा?

  • इससे बड़े लेनदेन में सुविधा मिलेगी
  • बिज़नेस करने वाले और निवेशकों को राहत
  • डिजिटल भुगतान का दायरा बढ़ेगा

इसे भी पढ़ें – छोटे बिज़नेस के लिए GST कब और क्यों लेना जरूरी होता है, GST नंबर के फायदे

सुरक्षा और Two-Factor Authentication (2FA) सख्त

NPCI ने डिजिटल फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा नियमों को ओर ज्यादा मजबूत किया है। पिछले कुछ समय में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल और OTP शेयर कराने जैसे मामलों में तेजी आई है।

कई लोग अनजाने में अपनी निजी जानकारी किसी अनजान से साझा कर देते हैं जिससे उनके बैंक खाते से पैसे निकल जाते हैं। इन्हीं जोखिमों को कम करने के लिए अब (Two-Factor Authentication) अतिरिक्त सुरक्षा नियम लागू किए जा रहे हैं। जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके

सुरक्षा अपडेट:

  • बड़े ट्रांजैक्शन में अतिरिक्त OTP
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट/फेस आईडी)
  • मल्टी-लेयर ऑथेंटिकेशन
  • संदिग्ध गतिविधि पर अतिरिक्त जांच

क्यों जरूरी था यह अपडेट?

  • ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं
  • फिशिंग और स्कैम कॉल्स से बचाव होगा
  • बड़ी रकम की सुरक्षा के लिए

आम यूजर को क्या करना चाहिए?

  • अपना UPI PIN किसी से भी शेयर न करें
  • संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें
  • मोबाइल में बायोमेट्रिक लॉक जरूर रखें

इससे ट्रांजैक्शन करते समय सिर्फ UPI PIN पर निर्भरता कम की जाएगी। इससे धोखाधड़ी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपना PIN किसी के साथ साझा न करें

UPI ATM Cash Withdrawal पर चार्ज (बैंक आधारित)

आज के समय में डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अब कुछ बैंकों ने UPI के जरिए ATM से नकद निकलने पर शुल्क लगाने की घोषणा की है। पहले UPI का इस्तेमाल सिर्फ मुख्य रूप से ऑनलाइन पेमेंट या अकाउंट-टू-अकाउंट ट्रांसफर के लिए जाता था

upi atm cash withdrawal charges 2026

लेकिन अब UPI ATM सुविधा के जरिए यूजर ATM मशीन सीधा निकल सकते थे। इसी सुविधा के बढ़ते उपयोग को देखते हुए अब बैंक इस पर शुल्क लागू कर रहे हैं।

क्या हुआ हैं बदला?

  • मासिक फ्री लिमिट के बाद ट्रांजैक्शन पर चार्ज लग सकता है
  • ट्रांजैक्शन पर लगभग ₹20–₹25 प्रति ट्रांजैक्शन + टैक्स
  • अलग-अलग बैंकों में नियम और शर्तें अलग हो सकती हैं
  • फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है

पहले क्या था?

पहले UPI के इस्तेमाल से ATM से नकद निकालने पर बैंक अलग से कोई शुल्क नहीं लेता था
कई यूजर्स इसे पूरी तरह मुफ्त सुविधा मानते थे

किसे असर पड़ेगा?

  • जो लोग UPI ATM से बार-बार कैश निकालते हैं
  • छोटे व्यापारी जो नियमित नकद निकासी करते हैं
  • ऐसे यूजर जो बैंक की फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं

जो लोग बार-बार UPI से कैश निकालते थे अब उन्हें थोड़ा Extra खर्च देना पड़ सकता है। इसलिए अपने बैंक की फ्री लिमिट और नियम पहले से जान लेना अच्छा रहेगा, ताकि आपको बेवजह चार्ज न देना पड़े।

Auto-Pay और सब्सक्रिप्शन नियम सख्त

फरवरी 2026 के अपडेट में मंथली सब्सक्रिप्शन और ऑटो-पे भुगतान को लेकर भी नियम सख्त किए गए हैं। आज के समय में कई लोग OTT प्लेटफॉर्म, मोबाइल बिल, बिजली बिल, EMI, SIP और अन्य सेवाओं के लिए ऑटो-पे (Auto-Pay) सेट कर देते हैं।

ऑटो-पे सेट करने के बाद कई बार ऐसा होता है कि यूजर को पैसे कटने की जानकारी बाद में मिलती है या यूजर को ये याद ही नहीं रहता कि कौन-सी सर्विस एक्टिव है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अब बैंकों और UPI सिस्टम में कुछ नए बदलाव किए गए हैं।

कौन से बदलाव हुए हैं : –

  • यूजर को भुगतान से पहले नोटिफिकेशन भेजा जाएगा
  • पेमेंट ऑफ-पीक टाइमिंग में प्रोसेसिंग की जा सकती है
  • यूजर को भुगतान रद्द करने या रोकने का विकल्प मिलेगा
  • अतिरिक्त सुरक्षा जांच लागू की जा सकती है

यूजर को इन बदलावों से अनजाने में पैसे कटने की समस्या कम होगी। OTT Platform, EMI, SIP जैसे नियमित भुगतान करने वालों को पहले से नोटिफिकेशन मिलेगी, जिससे यूजर समय पर निर्णय ले सकें। यह अपडेट इस लिए किया गया हैं कि जिससे यूजर्स को अपने पैसों के बारे में पूरी जानकारी हो।

इसे भी पढ़ें – घर बैठे Online Reselling Business कैसे शुरू करें?2026 में महिलाओं के लिए खास मौका

SIM Binding नियम सख्त

आपका UPI अकाउंट सीधे आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा होता है। जब आप किसी UPI ऐप को एक्टिव करते हैं, तो वह आपके बैंक खाते को उसी नंबर से लिंक करता है जो आपके बैंक में रजिस्टर होता है।

इसी वजह से मोबाइल SIM की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। फरवरी 2026 के अपडेट में इसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए SIM Binding से जुड़े नियमों को ओर भी सख्त कर दिया हैं, ताकि गलत या फर्जी तरीके से UPI का इस्तेमाल न किया जा सके।

नया नियम क्या हैं :

  • यूजर के पास सक्रिय (Active) SIM होना जरूरी
  • यूजर के बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए
  • SIM बंद होने पर यूजर की UPI सेवा बंद हो सकती है
  • नंबर बदलने पर तुरंत बैंक और ऐप में अपडेट करना जरूरी

क्यों किया गया बदलाव?

  • फर्जी अकाउंट और धोखाधड़ी रोकने के लिए
  • अनधिकृत एक्सेस से बचाने के लिए
  • सुरक्षा स्तर मजबूत करने के लिए

अगर आपका मोबाइल नंबर बंद है या आपने अपनी SIM बदल ली है और बैंक में अपडेट नहीं किया हैं तो आपका UPI काम नहीं करेगा। इसलिए आपको अपना नंबर हमेशा अपडेट और चालू रखना होगा, ताकि पेमेंट में कोई रुकावट न आए।

UPI One World और विदेशी उपयोग

अब UPI को केवल भारत तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। इसे दूसरे देशों तक पहुंचाने के लिए NPCI इसके लिए UPI One World जैसी योजना पर काम हो रहा है, ताकि भारत में आने वाले विदेशी लोग भी UPI का इस्तेमाल आसानी से कर सकें।

क्या हैं यह योजना :-

  • भारत में विदेशी नागरिकों को UPI इस्तेमाल की सुविधा
  • विदेशी नागरिकों की KYC प्रक्रिया आसान
  • स्थानीय दुकानों और सेवाओं के लिए सीधा डिजिटल भुगतान
  • अस्थायी UPI वॉलेट या लिंक्ड अकाउंट की सुविधा

इसका असर क्या होगा ?

  • इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा
  • अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में भी आसान होंगे
  • विदेशी यात्रियों को भुगतान में सुविधा मिलेगी
  • भारत की डिजिटल पहचान ओर मजबूत होगी

यह कदम भारत को डिजिटल पेमेंट के मामले में दुनिया के सामने और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। इससे भारत का डिजिटल पेमेंट पूरी दुनिया में विस्तार कर सके

आम लोगों को क्या करना चाहिए?

NPCI के UPI के नए नियमों को देखते हुए आम यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी हैं। सही जानकारी और थोड़ी सतर्कता से आप अपने लेनदेन को सुरक्षित और आसान बना सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें:

  • बार-बार अपना बैलेंस चेक करने की आदत कम करें
  • अपना मोबाइल नंबर बैंक में अपडेट और चालू रखें
  • फोन में बायोमेट्रिक लॉक (फिंगरप्रिंट/फेस लॉक) ऑन रखें
  • बड़े ट्रांजैक्शन करते समय पूरी जानकारी जांच लें
  • अपने बैंक की फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट जान लें

अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो बेवजह लगने वाले चार्ज, ऑनलाइन ठगी और पेमेंट से जुड़ी दिक्कतों से आसानी से बच सकते हैं।

क्या ये बदलाव आपकी जेब पर असर डालेंगे?

फरवरी 2026 में लागू हुए नए UPI नियमों का असर हर यूजर पर एक जैसा नहीं होगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप UPI का उपयोग किस तरह से करते हैं।

  • अगर आप सामान्य यूजर हैं और अगर आप छोटे-मोटे ट्रांजैक्शन (जैसे ₹1000-₹5000 तक) करते हैं, तो इन नए नियमों से आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
  • अगर आप ATM से UPI के जरिए बार-बार कैश निकालते हैं, तो फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैंक को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।
  • अगर आप निवेश करते हैं, बिजनेस या बड़े भुगतान करते हैं, तो नए नियमों के बाद ट्रांजैक्शन पर लिमिट तय हो चुकी हैं।

कुल मिलाकर, UPI का सामान्य उपयोग करने वालों के लिए ये बदलाव ज्यादा बोझ नहीं डालेंगे, बल्कि ये बदलाव सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए किए गए हैं।

निष्कर्ष

फरवरी 2026 में हुए UPI नियमों में बदलाव का मकसद डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और ज्यादा सुरक्षित, तेज और व्यवस्थित बनाना है। इन बदलावों से न सिर्फ लेनदेन आसान होगा, बल्कि धोखाधड़ी और तकनीकी दिक्कतें भी कम होंगी। हर UPI यूजर को इन नियमों की जानकारी होनी चाहिए।

फरवरी 2026 में हुए UPI नियमों के मुख्य बदलाव :-

  • बैलेंस चेक करने की लिमिट – 1 ऐप से 50 बार प्रति दिन
  • PF की निकासी – अब UPI के ज़रिए PF निकलना संभव होगा
  • ट्रांजैक्शन लिमिट – अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय
  • सुरक्षा – 2FA और बायोमेट्रिक से सुरक्षा सख्त होगी
  • ऑटो-पे – पहले से यूजर को नोटिफिकेशन देना

अब UPI पेमेंट सिस्टम सिर्फ पेमेंट करने का माध्यम रहा हैं बल्कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ताकत बन चुका है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *