Advertisement

2026 में गांव में छोटा बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकारी लोन कैसे लें?

gaon me business ke liye sarkari loan kaise le 2026

आज के समय गांव में रहकर अपना छोटा सा बिज़नेस शुरू करना 2026 में कोई बहुत बड़ी बात नहीं हैं। पहले के लोगों को लगता था कि नौकरी या पैसे कमाने के लिए सिर्फ शहर जाना ही सिर्फ एक रास्ता हैं

लेकिन अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं। अब भारत सरकार भी यही चाहती है कि अब गांव के अपने ही इलाके में रहकर अपनी कोई रोजगार या बिज़नेस शुरू करें।

जैसे की खेती के साथ-साथ डेयरी फार्म, किराना की दुकान, सिलाई सेंटर, मोबाइल रिपेयरिंग का बिज़नेस, साइबर कैफे, आटा चक्की, ब्यूटी पार्लर या पोल्ट्री फार्म जैसे छोटे बिज़नेस आज 2026 में गांव में अच्छी कमाई कर रहें हैं।

अब आता हैं सबसे बड़ा सवाल कि – पैसा कहां से आयेगें ?

अगर आपके पास अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए पूरी पूंजी नहीं है तो अपना रोजगार शुरू करने के लिए सरकारी लोन एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

इस लेख में हम आपको आसान भाषा में समझेंगे कि 2026 में गांव में छोटा बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकारी लोन कैसे लें, सरकारी लोन के लिए कौन-कौन से कागज़ जरुरी हैं, और बिज़नेस के लिए सरकारी लोन लेने का पूरा प्रोसेस क्या है?

पहले तय करें कि – आप कौन सा बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं

इस बात का ध्यान रखें कि सरकारी बिज़नेस लोन लेने से पहले इस चीज़ को पक्का करें कि आप – कौन सा बिज़नेस शुरू करना चाहते है

लोन लेने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप कौन सा काम या बिज़नेस करना चाहते हैं। क्यों बैंक सबसे पहले आपसे यही पूछता है कि:-

  • आप कौन सा बिज़नेस करना चाहते हैं?
  • बिज़नेस में कितना खर्चा आएगा?
  • बिज़नेस में कमाई कि उम्मीद कितनी हैं?
  • अपना बिज़नेस कहां शुरू करेंगे?

गांव में चलने वाले कुछ छोटे बिज़नेस

गांव में कोई बिज़नेस शुरू करने का मतलब यह नहीं हैं कि सिर्फ एक दुकान खोल लेना। बिज़नेस शुरू करने से पहले अपने आसपास के गांव के लोगों की जरूरत को समझें।

क्योंकि शहर और गांव की जिंदगी में काफी फर्क होता है, इसलिए गांव में वही काम चलते है जो गांव के लोगों के हर रोज के काम आता हो।

इसलिए अगर आपने समझदारी से बिज़नेस चुना किया तो आप थोड़े पैसे लगाकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। नीचे कुछ ऐसे छोटे कामों और बिज़नेस के बारे में बताया गया है जो कि गांव में आसानी से शुरू किए जा सकते हैं और इनकी मांग पूरे साल बनी रहती है।

  • डेयरी फार्म (दूध का काम)
  • पोल्ट्री फार्म
  • किराना की दुकान
  • खाद-बीज की दुकान
  • सिलाई/बुटीक का बिज़नेस
  • मोबाइल रिपेयरिंग शॉप
  • साइबर कैफे
  • मिनी आटा चक्की
  • मशरूम की खेती
  • फास्ट फूड स्टॉल

ध्यान रखें – उसी काम को चुने जिसकी मांग गांव में सबसे ज्यादा हो। अगर आपने सही बिज़नेस का चुनाव कर लिए तो आपके बिज़नेस के सफल होने के चांस ज्यादा हो जायेगें | इसलिए काम का चुनाव समझदारी से करें

सरकारी लोन के लिए कौन-कौन सी योजनाएं मिलती हैं?

गांव में छोटे बिज़नेस को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार 2026 में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इन योजनाओं का मकसद सिर्फ यही है कि गांव के लोग अपने ही क्षेत्र में रहकर अपना रोजगार शुरू कर सकें और दूसरों को भी काम दे सकें।

mudra loan gaon ke liye kaise milega

2026 में सरकार का फोकस ग्रामीण रोजगार और स्वरोजगार को मजबूत बनाने पर ज्यादा है, इसलिए लोन के आवेदन की प्रक्रिया को पहले से भी आसान बना दिया हैं।

अगर आप सही जानकारी लेकर आवेदन करते हैं तो आप इन योजनाओं का फायदा उठाकर अपना छोटा सा बिज़नेस आराम से शुरू कर सकते हैं।

2026 में सरकारी बिज़नेस लोन के लिए भारत सरकार की कुछ प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं:

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

भारत सरकार की यह योजना छोटे कारोबारियों के लिए होती है। इसमें तीन तरह के लोन मिलते हैं:

  • शिशु – 50,000 रुपये तक
  • किशोर – 50,000 से 5 लाख तक
  • तरुण – 5 लाख से 10 लाख तक

इस लोन को लेने में आपको ज्यादातर गारंटी की (कोलैटरल-फ्री) जरूरत नहीं होती हैं। किसी छोटे बिज़नेस के लिए यह सबसे आसान ऑप्शन माना जाता है।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)

अगर आप एक नया बिज़नेस या कोई काम शुरू कर रहे हैं तो इस योजना में आपको सब्सिडी भी मिलती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा सब्सिडी मिलती है।
प्रोजेक्ट की लागत के हिसाब से आपको 15% से 35% तक की सहायता मिल सकती है।

भारत सरकार की यह योजना गांव के युवाओं और महिलाओं के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है।

स्टैंड अप इंडिया योजना

यह योजना खास तौर पर महिलाओं और SC/ST वर्ग के लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए बनाई गई हैं।

अगर कोई महिला या इस वर्ग से जुड़ा कोई व्यक्ति अपना नया बिज़नेस शुरू करना चाहता है, तो वह व्यक्ति इस योजना का फायदा उठाकर बैंक से 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकता हैं

इसे भी पढ़ें – यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2026: क्या आपकी बेटी को मिले ₹50,000 रूपये? यहाँ देखें पूरी पात्रता और नियम
इसे भी पढ़ें – 2026 में घर बैठे Online Reselling Business कैसे शुरू करें? महिलाओं के लिए खास मौका

लोन लेने से पहले क्या तैयारी करें?

लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको सही तैयारी करना ज्यादा जरूरी है। अगर आप बैंक जाने से पहले अपनी पूरी योजना स्पष्ट रूप से तैयार कर लेते हैं, तो आपको अधिकारी को भी समझने में आसानी होगी और लोन मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

1. बिज़नेस प्लान बनाएं

आपको घबराने की जरूरत नहीं है, कोई बहुत बड़ा या मुश्किल अंग्रेजी में लिखा प्लान नहीं चाहिए। बस अपने बिज़नेस की योजना को साफ और सीधी भाषा में लिख लें। जैसेकि

  • आप कौन सा काम शुरू करना चाहते हैं
  • आपको कितनी मशीनों की जरुरत हैं ( जरुरत है तो लिखे )
  • किसी अन्य सामान की जरूरत हैं ( जरुरत है तो लिखे )
  • शुरुआत में कुल कितना खर्च आएगा
  • हर महीने कितना खर्च होगा
  • और हर महीने कितनी कमाई होने की उम्मीद है

Example – मान लीजिए अगर आप डेयरी खोलना चाहते हैं, तो लिखें – 5 भैंस खरीदनी हैं, चारा और दवाई पर कितना खर्च होगा, रोज कितना दूध निकलेगा और उसे कहां बेचेंगे। आपकी ऐसी साफ योजना बैंक को भरोसा दिलाती है।

2. जगह की जानकारी

बैंक को भरोसा दिलाने के लिए लोन का आवेदन करते समय बिज़नेस की जगह और लोकेशन की सही जानकारी जरूर दें जैसेकि : –

  • अपनी जमीन है या किराए पर?
  • ऑफिस या दुकान कहां होगी?
  • बिज़नेस का पता लिखें

नोट – अगर आप घर से बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो अपने घर का पूरा पता लिखें और उसका पूरा विवरण भी दें।

कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?

सरकारी लोन के लिए आम तौर पर ये कागज़ मांगे जाते हैं:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी या राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • बिज़नेस प्लान
  • कोटेशन (मशीन या सामान खरीदने का)

कुछ लोन के मामलों में बैंक आपसे गारंटर भी मांग सकता है, लेकिन ज्यादातर छोटे लोन में गारंटर की जरूरत नहीं पड़ती हैं।

लोन के लिए आवेदन कैसे करें? (Step by Step)

अब बात करते हैं सबसे जरूरी हिस्से की लोन के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया। अगर आप सही तरीके से एक-एक कदम पूरा करेंगे, तो आपका काम आसान हो जाएगा और फाइल अटकने की संभावना कम रहेगी।

mudra and pmegp loan step by step process in hindi

Step 1: सही योजना चुनें

सबसे पहले आप यह तय करें कि आपके बिज़नेस के लिए कौन सी योजना ठीक रहेगी। अगर आप छोटा काम शुरू करना चाहते है तो मुद्रा लोन आपके लिए सही रहेगा और अगर आपका प्रोजेक्ट थोड़ा बड़ा है तो PMEGP योजना को चुन सकते हैं।

Step 2: बैंक या ऑनलाइन आवेदन

आप अपने नजदीकी सरकारी बैंक में जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। वहां के अधिकारी से मिलकर अपनी योजना और बिज़नेस लोन की जरुरत के बारे में बताये। अगर सुविधा हो तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं।

मुद्रा लोन योजना – www.mudra.org.in (official Website)
PMEGP योजना – www.kviconline.gov.in (official Website)

Step 3: फॉर्म भरें

आपको फॉर्म में ये सभी जानकारी भरनी होती है : –

  • नाम
  • पता
  • बिज़नेस का प्रकार
  • लोन की राशि
  • शिक्षा की जानकारी

कोई भी जानकारी गलत या अधूरी न भरें क्योंकि बाद में परेशानी हो सकती है। और आपके लोन की फाइल रुक सकती हैं इसलिए सही और पूरी जानकारी दें

Step 4: दस्तावेज जमा करें

आप सभी जरूरी कागज़ जैसेकि पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, बैंक की पासबुक और अपने बिज़नेस का प्लान ( जो आपने लिखा हैं ) साथ में लगाएं। अपनी फाइल में इन सभी कागजों को ध्यान से रखें क्योंकि अधूरे कागज़ की वजह से आपकी फाइल रुक सकती है।

Step 5: बैंक जांच और स्वीकृति

बैंक आपके सभी कागजों की और योजना की जांच करेगा। जरूरत पड़ी तो बैंक आपसे आपके बिज़नेस के बारे में सवाल भी पूछ सकता हैं। अगर सब सही रहा तो आपको लोन मंजूर हो जाएगा और लोन की राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

लोन मिलने में कितना समय लगता है?

आपको लोन कितने समय में मिलेगा यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके कागज़ कितने सही हैं और आपका बिज़नेस प्लान कितना साफ और मजबूत है। अगर आपने सभी दस्तावेज पूरे लगाए हैं और बैंक को आपकी योजना समझ में आ रही है, तो यह प्रक्रिया ज्यादा लंबी नहीं होती हैं।

मुद्रा लोन में – 7 से 20 दिन का समय लगता हैं

PMEGP में – 20 से 45 दिन का समय लग सकता हैं

कई बार आपके लोन की फाइल जिला कार्यालय या संबंधित सरकारी विभाग में भी भेजी जाती है, जहां से अनुमति आने में थोड़ा समय लग जाता है।

इसे भी पढ़ें – 2026 में भारत में 1 लाख रुपये में कौन सा बिज़नेस शुरू करें? बेस्ट आइडिया
इसे भी पढ़ें – State Bank of India ने बदले FD नियम ? जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज (Complete Guide)

सब्सिडी कैसे मिलती है?

PMEGP जैसी योजनाओं में सब्सिडी देने का तरीका थोड़ा अलग होता है, बहुत से लोग सोचते हैं कि सब्सिडी की रकम सीधे उनके खाते में आएगी, लेकिन ऐसा नहीं होता।

rural area me sarkari loan kaise apply kare

सबसे पहले बैंक आपके प्रोजेक्ट / बिज़नेस के हिसाब से पूरा लोन मंजूर कर देता है और लोन की राशि को आपके खाते में भेज देता हैं। उसके बाद आपका बिज़नेस शुरू होने के बाद सरकार आपको मिलने वाली सब्सिडी की रकम आपके बैंक को भेज देती हैं।

और बैंक सब्सिडी की रकम सीधे आपके हाथ में नहीं देता, बल्कि आपके लोन अकाउंट में एडजस्ट कर देता है। यानी कुल लोन राशि में से सब्सिडी की रकम घटा दी जाती है, जिससे आपका असली कर्ज कम हो जाता है।

ब्याज दर कितनी होती है?

लोन पर लगने वाला ब्याज बैंक और आपके बिज़नेस पर निर्भर करता है। आम तौर पर सरकारी बिज़नेस लोन पर ब्याज करीब 8% से 12% के बीच हो सकता है।

लोन पर ब्याज थोड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप बैंक से कितना लोन ले रहे हैं और कितने साल में लोन चुकाएंगे। अगर आपका बैंक का रिकॉर्ड ठीक है और पहले का कोई बकाया नहीं है

आपको सरकारी बैंक से लोन प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से बहुत सस्ता पड़ता है, क्योंकि प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की ब्याज दर बहुत ज्यादा होती है। इसलिए हमेशा सरकारी बैंक से लोन लेना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद होता है।

EMI कैसे तय होती है?

आपकी EMI यानी हर महीने बैंक को चुकाई जाने वाली किस्त। यह आपकी तीन मुख्य बातों पर तय होती है जैसेकि

  • आपने कितना लोन लिया है
  • उस पर कितना ब्याज लग रहा है
  • कितने समय में लोन चुकाएंगे।

अगर आपके बिज़नेस लोन की राशि कम है तो आपकी EMI भी कम बनेगी जिससे आप 3 से 5 साल में आसानी से चूका सकते हैं। वहीं अगर आपने बड़ी रकम का लोन लिया है, तो बैंक आपको 5 से 7 साल तक का समय दे सकता है

ध्यान रखें कि लोन लेते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप हर महीने कितनी किस्त आराम से भर पाएंगे। अपनी कमाई के हिसाब से समय अवधि का चुनाव करें, ताकि आपको किस्त (EMI) देने में ज्यादा परेशानी न हो।

लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

लोन लेना आसान हो सकता है, लेकिन उसे सही तरीके से संभालना और समय पर चुकाना आपकी जिम्मेदारी होती है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें :-

  • जरूरत से ज्यादा लोन न लें
  • EMI समय पर भरें
  • पैसा सिर्फ बिज़नेस में लगाएं
  • बैंक से झूठ न बोलें
  • हर खर्च का हिसाब रखें

अगर आप समय पर लोन की किस्त नहीं भरते हैं तो आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है, जिससे आपको भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो सकता है।

गांव के युवाओं के लिए खास सलाह

आज के समय में गांव के युवाओं के पास भी आगे बढ़ने के बहुत से मौके हैं। लेकिन जरूरी है कि वे सही दिशा में कदम उठाएं और बिना सोचे-समझे कोई बड़ा जोखिम न लें। अगर आप कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो धैर्य और समझदारी से काम लें

  • पहले छोटे स्तर से शुरू करें
  • अनुभव लें
  • धीरे-धीरे काम बढ़ाएं
  • सरकार की ट्रेनिंग योजना में हिस्सा लें
  • पंचायत या ब्लॉक ऑफिस से जानकारी लेते रहें

आज के समय में ज्यादातर गांव में इंटरनेट और मोबाइल की सुविधा है। इंटरटेंट से सही जानकारी लेकर बिज़नेस शुरू करेंगे तो आप भी आसानी से कामयाब हो सकते हैं।

क्या बिना गारंटी लोन मिल सकता है?

हाँ, छोटे लोन ( जैसेकि मुद्रा योजना लोन ) में आपको अक्सर कोई गारंटी नहीं देनी पड़ती हैं। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि बैंक बिना जांच करे आपको लोन दे देगा। बैंक आपकी विश्वसनीयता को जरूर देखता है जैसेकि

अगर आपने पहले कभी लोन नहीं लिया है तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपके कागज़ सही हैं और बिज़नेस प्लान भी सही है तो आपको भी बिना गारंटी के सरकारी लोन मिल सकता है।

अगर लोन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?

अगर आपका लोन आवेदन किसी वजह से रिजेक्ट हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार सिर्फ किसी कागज़ की कमी या छोटी सी गलती की वजह से आपका आवेदन रुक जाता है। बैंक से आवेदन में क्या कमी हैं इसकी जानकारी लें

  • लोन रिजेक्ट होने का कारण पूछें
  • कागजों की कमी पूरे करें
  • बिज़नेस प्लान को सुधारें
  • दोबारा आवेदन करें

बैंक के द्वारा बताई गई कमी को ठीक करें और अपने बिज़नेस प्लान को भी थोड़ा मजबूत बनाएं, ताकि बैंक को आप पर भरोसा हो सके कि आप लोन सही तरीके से चूका पाएंगें। सभी सुधार करने के बाद आप दोबारा आवेदन कर सकते हैं।

2026 में क्या नया बदलाव है?

2026 में लोन की प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और तेज हो गई है। अब कई बैंक डिजिटल तरीके से लोन का आवेदन ले रहे हैं, जिसकी वजह से आपको बार-बार बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऑनलाइन फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन की स्थिति देखना अब पहले से आसान हो गया हैं।

ई-केवाईसी और आधार वेरिफिकेशन की सुविधा से अब पहचान की जांच जल्दी हो जाती है, जिससे फाइल को आगे बढ़ने में कम समय लगता है और कई जगहों पर मैसेज या कॉल के जरिए भी जानकारी मिल जाती है।

2026 में भारत सरकार का फोकस है कि ग्रामीण क्षत्रों में भी रोजगार / बिज़नेस को बढ़ावा मिले इसलिए आवेदन करने से डरें नहीं।

निष्कर्ष

आज के समय में गांव में छोटा बिज़नेस शुरू करना मुश्किल नहीं है। सही बिज़नेस को चुनें, अपने इरादें साफ़ रखें और पूरा कागज़ तैयार रखें। तो सरकारी लोन आपके लिए एक अच्छा सहारा बन सकता है।

सबसे जरूरी बात – लोन लेना आसान है, लेकिन उसे सही तरीके से चलाना आपकी जिम्मेदारी है।

अगर आप मेहनत से काम करेंगे, ईमानदारी से किस्त भरेंगे और समझदारी से पैसा लगाएंगे तो गांव में रहकर भी आप एक अच्छा बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।

2026 का समय गांव के युवाओं और महिलाओं के लिए नए बिज़नेस के नए मौके लेकर आया है। जरूरत है बस सही जानकारी और हिम्मत की।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *