Advertisement

छोटे बिज़नेस के लिए GST कब और क्यों लेना जरूरी होता है, GST नंबर के फायदे

small business ko gst kab lena chahiye

जब कोई इंसान छोटा बिजनेस शुरू करता है, तो शुरुआत में उसका पूरा ध्यान अपने बिज़नेस को चलाने, ग्राहक बनाने और थोड़ा-थोड़ा कर पैसा कमाने पर रहता है। ऐसे में GST जैसे शब्द सुनते ही ज़्यादातर लोग घबरा जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि GST सिर्फ बड़ी कंपनियों या फैक्ट्री वालों के लिए होता है, लेकिन हकीकत ये है कि कई हालात ऐसे होते हैं जहाँ Small Business होते हुए भी GST लेना ज़रूरी हो जाता है।

इस आर्टिकल में मैं आपको बिल्कुल आसान भाषा में समझाता हूँ कि GST कब ज़रूरी पड़ता है, क्यों लेना पड़ता है और अगर न लिया जाए तो बिज़नेस करने में क्या-क्या दिक्कत आ सकती है।

GST क्या है – आसान शब्दों में

GST यानी Goods and Services Tax।
मतलब जब आप कोई सामान बेचते हैं या कोई सर्विस देते हैं, तो सरकार उस पर टैक्स लेती है। पहले अलग-अलग टैक्स हुआ करते थे, लेकिन अब सबको मिलाकर GST बना दिया गया है। सीधी बात यह है कि:

जब आप किसी व्यक्ति को कोई सामान बेचते हो या किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की सर्विस देते हो! उस पर सरकार को दिया जाने वाला टैक्स को GST कहा जाता है

Small Business को GST कब लेना पड़ता है?

GST हर छोटे बिजनेस के लिए ज़रूरी नहीं है, लेकिन कुछ हालात ऐसे हैं जहाँ GST लेना आपकी मजबूरी बन जाता है।

जब सालाना टर्नओवर तय लिमिट से ज्यादा हो जाए

1. सबसे पहला और सबसे बड़ा नियम टर्नओवर का है।
अगर आपका बिजनेस छोटा है लेकिन धीरे-धीरे अच्छा चलने लगता है और साल भर में कमाई तय सीमा से ऊपर चली जाती है, तो GST लेना ज़रूरी हो जाता है।

अगर आप सामान बेचते हैं और आपका सालाना टर्नओवर 40 लाख रुपये से ऊपर चला जाता है, तो GST लेना पड़ेगा।

लेकिन अगर आप किसी व्यक्ति को सर्विस देते हैं, जैसे – डिजाइनिंग, रिपेयरिंग, कंसल्टिंग, तो 20 लाख रुपये से ऊपर टर्नओवर जाते ही आपको GST लेना जरूरी हो जाता है।

बहुत से लोग यहीं गलती करते हैं कि उन्हें लगता है कि अभी तो मेरा बिज़नेस छोटा है, इसलिए मुझे GST की क्या जरूरत नहीं है। लेकिन जब अचानक टर्नओवर बढ़ जाता है जिससे Income Tax से नोटिस आने कि सम्भावना बढ़ जाती हैं , तब आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

2. जब आप एक राज्य से दूसरे राज्य में काम करते हैं

अगर आपका बिजनेस सिर्फ अपने शहर या जिले तक सीमित है, तो बात अलग है। लेकिन जैसे ही आप किसी दूसरे राज्य में सामान भेजते हैं या सर्विस देते हैं, तो आपको GST लेना जरूरी हो जाता है।

मान लीजिए आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आपने दिल्ली या बिहार के ग्राहक को अपना सामान भेज दिया। चाहे आपका टर्नओवर बहुत कम हो, फिर भी आपको GST लेना पड़ेगा।

सरकार इस नियम को इसलिए सख्ती से लागू करती है ताकि राज्य से बाहर होने वाले लेन-देन पर सही टैक्स वसूला जा सके। कई छोटे व्यापारी अनजाने में ये गलती कर बैठते हैं। जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं

3. Online Business या E-commerce करने पर

अगर आप Amazon, Flipkart, Meesho, Jiomart जैसे किसी भी online platform पर अपना सामान बेचते हैं, तो आपको GST लेना जरूरी होता है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि:

आपका बिजनेस छोटा है

आपके पास कम ऑर्डर आते हैं

या आप घर से काम कर रहे हैं

Online प्लेटफॉर्म बिना GST के किसी भी seller को allow ही नहीं करता। वजह साफ है कि Online Sales को track करना आसान होता है और सरकार टैक्स में कोई ढील नहीं देती।

इसलिए online business करने वालों के लिए GST लेना लगभग Compulsory हो चुका है।

4. जब आप Agent, Broker या Commission पर काम करते हैं

अगर आप किसी कंपनी के लिए एजेंट का काम करते हैं, या किसी कंपनी के लिए काम करते है और commission लेते हैं या किसी के सामान की बिक्री करवाते हैं, तो आपको GST की जरूरत पड़ती है।

भले ही आपकी कमाई ज्यादा न हो, क्योंकि आप दूसरों के लिए काम कर रहे हैं और commission कमा रहे हैं, इसलिए आप पर Goods and Services Tax नियम लागू हो जाते हैं।

बहुत से लोग property dealer, insurance agent या marketing agent का काम करते है और कमीशन कमाते हैं और उन्हें लगता है कि वे तो छोटा या कम काम रहे हैं। लेकिन इसके लिए भी आपको GST लेना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें – 2026 में गांव में छोटा बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकारी लोन कैसे लें?
इसे भी पढ़ें – 2026 में घर बैठे Online Reselling Business कैसे शुरू करें? महिलाओं के लिए खास मौका

5. जब आप Input Tax Credit का फायदा लेना चाहते हैं

Input Tax Credit मतलब है कि –
आपने जो GST सामान खरीदते समय दिया है, वही GST आप आगे बेचते समय अपने टैक्स से घटा सकते हैं।

यह फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलता है जिनके पास GST का नंबर होता है। अगर आप GST नहीं लेते, तो खरीदी पर दिया गया GST आपका खर्च बन जाता है। जो आपके सामान बेचने के मूल्य में जुड़ जाता है

जो बिजनेस आगे बढ़ने की सोचता है, वह अक्सर ITC का फायदा लेने के लिए GST लेता है।

Small Business को GST क्यों लेना पड़ता है?

अब सवाल आता है कि सरकार GST पर इतना ज़ोर क्यों देती है।

  • टैक्स सिस्टम को साफ रखने के लिए
  • GST से सरकार को पता चलता है कि कौन कितना कमा रहा है। इससे टैक्स चोरी कम होती है और सिस्टम साफ रहता है।
  • जब हर बिजनेस बिल देता है और बिज़नेस का रिकॉर्ड रहता है, तो देश की economy भी मजबूत होती है।
  • बड़े ग्राहकों के साथ काम करने के लिए
  • आज के समय में बड़ी कंपनियाँ और सरकारी विभाग उन्हीं से काम करते हैं जिनके पास Goods and Services Tax नंबर होता है।

अगर आपके पास GST नहीं है, तो:

  • आपको बड़े ऑर्डर नहीं मिलते
  • आपके बिज़नेस से Corporate Client दूर रहते हैं
  • GST आपके बिजनेस को ओर भी ज्यादा भरोसेमंद बनाता है।
  • भविष्य में परेशानी से बचने के लिए

अगर GST जरूरी होने के बाद भी आपने registration नहीं कराया, तो:

  • आप पर भारी जुर्माना लग सकता है
  • Income Tax से नोटिस आ सकता है
  • पिछला टैक्स भी देना पड़ सकता है

इससे बिजनेस और समय दोनों खराब होते हैं। जो की आपके बिज़नेस के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं

किन Small Business को GST की जरूरत नहीं पड़ती?

लोकल दुकानों को GST की जरूरत नहीं पड़ती

छोटा सैलून को GST की जरूरत नहीं पड़ती

चाय, सब्जी, दूध का काम करने वालों को भी GST की जरूरत नहीं पड़ती

सिर्फ अपने शहर में ही काम करने वालों को भी GST की जरूरत नहीं पड़ती

अगर आपका टर्नओवर लिमिट से कम है और कोई special condition आपके बिज़नेस में नहीं है, तो आपको GST लेना जरूरी नहीं।

निष्कर्ष

GST छोटा बिजनेस खत्म करने के लिए नहीं, बल्कि उसे सही तरीके से चलाने के लिए बनाया गया है। अगर सही समय पर सही फैसला लिया जाए, तो GST आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *