भारत में कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि CNG कार लें या फिर Petrol कार लें। इंडिया में पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ती रही हैं इसलिए आज के टाइम में CNG को सस्ता विकल्प माना जाता है।
कार खरीदने से पहले लोग 2026 में CNG vs Petrol Car comparison भी सर्च करते है क्योंकि लोग यह जानना चाहते हैं कि CNG Car vs Petrol Car में से कौन सी कार उनके लिए बेहतर है और किस कार में उन्हें ज्यादा फायदा होगा।
अगर आप भी नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको CNG और Petrol दोनों कारों के फायदे और नुकसान जानना जरूरी है। इससे आपको ये तय करने में आसानी होगी कि आपको CNG कार या फिर Petrol car कौन सी खरीदनी चाहिए।
आज के समय में कई ऑटो कार कंपनियां अपनी गाड़ियों में फैक्ट्री फिटेड CNG का ऑप्शन भी दे रही हैं, जिससे लोगों के पास कार खरीदने से पहले पेट्रोल या CNG कार दोनों का ही ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में कार खरीदने से पहले आपको दोनों कारों का माइलेज, मेंटेनेंस, ईंधन खर्च और ड्राइविंग की जरूरत को समझना चाहिए, जिससे आप सही फैसला ले सकें ताकि आपको भविष्य में पछताना न पड़े।
Table of Contents
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि CNG और Petrol कार में क्या फर्क होता है, किस कार में ज्यादा माइलेज मिलता है, किस कार को खर्च कम आता है और 2026 में कौन सी कार आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है।
CNG Car क्या होती है?
CNG का पूरा नाम Compressed Natural Gas होता है। CNG कार में पेट्रोल की जगह गैस से इंजन चलता है। पेट्रोल और डीजल की तुलना में CNG सस्ती होती है और इससे वायु प्रदूषण भी कम होता है।
आजकल भारत में कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों में CNG का विकल्प दे रही हैं। इन कारों में आपको अच्छा माइलेज मिलता है और ईंधन पर खर्च भी पेट्रोल कार से कम आता है।
Petrol Car क्या होती है?
Petrol कार भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली कारों में से एक है। इन कारों में इंजन पेट्रोल से चलता है और लगभग हर शहर और कस्बे में आपको पेट्रोल आसानी से मिल जाता है इसलिए इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है।
Petrol कार की सबसे बड़ी खासियत इसका अच्छा पिकअप और स्मूद ड्राइविंग होती है। इसलिए जो लोग तेज एक्सीलरेशन और बेहतर इंजन परफॉर्मेंस चाहते हैं वो लोग अक्सर पेट्रोल कार खरीदना ही पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें – New Cars in 3 Lakh: 2026 में 3 लाख के आसपास मिलने वाली 5 सस्ती कारें, फीचर्स और कीमत
इसे भी पढ़ें – Upcoming Cars Under 5 Lakh in India 2026: 5 लाख से कम कीमत में आने वाली 5 नई कारें
CNG Car के फायदे
आज के समय में कई लोग कम खर्च और ज्यादा माइलेज के लिए CNG कार खरीदना पसंद करते हैं। पेट्रोल और डीजल की तुलना में CNG सस्ती होती है, जिससे कार चलाने में कम खर्च होता है।
और साथ ही CNG कारों से कम पॉल्यूशन होता है। नीचे CNG कारों के फायदे बताए गए हैं।

1. ईंधन सस्ता होता है
CNG का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी कीमत पेट्रोल से कम होती है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति रोजाना कार का इस्तेमाल करता है तो सीएनजी कार से ईंधन के खर्च को बचा सकता हैं। इसी वजह से CNG कार आपके लिए ज्यादा फायदेमंद ऑप्शन है।
2. माइलेज ज्यादा मिलता है
CNG कार आमतौर पर पेट्रोल कार की तुलना में ज्यादा माइलेज देती है। कई CNG कारें लगभग 25 से 30 किलोमीटर प्रति किलो तक का माइलेज देती हैं। इसलिए अगर आप ज्यादा ड्राइविंग करते हैं तो CNG कार आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
3. पर्यावरण के लिए अच्छा है
CNG कार से निकलने वाला धुआं पेट्रोल और डीजल के मुकाबले कम प्रदूषण करता है। इसलिए CNG को पर्यावरण के लिए अच्छा और इको-फ्रेंडली फ्यूल माना जाता है। जिससे बहुत कम प्रदुषण होता हैं
4. इंजन की लाइफ अच्छी रहती है
CNG एक साफ ईंधन है। जिससे सीएनजी कार के इंजन में कम कार्बन जमा होता है। इससे कार के इंजन पर कम असर पड़ता है और कार के इंजन की लाइफ भी अच्छी बनी रहती है।
5. लंबी दूरी में कम खर्चा
अगर आप रोजाना ऑफिस या बिजनेस के लिए ज्यादा दूर आना जाना करते हैं तो आप CNG कार से अपने ईंधन के खर्च को काफी कम कर सकते हैं। इस तरह आप हर महीने अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।
CNG Car के नुकसान
इंडिया में CNG कार के कई फायदे हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। कुछ मामलों में CNG कार का इंजन पेट्रोल कार के इंजन जितनी पावर नहीं देता हैं और कुछ सुविधाओं में भी फर्क देखने को मिलता हैं।
इसलिए CNG कार खरीदने से पहले आपको इसके नुकसान को भी समझना चाहिए। नीचे CNG कार के कुछ मुख्य नुकसान बताए गए हैं।
1. बूट स्पेस कम हो जाता है
सीएनजी कार में CNG सिलेंडर डिक्की में लगाया जाता है जिससे सामान रखने की जगह कम हो जाती है। इसलिए अगर आप कार में ज्यादा सामान रखते हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
2. पावर थोड़ी कम होती है
CNG कार की पावर पेट्रोल कार की पावर से थोड़ी कम होती है। इससे तेज स्पीड पर ड्राइव करते समय या ओवरटेक करते समय आपको थोड़ा फर्क महसूस होगा।
3. CNG स्टेशन हर जगह नहीं होते
भारत में कई छोटे शहरों और गांवों में CNG स्टेशन कम होते हैं। इसलिए कई बार आपको गैस भरवाने के लिए थोड़ा दूर जाना पड़ सकता है या फिर सीएनजी की लाइन में भी लगना पड़ सकता है। जिससे आपको समय बर्बाद होता हैं
4. शुरुआती कीमत ज्यादा
फैक्ट्री-फिटेड CNG कार की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से थोड़ी ज्यादा होती है। इसलिए CNG कार खरीदते समय आपको शुरुआत में थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें – भारत में 2026 की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 20 कारें
Petrol Car के फायदे
भारत में Petrol कार सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली कारों में से एक है। इन कारों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनका पिकअप और ड्राइविंग का अनुभव काफी अच्छा होता है।

इसके अलावा पेट्रोल हर जगह आसानी से मिल जाता है, जिससे कार चलाने में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होती। नीचे पेट्रोल कार के कुछ मुख्य फायदे बताये हैं।
1. पावर और परफॉर्मेंस बेहतर
Petrol कार का इंजन काफी स्मूद और पावरफुल होता है। जिससे तेज एक्सीलरेशन और बेहतर ड्राइविंग के लिए पेट्रोल कार एक अच्छा विकल्प होती है।
2. हर जगह पेट्रोल उपलब्ध
पेट्रोल पंप आपको लगभग हर शहर और गांव में आसानी से मिल जाते हैं। जिससे आपको पेट्रोल कार में ईंधन भरवाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती हैं। और इससे आपका काफी समय बचता हैं
3. बूट स्पेस पूरा मिलता है
Petrol कार में CNG सिलेंडर नहीं होता है इसलिए आपको डिक्की में सामान रखने के लिए पूरी जगह मिलती है। इससे आप अपनी कार में ज्यादा सामान रख सकते हैं।
4. कम मेंटेनेंस
Petrol इंजन का मेंटेनेंस आसान होता है और इसकी सर्विस भी आपको आसानी से मिल जाती है। इससे पेट्रोल कार के रख-रखाव में ज्यादा खर्च और परेशानी नहीं आती हैं।
5. लंबी दूरी के लिए बेहतर
अगर आप लॉन्ग ड्राइव करते हैं या फिर हाईवे पर ज्यादा ड्राइव करते हैं तो आपको पेट्रोल कार में ड्राइविंग अनुभव ज्यादा आरामदायक और स्मूद महसूस होता है।
Petrol Car के नुकसान
Petrol कारों में कई फायदे हैं लेकिन पेट्रोल कार के कुछ नुकसान भी होते हैं जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए। पेट्रोल कार का ईंधन खर्च ज्यादा होता है और माइलेज CNG कार से कम मिलती है। इसके अलावा पेट्रोल कार से प्रदूषण भी ज्यादा होता है। इसके आलावा ओर भी कई तरह के नुकसान होते हैं जोकि हमने नीचे बताये हैं।

1. ईंधन महंगा होता है
Petrol की कीमत CNG से ज्यादा होती है। इसलिए अगर आप रोजाना ज्यादा दूरी तक कार चलाते हैं तो आपका पेट्रोल कार चलाने में ईंधन का खर्च ज्यादा हो सकता है।
2. माइलेज कम
Petrol कार की माइलेज CNG कार की माइलेज से कम होती है। इसलिए पेट्रोल कार को ज्यादा चलाने पर आपका पेट्रोल कार में ईंधन का खर्च भी बढ़ जाता है।
3. प्रदूषण ज्यादा होता हैं
Petrol कार से निकलने वाला धुआं CNG कार से ज्यादा प्रदूषण करता है। इसलिए पेट्रोल कार से पर्यावरण पर ज्यादा असर पड़ है। इसी वजह से भारत सरकार भी CNG या Electric Vehicle (EV) कारों को ज्यादा बढ़ावा दे रही हैं
Petrol vs CNG किस कार में मिलता है ज्यादा माइलेज?
अगर माइलेज की बात करें तो CNG कार पेट्रोल कार से ज्यादा माइलेज देती है। इसी वजह है कि कई लोग कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करने के लिए CNG कार को खरीदना पसंद करते हैं।
दोनों कारों का माइलेज कुछ इस तरह है :-
- CNG कार का माइलेज :- लगभग 25–30 KM/ Per Kg
- Petrol कार का माइलेज :- लगभग 15–20 KM/ Per Litre
इससे साफ पता चलता है कि अगर आप रोजाना ज्यादा दूरी तय करते हैं तो आपका CNG कार में कम खर्चा आएगा। इसलिए माइलेज और बचत के मामले में CNG कार आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें – पेट्रोल की छुट्टी! 2026 की 11 सस्ती High Mileage Bikes, देंगी 100kmpl तक माइलेज
CNG vs Petrol Car किस में कितना खर्चा होगा?
अगर आप 100 किलोमीटर कार चलाते हैं तो आपका कितना खर्चा आएगा इसे आप कुछ इस तरह से समझ सकते हैं (CNG vs Petrol Car Running Cost Comparison 2026)

CNG कार का खर्च (100 KM)
मान लीजिए कि CNG कार का माइलेज लगभग 25 km/kg है।
100 km चलाने के लिए CNG लगेगी – 4 kg
दिल्ली में CNG की कीमत – ₹77 प्रति kg (March 2026)
CNG कार का कुल खर्च :- 4 × 77 = ₹308
1 किलोमीटर चलने का खर्च – ₹3 लगभग
यानी आपका CNG कार से 100 किलोमीटर चलाने का खर्चा लगभग ₹300 – ₹310 के आसपास होगा।
Petrol कार का खर्च (100 KM)
मान लीजिए कि पेट्रोल कार का माइलेज लगभग 15 km/litre है।
100 km चलाने के लिए पेट्रोल लगेगा – 6.6 litre
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ≈ ₹94 प्रति litre (March 2026)
Petrol कार का कुल खर्च :- 6.6 × 94 ≈ ₹620
1 किलोमीटर चलने का खर्च – ₹6 लगभग
यानी आपका पेट्रोल कार से 100 किलोमीटर चलाने का खर्चा लगभग ₹600–₹620 के आसपास होगा।
100 किलोमीटर चलने पर CNG कार में लगभग ₹300 के आसपास खर्च हुआ जबकि पेट्रोल कार में करीब ₹600 तक खर्च हुआ। तो इससे आप समझ सकते हैं कि CNG कार में ईंधन का खर्च लगभग 50% तक कम हो सकता है।
CNG Car किसे खरीदनी चाहिए?
अगर आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जिसमें आपका ईंधन का खर्च कम आए और आपको माइलेज ज्यादा मिले तो आपके लिए CNG कार एक अच्छा विकल्प हो सकती है। उन लोगों के लिए CNG कार ज्यादा फायदेमंद है जो लोग :-
- रोजाना 50-100 किलोमीटर कार चलाते हैं
- ऑफिस या बिजनेस के लिए कार का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं
- अपने ईंधन पर खर्चा कम करना चाहते हैं
- शहर के अंदर ज्यादा ड्राइविंग करते हैं
Petrol Car किसे खरीदनी चाहिए?
Petrol कार उन लोगों के लिए बेहतर होती है जो स्मूद ड्राइविंग और कार में अच्छी पावर चाहते हैं। पेट्रोल कार उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लोग
- कम दूरी के लिए कार इस्तेमाल करते हैं
- कार में पावर और परफॉर्मेंस चाहते हैं
- हाईवे पर ज्यादा ड्राइविंग करते हैं
- जहां पर CNG स्टेशन कम हैं
- कार में ज्यादा सामान लेकर चलते हैं
2026 में कौन-सी कार बेहतर है?
2026 में कार खरीदते समय सबसे पहले अपनी जरूरत और बजट को समझना जरूरी है।
अगर आप कार चलाते समय कम खर्च और ज्यादा माइलेज चाहते हैं तो CNG कार आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। और वहीं अगर आप अपनी कार में अच्छी पावर और स्मूद ड्राइविंग चाहते हैं तो Petrol कार आपके लिए सही रहेगी।
इसलिए आपको कार खरीदने से पहले अपनी ड्राइविंग जरूरत और खर्च को ध्यान में रखकर ही फैसला लें।
निष्कर्ष
CNG Car और Petrol Car दोनों कारों के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं। अगर आप रोजाना ज्यादा ड्राइविंग करते हैं और अपने ईंधन के खर्च को कम करना चाहते हैं तो CNG कार आपके लिए अच्छा विकल्प है।
वहीं अगर आप कार में अच्छी पावर और स्मूद ड्राइविंग चाहते हैं तो Petrol कार आपके लिए सही रहेगी। इसलिए कार खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट का ध्यान रखें। उसके बाद ही कोई फैसला लें
FAQ
2026 में कौन सी कार लें सीएनजी या पेट्रोल?
अगर आप रोजाना ज्यादा ड्राइविंग करते हैं और अपने फ्यूल के खर्चे को कम करना चाहते हैं तो आपके लिए सीएनजी कार सबसे अच्छा ऑप्शन हैं और अगर आप कार में ज्यादा पावर, तेज एक्सेलरेशन और हाईवे पर ज्यादा ड्राइव करते है तो आपके लिए पेट्रोल कार लेना ज्यादा सही रहेगा।
सबसे ज्यादा माइलेज किस की हैं सीएनजी या पेट्रोल?
सीएनजी कार पेट्रोल कार से ज्यादा माइलेज देती है। इंडिया में कई सीएनजी कारें लगभग 25 से 30 Km/ Per Kg तक चल सकती हैं, जबकि पेट्रोल कार 15 से 20 Km/ Per Litre तक का माइलेज देती है।
सीएनजी में सबसे ज्यादा माइलेज किस कार की हैं?
भारत में कुछ सीएनजी कारें अच्छी माइलेज के लिए जानी जाती हैं। जैसेकि Maruti Ertiga CNG, WagonR CNG और Celerio CNG जैसी कारें लगभग 30 Km/ Per Kg तक का माइलेज दे देती हैं।
1 किलो सीएनजी में कार कितने किलोमीटर चलती हैं?
एक सीएनजी कार 1 किलो गैस में लगभग 25 से 30 किलोमीटर तक चल सकती है। हालांकि यह माइलेज कार के मॉडल, ड्राइविंग स्टाइल और सड़क की स्थिति के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा भी हो सकती है।
1 लीटर पेट्रोल में कार कितने किलोमीटर चल सकती हैं?
ज्यादातर पेट्रोल कारें 1 लीटर पेट्रोल में लगभग 15 से 20 किलोमीटर तक चल सकती हैं। कुछ छोटी और माइलेज वाली कारें इससे थोड़ा ज्यादा माइलेज भी दे सकती हैं।







Leave a Reply