Advertisement

दिल्ली लाल किला धमाके के बाद गोरखपुर हाई अलर्ट पर, हर कोने में पुलिस की सख्ती

delhi blast ke baad gorakhpur high alert

उत्तर प्रदेश गोरखपुर, दिल्ली के लाल किला इलाके में 10 नवंबर सोमवार शाम हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया है। शाम करीब 7 बजे जैसे ही धमाके की खबर टीवी चैनलों और मोबाइल स्क्रीन पर आनी शुरू हुई, लोगों की सांसें थम सी गईं। कई परिवारों के लिए वह शाम कभी न भूल पाने वाला दर्द छोड़ गई। दर्जनों लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर ने हर किसी को डरा दिया।

लेकिन इसी डर और बेचैनी के बीच गोरखपुर से जो तस्वीर सामने आई, उसने आम लोगों को यह भरोसा भी दिया कि प्रशासन और पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है और किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है।

दिल्ली की घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश की सभी सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। गोरखपुर में बिना वक्त गंवाए हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस थानों से लेकर बीट स्तर तक निगरानी बढ़ा दी गई। शहर में सायरन, चेकिंग और गश्त का माहौल अचानक बदल गया।

चार जिलों में एक साथ अलर्ट, हर कोना जांच के दायरे में

डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग की संयुक्त टीमें मैदान में उतर गईं।
रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, गोरखनाथ मंदिर, होटल, मॉल, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल यूनिट के साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

डीआईजी चनप्पा ने साफ शब्दों में कहा –

“दिल्ली की घटना के बाद पूरे रेंज को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उनके इस बयान के बाद साफ हो गया कि इस बार सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सख्ती दिखाई जा रही है।

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा खुद देखने पहुंचे डीएम-एसएसपी

गोरखपुर का दिल कहे जाने वाले गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सबसे ज्यादा सतर्क नजर आया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर खुद मौके पर पहुंचे।

मंदिर परिसर, पार्किंग एरिया और आसपास की सड़कों पर डॉग स्क्वाड से जांच कराई गई। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी गई। जवानों को साफ निर्देश दिए गए कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजरअंदाज न की जाए।

मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था देखकर राहत की सांस ली।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, हवा बनी ज़हर AQI 400 पार सांस लेना हुआ मुश्किल
इसे भी पढ़ें – दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में अमरोहा के अशोक की मौत, यूपी के तीन लोग घायल, यूपी में हाई अलर्ट पर

स्टेशन और बस अड्डों पर सख्ती, यात्रियों की जांच

इसके बाद अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण कि शुरआत कर दी। यात्रियों के बैग, वाहनों और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की गई।

डीआईजी और डीएम ने सड़कों पर खड़ी बसों को लेकर नाराजगी जताई और साफ निर्देश दिए कि –

बसें सिर्फ तय लेन में खड़ी हों

ड्राइवर-कंडक्टर यात्रियों पर नजर रखें

कोई भी लावारिस सामान दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें

होटल और मॉल भी रडार पर

शहर के प्रमुख होटल, गेस्ट हाउस और मॉल भी जांच के दायरे में आए।
डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल यूनिट ने कमरों, पार्किंग और रेस्टोरेंट की बारीकी से तलाशी ली।

होटल संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई –

हर मेहमान का फोटो आईडी लेना अनिवार्य

एड्रेस वेरिफिकेशन में लापरवाही नहीं

संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें

SSP बोले – “गोरखपुर सुरक्षित है, लेकिन लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं”

एसएसपी राज करन नय्यर ने कहा –

“दिल्ली की घटना बेहद दुखद है। लेकिन हमें डरने के बजाय सतर्क रहना होगा। गोरखपुर पुलिस हर संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

उन्होंने बताया कि –

एंटी-टेरर सेल सक्रिय है

डॉग स्क्वाड लगातार गश्त कर रहा है

रातभर विशेष पेट्रोलिंग जारी रहेगी

डीएम की अपील – अफवाहों से दूर रहें

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि

“किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।”

सोमवार देर रात तक डीआईजी, डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीमें शहर में घूमती रहीं। बाजारों, मॉल, स्टेशन और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा की अभूतपूर्व सतर्कता देखने को मिली। जिससे अनहोनी घटना को रोका जा सके

दिल्ली की दर्दनाक घटना ने भले ही पूरे देश को हिला दिया हो, लेकिन गोरखपुर में प्रशासन की तत्परता ने यह भरोसा जरूर दिलाया कि यह शहर हर चुनौती के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें – बरेली में शराब पीते समय हुआ झगड़ा, चाचा ने ईंट से भतीजे की कर दी हत्या
इसे भी पढ़ें – भारत की चुनावी प्रणाली बनी वैश्विक मिसाल: CEC ज्ञानेश कुमार

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *